नप के विकास कार्य करेगा लोनिवि

चंबा। नगर परिषद के 11 वार्डों में अब लोक निर्माण विभाग की ओर से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। नप ने लोक निर्माण विभाग को 20 करोड़ रुपये का प्रपोजल तैयार कर सौंप दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से विकास कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। नगर परिषद के हरदासपुरा, सुलतानपुर, पक्काटाला व आदर्शनगर सहित अन्य वार्डों में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व सड़कों को पक्का करने का कार्य भी लोक निर्माण विभाग…

Read More

शिकायत कक्ष में नहीं मिला कोई भी कर्मचारी

करियां (चंबा)। हरदासपुरा में स्थित बिजली बोर्ड के शिकायत कक्ष में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं होने से जुखराड़ी के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जुखराड़ी गांव के वार्ड पंच संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब सात बजे जब क्षेत्र की बिजली चल गई, तो वह ग्रामीणों को लेकर हरदासपुरा में बिजली नहीं होने की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। इस दौरान शिकायत कक्ष में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण करीब एक घंटे तक कर्मचारी का इंतजार करते रहे, परंतु…

Read More

किलाड़ और चूहन पंचायतों के प्रधान सस्पेंड

पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत किलाड़ के प्रधान को निलंबित किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी रमेश चंद कपूर ने बताया कि विकास खंड पांगी की ग्राम पंचायत किलाड़ के प्रधान सतीश कुमार द्वारा मनरेगा के कार्यों में धांधली को लेकर भान चंद पुत्र चारू राम निवासी गांव सेरी भटवास ने उपायुक्त से शिकायत की थी। चार जुलाई, 2011 को पंचायत निरीक्षक से जांच करवाने पर और जांच की रिपोर्ट की समीक्षा करने पर उपायुक्त संदीप कदम ने आरोपों की सूची सहित प्रधान सतीश कुमार को नोटिस जारी किया था। सतीश…

Read More

लटक सकती है 33 टीजीटी की प्रमोशन

चंबा। जिला चंबा में 33 टीजीटी प्रमोट होने से वंचित रह सकते हैं। इन शिक्षकों ने अभी तक अपनी एसीआर शिक्षा विभाग को प्रेषित नहीं की है, जबकि विभाग ने अन्य टीजीटी की एसीआर निदेशालय को भेज दी है। अगर दो दिन में इन टीजीटी की एसीआर निदेशालय में नहीं पहुंचती है तो ये शिक्षक पदोन्नत नहीं होंगे। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुरेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि विभाग की ओर से जिला भर के स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को समय पर एसीआर भेजने के निर्देश दे दिए…

Read More

बीआरसी के लिए मांगे आवेदन

चंबा। जिला चंबा के 15 ब्लॉकों में बीआरसी रखे जाएंगे। इसके लिए शिक्षक 15 जनवरी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन कर सकते हैं। बीआरसी के लिए उपायुक्त कार्यालय में 22 व 23 जनवरी को साक्षात्कार होगा। इससे पहले शिक्षकों को 15 जनवरी तक आवेदन करने होंगे। 22 जनवरी को प्राइमरी के बीआरसी का और 23 जनवरी को अप्पर प्राइमरी बीआरसी के इंटरव्यू लिए जाएंगे। साक्षात्कार का आयोजन उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में होगा। इसमें प्रारंभिक व उच्च शिक्षा उप निदेशक व डाइट के प्रधानाचार्य सुमन मिन्हास…

Read More

सीवरेज से नहीं जुडे़ तीन मोहल्ले

सुलतानपुर (चंबा)। शहर के सबसे बड़े वार्ड की श्रेणी में आने वाला सुलतानपुर वार्ड सीवरेज सिस्टम से नहीं जुड पाया है। लोगों की मांग के वाबजूद वार्ड को सीवरेज से जोड़ने की पहल नहीं हो पाई है। वार्ड के मांई का बाग, ओबड़ी व सुलतानपुर मोहल्ले में सीवरेज की सुविधा नहीं हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और नगर परिषद से कई मर्तबा मोहल्लों को सीवरेज से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। सुलतानपुर वार्ड में शहर के…

Read More

सलूणी में हाथों-हाथ बिका आलू बीज

सलूणी (चंबा)। बारिश व बर्फबारी के बाद किसान-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम खुलते ही किसान-बागबान आगामी दिनों में उगाई जाने वाली फसलों के प्रबंध मे जुट गए हैं। इन दिनों किसान सलूणी में आलू के बीज पर टूट पड़े हैं। सलूणी में कृषि विभाग के कार्यालय में अब तक 1200 क्विंटल आलू का बीज बिक चुका है। हाल में हुई बर्फबारी किसान व बागवानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। जिला चंबा के लिए मनाली में स्थित गोदाम से लाहौल के अच्छी किस्म के आलुओं का 1900 क्विंटल…

Read More

स्वास्थ्य-आयुर्वेद के लिए चार करोड़

चंबा। ब्लॉक मैहला स्थित सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के विश्राम गृह में परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में इस वित्तीय वर्ष में जनजातीय उपयोजना के तहत लगभग 30 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को लोगों की…

Read More

महिला से पकड़ी 900 ग्राम चरस

किहार (चंबा)। स्थानीय थाने के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की है। शनिवार को पुलिस की टीम ने लचोड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी व ट्रैफिक की चैकिंग की जा रही थी। सुबह लगभग नौ बजे के करीब निगम की बस नंबर एचपी 73-0395 किहार से डलहौजी की ओर जा रही थी। इस बस में सवार ग्राम पंचायत कुम्हारका के गांव टिकरीगढ़ निवासी नारो देवी पत्नी हरदेव को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की गई।…

Read More

शिक्षा विभाग में समायोजित करें

चंबा। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ चंबा इकाई की शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रवि कुमार ने की। बैठक में समस्त शिक्षकों ने भाग लिया और शिक्षक संघ के विभिन्न मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द कंप्यूटर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा और अपनी मांगें सीएम के समक्ष रखेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक कई दिनों से सरकार व विभाग से अपनी मांगें उठा रहे हैं। अभी तक उनकी मांग पर…

Read More