हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की भडेला पंचायत में मनरेगा में फर्जीवाड़े के आरोप सही पाए गए हैं। शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया है कि एक मृतक महिला की फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा की सरकारी धनराशि का गबन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर वीरवार को मामले की जांच के लिए पहुंचे पंचायत निरीक्षक और एसवीपीओ ने शिकायत को सही करार दिया है। अब जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। जांच के दौरान इस मामले के…
Read MoreCategory: Chamba
बनीखेत के पायलट मोहित की चार्टर विमान दुर्घटना में मौत
मध्य प्रदेश के बालाघाट में चार्टर विमान दुर्घटना में बनीखेत के युवक मोहित ठाकुर (25) पुत्र कौशल ठाकुर की मौत हो गई है। यह हादसा बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर के बीच भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी में हुआ। मोहित वर्तमान में चार्टर विमान में नए ट्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे थे। हादसे में उनके साथ ट्रेनी पायलट रुकशंका वरसुका की भी मौत हो गई। बनीखेत की ग्राम पंचायत पुखरी निवासी मोहित ठाकुर बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे। उन्होंने गुरुनानक पब्लिक स्कूल डलहौजी से…
Read Moreजेल वार्डन पर कैदी से पैसे मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज
चंबा सदर थाना के प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि अदालत के आदेशों पर बुधवार शाम जेल वार्डन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। एफआईआर (सांकेतिक ) कैदी से पैसे मांगने के आरोप में जिला कारागार के एक वार्डन के खिलाफ अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। जेल में चरस तस्करी के आरोप में सजा काट रहे एक कैदी ने इस मामले में…
Read Moreहिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी, नेशनल हाईवे सहित 793 ट्रांसफार्मर ठप
शिमला चुराह उपमंडल की बौदेड़ी पंचायत के कुलाला गांव में डेढ़ फिट हिमपात हुआ है। – फोटो हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 262 सड़कें अवरुद्ध हैं। रोहतांग दर्रा नेशनल हाईवे-03, जलोड़ी दर्रा नेशनल हाईवे-305 और ग्रांफू से लोसर नेशनल हाईवे-505 पूरी तरह अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 139 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 92, कांगड़ा में 2, कुल्लू…
Read Moreसरकारी राशन से लदा ट्रक विजिलेंस की टीम ने पकड़ा, जानिए पूरा मामला क्या है ?
चंबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि आरोपी चालक विकास कुमार ने प्रारंभिक जांच में बताया कि जो चावल इसने पठानकोट से लोड किया था वो ट्रक मालिक के कहने पर पठानकोट के पास ही किसी गोदाम में उतार दिया। विजिलेंस की टीम की ओर से पकड़ा गया सरकारी राशन से लदा ट्रक विजिलेंस विभाग चंबा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर 200 बोरी सरकारी राशन (99 क्विंटल 79 किलोग्राम चावल) से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।…
Read Moreचंबा थाने में एफआईआर दर्ज, ड्रोन से पहली बार पकड़ा अवैध वन कटान
चंबा वन विभाग ने पहली बार ड्रोन के जरिये जंगल में देवदार के पेड़ों के अवैध कटान का मामला पकड़ा है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ चंबा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। गुरुवार को वनमंडल चंबा के दायरे में आने वाले मोरतू जंगल में वनरक्षक संयुक्त टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें जंगल में कुल्हाड़ी चलने की आवाजें सुनाई दीं। घना जंगल होने के कारण उन्हें मौके तक पहुंचने में समय लग सकता था। उन्होंने अपने वन परिक्षेत्र अधिकारी जगजीत चावला को सूचित किया। उन्होंने टीम…
Read Moreअपराध के मामलों पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में अमेरिका और कनाडा के फोरेंसिक एक्सपर्ट देंगे प्रशिक्षण
चंबा प्रदेश में पहली बार चंबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 23 सितंबर से 25 तक चलने वाली इस कार्यशाला में देश और प्रदेश के 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। मेडिकल कॉलेज चंबा के फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष प्रदीप सिंह अमेरिका, नेपाल और कनाडा के फोरेंसिक एक्सपर्ट देश के फोरेंसिक विशेषज्ञों को अपराध से जुड़े मामलों का पता लगाने और पोस्टमार्टम की जानकारी देंगे। प्रदेश में पहली बार चंबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा…
Read Moreरिहायशी इलाकों में पहुंचे जंगली जानवर, शिकारी सक्रिय, वन विभाग हुआ अलर्ट
कुल्लू दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणियों की स्थली लाहौल-स्पीति के पहाड़ अब बर्फ से लकदक हो गए हैं। नवंबर में हुई ताजा बर्फबारी से लाहौल के चोटियां भी सफेद हो गई हैं। ऐसे में अब यहां गुजर बसर करने वाले वाले जंगली जीव-जंतुओं ने पहाड़ों को छोड़कर निचले क्षेत्रों का रुख कर दिया है। खासकर आईबैक्स के झुंड घाटी के नदी-नालों के आसपास देखे जा सकते हैं। वहीं विलुप्त होने की कगार पर हिमालय थार (जंगली बकरा) भी देखा जा सकता है। दोनों प्रजाति के यह जानवर शाकाहारी होने से…
Read Moreचुनाव: चंबा सीट से भाजपा को 36 घंटे के भीतर क्यों बदलना पड़ा उम्मीदवार, जानिए वजह
चंबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी इंदिरा कपूर को हाईकोर्ट से वीरवार को दिन में बड़ी राहत मिल गई थी। अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी है। सजा पर रोक लगाने का फैसला न्यायाधीश संदीप शर्मा ने सुनाया है। विशेष जज चंबा की अदालत ने इंदिरा कपूर को भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाया था। इस जुर्म के लिए उन्हें तीन वर्ष की सजा सुनाई गई है। 24 अक्तूबर 2013 को इंदिरा कपूर और सह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता…
Read Moreऐसा मतदान केंद्र, जहां वोट डालने पालकी में आते हैं बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं
चंबा हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुर्छ मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को तीन घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। सड़क से करीब 10 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को पालकी या पीठ पर उठाकर मतदान करने के लिए पहुंचाना पड़ता है। मुर्छ मतदान केंद्र के अंतर्गत गांव 97 मतदाता आते हैं। प्राथमिक पाठशाला चस्क में मतदान केंद्र बनाया जाता है। यहां 48 महिला और 49 पुरुष वोटर मतदाता मतदान करते…
Read More