भूकंप आने के बाद सुरक्षित जगह से न हटें

चंबा। भूकंप के खतरों को लेकर उपायुक्त चंबा संदीप कदम ने जिला की जनता से एहतियात बरतने को कहा है। उन्होने कहा कि भूकंप के झटके महसूस होने पर शांत रहें और कोई हड़बड़ी न करें। भूकंप के 10 मिनट बाद तक अपनी सुरक्षित जगह से न हटें, क्योंकि बाद में और भी झटके आने की संभावना रहती है। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि भूकंप के समय यदि आप घर या कार्य स्थल पर हैं तो ऐसे में बाहर की ओर भागना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इससे बचने…

Read More

हरिपुर में फिर हाई वोल्टेज का तांडव

हरिपुर (चंबा)। लगातार दूसरी बार हरिपुर गांव में बिजली की वोल्टेज बढ़ने से स्थानीय निवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम चार बजे के करीब जैसे ही गांव की लाइट आई, एक फेज में वोल्टेज अचानक बढ़ने के कारण कई घरों के विद्युत उपकरण, बिजली के मीटर और वायरिंग जल गई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ज्ञात रहे कि मंगलवार को गांव से गुजर रही 11 केवी की हाई वोल्टेज लाइन घरों की सप्लाई लाइन पर गिरने से कई घरों के विद्युत उपकरण…

Read More

प्रमोशन एवेन्यू न मिलने पर वाटर क्लर्क खफा

चंबा। वाटर वर्क्स क्लर्क एसोसिएशन चंबा की बैठक दर्शन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वाटर वर्क्स क्लर्क को जूनियर तकनीशियन बनाने के बावजूद कोई भी प्रमोशन एवेन्यू न दिए जाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स को प्रस्ताव भेज कर विसंगतियों को दूर करने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाटर वर्क्स क्लर्क और क्लर्क के भर्ती एवं पदोन्नति नियम एक समान हैं। साथ ही शैक्षणिक योग्यता भी समान है। क्लर्क श्रेणी में पदोन्नति…

Read More

विद्या उपासकों ने मांगा नौ हजार वेतन

चंबा। ग्रामीण विद्या उपासक (ईजीएस) अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के राज्य उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष देवपाल सिंह बलौरिया की अध्यक्षता में एडीएम संदीप कुमार से मिला। इस मौके पर उन्होंने एडीएम को अपनी मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 से 2005 तक एजूकेशन गारंटी स्कीम के तहत विभिन्न स्कूलों में 401 ईजीएस अनुदेशक नियुक्त किए गए थे। इनकी नियुक्ति सर्वशिक्षा अभियान के तहत हुई थी। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी 2009 को प्रदेश सरकार ने चार साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 127 ईजीएस अनुदेशकों…

Read More

कोटी में पकड़ी 11.68 क्विंटल नागछतरी

चंबा। पुलिस ने कोटी चौक में नाकाबंदी के दौरान 11 क्विंटल 68 किलो 78 ग्राम नागछतरी पकड़ी है। इसकी कीमत लगभग साढे़ छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई को पुलिस ने शाम साढे़ पांच बजे के करीब सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार की अगुवाई में कोटी चौक के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान एक ट्रक एचपी 73 ए 9095 तीसा की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने जब इस ट्रक की चेकिंग की तो इसमें से 11 क्विंटल 68 किलो 78…

Read More

कौशल भत्ता को 100 करोड़ का प्रावधान : भरमौरी

चंबा। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी कौशल भत्ता के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे प्रदेश के 20 हजार के करीब युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। जमा दो पास कोई भी बेरोजगार जिसका नाम दो साल से रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो। इसके अलावा किसी कौशल विकास पाठ्यक्रम में पंजीकृत हो व उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच हो वह दो वर्ष तक एक हजार रुपये कौशल विकास भत्ता पाने का हकदार होगा। अक्षम…

Read More

शराब की दुकान शिफ्ट करने की फरियाद

भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत बड़ग्रां के गांव बड़ग्रां स्थित शराब की दुकान को दूसरी जगह बदलने को लेकर दो दर्जन के करीब महिलाएं वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भरमौर में मिलीं। उन्होंने बड़ग्रां स्थित शराब के ठेके दो दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। महिला मंडल की प्रधान कांया देवी, जुलमो देवी, धुमला देवी, सुतो देवी, रोशनी देवी, तिलको देवी, राखी देवी और फै नी देवी ने वन मंत्री को बताया कि इस शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने…

Read More

केदारनाथ त्रासदी नहीं रोक पाई भोले के भक्तों की राह

भरमौर (चंबा)। भोले बाबा के दर्शन की चाह में शिव भक्त कैलाश की ओर रूख करने लग पड़े हैं। पिछले महीने केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए भारी नुकसान की परवाह किए बिना भोले के भक्त पवित्र कैलाश की ओर जुटने शुरू हो गए हैं। दो दर्जन के करीब पंजाब से आए शिव भक्त भरमाणी माता के दर्शन करके कैलाश की ओर रवाना हो गए हैं। इसके अलावा लाहुल स्पीति से भी भारी तादाद में श्रद्धालु मणिमहेश की ओर जा रहे हैं। रोजाना 200 के करीब श्रद्धालु कैलाश पर्वत…

Read More

साइंस में फर्स्ट आने वाले छात्रों को पांच हजार रुपये इनाम

चंबा। विज्ञान विषय में फर्स्ट आने वाले छात्र-छात्राओं को पांच हजार रुपये इनाम मिलेगा। यह राशि साइंस इंस्पायर स्क ीम के तहत प्रदान की जाएगी। इसके तहत छठी कक्षा से लेक र दसवीं कक्षा तक के जो बच्चे विज्ञान विषय में कक्षा में प्रथम आए हैं, उन्हेंसाइंस इंस्पायर अवार्ड मिलेगा। अवार्ड हासिल करने वाले बच्चों को पांच हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिला भर के स्कूलों से ऐसे छात्रों की सूची मांगी गई है। विभाग की ओर से स्कूल मुखियाओं को निर्देश…

Read More

भरमौर के विकास को 30 करोड़

भरमौर (चंबा)। परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि 30 करोड़ 30 लाख रुपये चालू वित्त वर्ष के दौरान जनजातीय क्षेत्र भरमौर में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर व्यय करने का प्रावधान किया गया है। इससे उपमंडल भरमौर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। वन मंत्री ने भरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक के दौरान वन मंत्री ने प्राइमरी स्कूल खुंड के निर्माण…

Read More