नौवेतन चंबा सेकरी बड़सर में,

चंबा। जिला चंबा रोजगार कार्यालय में स्टाफ की भारी कमी के बावजूद विभाग ने यहां तैनात एक कर्मचारी को बड़सर भेजा है। कहने को तो यह कर्मचारी जिला चंबा स्थित रोजगार कार्यालय में तैनात है, लेकिन सेवाएं बड़सर रोजगार कार्यालय में दे रहा है। पिछले लगभग दो साल से विभाग के एक क्लर्क को जिला चंबा रोजगार कार्यालय से वेतन व भत्ते दिए जा रहे हैं। कागजों में उसकी नियुक्ति चंबा रोजगार कार्यालय में चल रही है। विभाग के इस कर्मचारी को छह महीने का 32 हजार रुपये टीए भी…

Read More

मजदूरी मांगने पर मारने की धमकियां

चंबा। मजदूरी करने के बाद मजदूरों को वेतन के बदले जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिला के मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त संदीप कदम को सोमवार को एक शिकायत पत्र सौंपा। इसके चलते मजदूरों ने बताया कि उन्होंने तीसा क्षेत्र में पावर प्रोजेक्ट में उदयपुर क्षेत्र के दो ठेकेदारों के साथ काम किया था। मजदूरी करने वाले कुल 15 मजदूर थे। इनमें से समस्त मजदूरों के मानेदय का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने बताया कि जब उन्होंने ठेकेदारों से पैसे मांगे तो ठेकेदार लड़ाई-झगड़ा…

Read More

सैनिक कोटे के खाली जेबीटी पद भरेंगे

चंबा। जिला चंबा में जेबीटी भर्ती के तहत खाली रह गए सैनिक कोटे के 13 पदों के लिए दोबारा काउंसलिंग होगी। इसमें 11 पद सामान्य वर्ग व दो पद ओबीसी वर्ग के भरे जाएंगे। इसके लिए 25 फरवरी की तारीख तय की गई है। काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी। जिला चंबा में सैनिक कोटे के कुल 23 पद भरे जाने हैं। इसके लिए 10 पदों पर पहले ही नियुक्ति कर दी गई है। जबकि योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण 13 पद खाली रह…

Read More

देर से सही, मगर सही फैसला लिया

चुवाड़ी (चंबा)। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में पूर्व सैनिकों की लंबित मांग वन रैंक वन पेंशन को पूरा किए जाने की घोषणा से कार्यरत और सेवानिवृत्त सैनिकों में खुशी की लहर है। पूर्व सैनिक इस कदम को देर से लिया गया, मगर सही कदम मान रहे हैं। वहीं उनमें चुनावी साल के समय की गई इस घोषणा के लागू होने को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल इस निर्णय से पूर्व सैनिकों के परिवारों में खुशी का माहौल है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की…

Read More

न स्वास्थ्य सुविधाएं, न बैंकिंग

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत देहरा व चांजू में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इन दोनों पंचायतों में न तो स्वास्थ्य केंद्र है न ही बैंकिंग सुविधा है। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रूप से नहीं हो पाती है। ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य और बैंकिंग सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां पर सरकार की ओर से खोले गई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व पशु औषाधालय का भी स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में स्टाफ नहीं है। लंबे समय से यह डिस्पेंसरी चतुर्थ श्रेणी…

Read More

बालू में चट्टान गिरने से कैंटर क्षतिग्रस्त

सुलतानपुर (चंबा)। बालू बाजार के साथ लगती बन्नू की पहाड़ी से दो बड़ी चट्टानें गिरने से अफरा-तफरी मच गई। एक चट्टान के सड़क किनारे खड़े कैंटर पर गिरने से कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही पद्मश्री कैलाश चंद महाजन पावर हाउस का बोर्ड भी टूट गया है। कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूटा है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है उस समय अगर वहां से कोई राहगीर गुजर रहा होता, तो अप्रिय घटना घट सकती थी। एक चट्टान सड़क के…

Read More

उजाले के लिए तरसे हजारों ग्रामीण

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की 12 पंचायतों के वाशिंदे बिजली की रोशनी को तरस रहे हैं। इन पंचायतों में चार दिन से बिजली नहीं है। इस कारण लगभग 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्राम पंचायत सनवाल, देहग्रां, मंगली, जुनास, बैरागढ, देवीकोठी, गुलेई, सत्यास, बोंदेड़ी, शलेलाबाड़ी, आयल व झज्जाकोठी में बिजली गुल हो गई है, जो अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में बर्फीली सर्द रातें काटनी पड़ रही…

Read More

अघोषित बिजली कट बने सिरदर्दी

सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत समोट के चार वार्डों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इससे ग्रामीणों में बिजली बोर्ड के प्रति रोष व्याप्त है। पंचायत के उप प्रधान विजय, चंदेल अनिल कुमार, मदन, कपिल सिंह, कमल किशोर, मनोज कुमार, विजेंद्र शर्मा ने बताया कि समोट के वार्ड नंबर चार, पांच, छह व सात में पिछले तीन दिन से शाम के समय बिजली के अघोषित कट लगने से ग्रामीणों को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर रात के लिए बिजली बोर्ड का कोई…

Read More

विधानसभा घरेंगे प्राथमिक अध्यापक

चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य प्राथमिक अध्यापक संघ मांगाें को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगा। संघ ने 20 फरवरी को शिमला में विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रविवार को संघ की जिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान रमेश बिजलवान ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले प्रदेशव्यापी धरने में जिला चंबा से लगभग 500 शिक्षक हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि संघ की सरकार से मांग है कि प्राथमिक अध्यापकों को पंजाब…

Read More

शिशु रोग विशेषज्ञ ने छोड़ी नौकरी

चंबा। डाक्टरों की कमी झेल रहे जिला अस्पताल को एक ओर बड़ा झटका लगने जा रहा है। पिछले दिनों हुए दुर्व्यवहार से दुखी होकर एक मात्र शिशु रोग विशेषज्ञ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि यह इस्तीफा उन्होंने काफी पहले दे रखा था, मगर दुर्व्यवहार की घटना के चलते अब उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया है। छह फरवरी की घटना के बाद से शिशु रोग विशेषज्ञ डा. नितिन कुमार अस्पताल भी नहीं आ रहे हैं। इससे जाहिर है कि उन्होंने जिला अस्पताल की नौकरी को…

Read More