सर्विस बुक ऑनलाइन नहीं की अपडेट

चंबा (गीता) नए वित्तीय वर्ष से सरकारी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि और अन्य वित्तीय लाभ मिलने वाले हैं। वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत जिले के 500 से ज्यादा शिक्षक और गैर शिक्षक इन वित्तीय लाभों से वंचित रह सकते हैं। इन शिक्षकों ने अभी तक अपनी सर्विस बुक ऑनलाइन अपडेट नहीं की है। ऐसे में शिक्षा विभाग के पास इन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति का कोई अता-पता नहीं है। जानकारी के अनुसार निदेशालय ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्विस बुक अपडेट करने का एक मौका दिया है। ये…

Read More

हर संदिग्ध पर नजर रखें हैं सुरक्षा कर्मी

चुवाड़ी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले के बाद जिला चंबा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तीसा और किहार पहले से ही आईआरबी की कड़ी निगरानी में हैं। इसके अलावा जिला के बाकी हिस्सों में आतंकियों के प्रवेश को रोकने के लिए चेक पोस्ट और बैरियरों पर हथियारबंद पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके चलते चुवाड़ी क्षेत्र की तुन्नूहट्टी चैकपोस्ट और लाहडू बैरियर को एके 47 सहित हाईटैक हथियारों से लैस कर सुरक्षा कर्मचारी हर संदिग्ध…

Read More

आईटी शिक्षकों की सेलरी पर संकट

चंबा (गीता)जिले के करीब 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के आईटी शिक्षकों की सेलरी रुक सकती है। इन स्कूलों ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2013-14 की फीस का लेखाजोखा शिक्षा विभाग को प्रेषित नहीं किया है। ऐसे में जब तक विभाग को पूरे वर्ष की फीस की डिटेल नहीं मिल जाती तब तक संबंधित स्कूल के आईटी शिक्षकों की सेलरी रोक दी जाएगी। जिला चंबा में लगभग 72 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इसमें से अभी तक मात्र 30 स्कूलों ने ही आईटी फीस का ब्योरा विभाग को प्रेषित किया है। जिन…

Read More

तो डीसी ऑफिस के बरामदे में डालेंगे डेरा

चंबा (गीता) अनदेखी से बिफरे चमेरा चरण तीन विस्थापित कल्याण संघ के सदस्यों ने चेताया है कि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या को समाधान नहीं हुआ तो सभी प्रभावित अपने परिवारों सहित उपायुक्त कार्यालय के बरामदे में रहने को मजबूर हो जाएंगे और वे उपायुक्त कार्यालय से तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी समस्या को कोई हल नहीं निकल जाता है। संघ के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम अश्वनी राज शाह से मिला। इसमें उन्होंने चमेरा जल विद्युत परियोजना चरण तीन की धरबाला स्थित टनल में रिसाव को लेकर…

Read More

छह घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग

भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग लगभग छह घंटे बंद रहा। इसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को सुबह करीब छह बजे भारी बारिश के चलते बत्ते दी हट्टी के पास भूस्खलन हो गया। इस कारण काफी मलबा सड़क पर आ गया। इससे मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग वाहनों की अदला बदली कर गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने दोपहर करीब 12 बजे मार्ग को यातायात के लिए…

Read More

वोट डालने के लिए करें प्रेरित

सिहुंता (चंबा)। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नया सत्र शुरू होते ही सभी विद्यालय स्वीप के तहत नव मतदाताओं व अन्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे। वे शिक्षा खंड सिहुंता के अंतर्गत आने वाले सभी हाई स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुखियाओं की सिहुंता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को स्वीप के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्हाेंने कहा कि सभी विद्यार्थी स्वीप संबंधी कार्यकलापों में…

Read More

आईपीएच को आठ लाख की चपत

तीसा (चंबा)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंडल तीसा में बारिश और बर्फबारी के कारण विभाग को काफी नुकसान हुआ है। गत तीन माह में विभाग को यहां पर लगभग आठ लाख का नुकसान हुआ है। बारिश के चलते कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विशेषकर देवीकोठी, टेपा, मकण-सनवाल, प्रभा-बघेईगढ़ और दियोला पेयजल लाइनें बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जानकारी के अनुसार विभाग ने अस्थायी तौर पर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कर सप्लाई सुचारु कर दी है, लेकिन ये लाइनें बारिश के कारण बुरी तरह…

Read More

आरएसएस के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही भाजपा

चंबा। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के पास अपना कोई एजेंडा नहीं है। पार्टी आरएसएस के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा भाजपा में आरएसएस की ओर से प्रत्याशी थोपे गए हैं। वह चंबा के कमेटी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा में आरएसएस के हस्तक्षेप के कारण भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व सुषमा स्वराज जैसे नेताओं की अनदेखी हुई है। इसके साथ ही भाजपा…

Read More

सहकारिता विभाग में 21 साल से नहीं हुई नई भर्ती

चंबा। सरक ार की अनदेखी के कारण जिला चंबा में सहकारिता योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। इस बात का इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि सहकारिता विभाग में पिछले 21 साल में एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस कारण विभाग के बंद होने की नौबत आ गई है और सोसायटियां को भी संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। विभाग में जैसे-जैसे कर्मचारी रिटायर व प्रमोट होते जा रहे हैं एक-एक करके पद खाली होते जा रहे हैं, लेकिन कोई नई नियुक्ति नहीं…

Read More

मनरेगा के मजदूरों को होगी ऑनलाइन पेमेंट

चंबा। मनरेगा की पेमेंट के लिए अब मजदूरों और मनरेगा कार्यों के लिए निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाले सप्लायरोें को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला की 283 पंचायतों को जल्द ईएफएमएस (इलेक्ट्रानिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम) से जोड़ा जाएगा। भरमौर और पांगी को छोड़कर 238 पंचायतों को 31 मार्च तक ईएफएमएस सिस्टम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के अनुसार ईएफएमएस प्रणाली के चालू होने से पेमेंट लटकने का झंझट खत्म हो जाएगा। इस प्रणाली के शुरू होने से कागजी कार्रवाई कम करनी पड़ेगी और मजदूरी का समय…

Read More