ब्लास्टिंग से एक दर्जन परिवार घर छोड़ने को बेबस

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के दलिंजन गांव के करीब एक दर्जन परिवार गांव छोड़ने को विवश हैं। यहां निर्माणाधीन 33 मेगावाट जलविद्युत परियोजना के पावर हाउस निर्माण के दौरान नियम कायदे ताक पर रख दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि इस कंपनी की मनमानी के आगे प्रशासन व विभाग लाचार हैं। बड़े नेताओं का वरदहस्त होने के कारण न तो प्रशासन और न ही वन विभाग कोई सख्त कार्रवाई कर पाया है। ग्रामीण बार-बार शिकायत कर रहे हैं कि यहां अवैध ब्लास्टिंग और अवैध डंपिंग हो रही…

Read More

नहर निर्माण में हो रही अवैध मक डंपिंग

चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल की परछोड़ पंचायत के लाहड़ू में निर्माणाधीन 205 करोड़ की फिन्ना सिंह सिंचाई नहर परियोजना के काम में अवैध डंपिंग हो रही है। हैरानी की बात है कि निर्माण की मक डंपिंग के लिए अभी तक साइट ही नहीं बनाई जा सकी है। विभाग ने भूमि अधिग्रहण किए बिना ही काम शुरू कर दिया गया है और मलबा इधर-उधर फेंका जा रहा है। लाहड़ू खड्ड के किनारे डंपिंग किए जाने से मलबा इसमें गिर रहा है। यह काम लंबे अर्से से चल रहा है, मगर प्रशासन, वन…

Read More

चंबा बाजार में धुएं में उड़ रहे नियम

चंबा। कोटपा व फूड सेफ्टी एक्ट के तहत सीएमओ डा. अशोक गुप्ता ने खाद्य निरीक्षक के साथ शहर के मुख्य बाजार में छापेमारी की। उन्होंने ढाबों और खाने-पीने की दुकानों से लेकर रेहड़ियों पर साफ-सफाई के साथ ही धूम्रपान किए जाने की जांच की। इस दौरान दुकानों में साफ सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर चेतावनी दी गई। मौके पर दुकानों में धूम्रपान करते हुए लोग पकड़े गए। इस पर दुकानदारों के चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान किसी भी ढाबे में धूम्रपान निषेध के बोर्ड…

Read More

पांगी भेजीं साढ़े तीन लाख की दवाएं

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जेनरिक दवाइयों की खेप भेज दी है। घाटी के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को ये दवाइयां मुफ्त में बांटी जाएंगी। इससे लोगों को दवाइयों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। तीन लाख 55 हजार लागत की दवाइयों को वाया किश्तवाड़ से पांगी के लिए भेजा गया है। ये दवाइयां घाटी के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित की जाएंगी। मरीज वहां से फ्री में दवाइयां ले सकते हैं। पांगी भेजी जाने वाली दवाइयों की खेप जन औषधि केंद्र चंबा में रखी गई…

Read More

एक शिक्षक कैसे पढ़ाए 5 कक्षाएं

सलूणी (चंबा)। शिक्षा खंड सलूणी के अंतर्गत करीब एक दर्जन प्राइमरी स्कूल एक-एक अध्यापक के हवाले हैं। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला झौड़ा, गरझिंडू, कियाणी, नगोर, सुनूह, भलोगी, छतरेड़, थलोगा, भिंग और द्रूड़ सहित एक दर्जन स्कूलों में पिछले करीब एक साल से एक-एक अध्यापक की सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से अधिकतर स्कूलों में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके बावजूद इन स्कूलों में दो शिक्षकों की तैनाती नहीं हो…

Read More

राशन को तरसे लोग

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तरेला नाले में पुल क्षतिग्रस्त होने से दो पंचायतों बोंदेड़ी व मंगली में एक सप्ताह से राशन नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा दुकानों में रोजमर्रा का सामान भी नहीं आ रहा। इससे करीब चार हजार की आबादी को दिक्कतें हो रही हैं। करीब एक हफ्ता पहले भूस्खलन के कारण चार पंचायतों को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इन चार पंचायतों की कुल आबादी 15 हजार के करीब है। हालांकि दो पंचायतों जुनास व गुईला के लिए वैकल्पिक मार्ग होने से यहां जरूरी…

Read More

बैरावाली माता की यात्रा पर विवाद गहराया

चंबा। लक्ष्मी-नारायण मंदिर कमेटी ने बैरावाली माता लेकर आए वाद्य यंत्र बजाने वाले दल को 22 दिन के तय कार्यक्रम के तहत वापस लौटने का फरमान जारी कर दिया है। इस संबंध में जारी लिखित निर्देश के चलते इस दल में हड़कंप मच गया है। मंदिर कमेटी के मैनेजर देवी प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि परंपरा के अनुसार बैरावाली माता को पुजारी के साथ वाद्य यंत्र बजाने वाला दल 110 किमी. दूर तीसा उपमंडल में स्थित देवीकोठी से पैदल लाया जाता है। चंबा में पहुंचने के बाद माता अपनी बहन…

Read More

वनमंत्री के गृह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

भरमौर (चंबा)। जिले के जनजातीय उपमंडल भरमौर में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का गृह क्षेत्र होने के बावजूद यहां के स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इधर-उधर भागना पड़ रहा है। इस उपमंडल की 29 पंचायतों की 50 हजार से अधिक की आबादी दो सीएचसी व दो पीएचसी पर निर्भर है। हालांकि यहां 19 सब सेंटर भी खोले गए हैं, मगर स्टाफ की कमी के चलते यह संख्या दिखावा मात्र ही है। स्टाफ…

Read More

होली-उतराला सुरंग बनाने का दिया आश्वासन

भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भरमौर-पांगी हलके के लिल्ह व भरमौर में जनसभा कर लोगों से वोट मांगे। भरमौर के हैलीपैड में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीते वर्ष उपचुनाव में भरमौर से मिली बढ़त के लिए लोगों को आभार प्रकट किया। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल है। कांग्रेस पार्टी…

Read More

बिजली बोर्ड के फेर में फंसी लैब

चंबा। जिला अस्पताल में 24 घंटे समस्त टेस्ट करवाने की सुविधा देने वाली रेनबैक्सी एसआरएल लैब बिजली का कनेक्शन न मिलने के कारण शुरू नहीं हो पा रही है। हैरानी की बात है कि यह लैब पिछले चार माह से बिजली बोर्ड के फेर में फंसी हुई है और सरकार व प्रशासन कुछ नहीं कर पाया है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड के अड़ियल नियमों के कारण लैब को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार की योजना के तहत शुरू हो रही इस लैब के…

Read More