बरमाणा (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से बरमाणा के समीप बैरी गुग्गाघाट-पंजगाईं सड़क पर चट्टान गिरने से यातायात लगभग 15 घंटे तक ठप रहा। सौभाग्य यह रहा कि जब विशालकाय चट्टान गिरी तो वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। चट्टान गिरने से नेशनल हाईवे भी वन-वे ही बना रहा। हर साल की तरह घटने वाला यह हादसा इस बार भी बरसात का मौसम शुरू होने पर ही समस्या लेकर आया। हर बार ही यहां पर चट्टान गिरने का सिलसिला बना हुआ है। कई घंटों तक सड़क बंद रहती है।…
Read MoreCategory: Bilaspur
स्कूल में खामी पाई तो एक लाख जुर्माना
बिलासपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद निजी स्कूल प्रबंधनों पर कई शर्तें लग गई हैं। ऐसे में स्कूलों में खामियां पाए जाने पर एक लाख रुपये तक का सीधा जुर्माना ठोका जा सकता है। इसके बाद भी यदि अधिनियम के अनुसार जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई तो स्कूल प्रबंधन पर दस हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना ठोका जाएगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 18 (5) में इसका स्पष्ट उल्लेख है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल में खेल मैदान है या नहीं। भवन में…
Read Moreएनएच पर पैचवर्क के नाम पर लीपापोती!
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के नाम पर एक तरह से लीपापोती ही हो रही है। शहर से गुजरने वाले एनएच पर पड़े गड्ढों में मोटी बजरी तारकोल के साथ मिलाकर भरी जा रही है, जो साथ-साथ में उखड़ भी रही है। ऐसे में सड़क पर रोड़ी बिखरने से दोपहिया वाहन चलाना जोखिम भरा साबित हो रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क का काम चल रहा है। गंभर, जामली व छड़ोल आदि के बाद अब बिलासपुर शहर में एनएच पर…
Read Moreसुबह रिपोर्ट दर्ज, दोपहर को छात्रा बरामद
नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग गत सोमवार को लापता हो गई। परिजनों ने मंगलवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेटी की गुमशुदगी के मामले में एक युवक पर संदेह भी जताया। इस पर तत्काल हरकत में आते हुए पुलिस ने नाबालिग को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया। इस मामले में नामजद आरोपी के साथ ही पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जमा दो में पढ़ने…
Read Moreपरीक्षा परिणाम की रिपोर्ट नहीं दी तो कार्रवाई
बिलासपुर। स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहने पर वहां तैनात शिक्षकों पर इसकी गाज गिरना तय माना जा रहा है। इस संदर्भ में अब स्कूलों के परीक्षा परिणाम की सूची तैयार की जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बारे प्रदेश के समस्त उप निदेशकों को निर्देश जारी करते हुए नौंवी और दसवीं के परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है। इस पर उप शिक्षा निदेशक बिलासपुर ने सभी स्कूलों के मुखियों से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इस अवधि में रिपोर्ट जमा नहीं…
Read Moreस्कूल खोल दिए, सुविधा है नहीं
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम की उपेक्षा करते हुए कई स्कूल चल रहे हैं। स्कूल तो खोल दिए हैं, किंतु सुविधाएं जुटाई नहीं। कहीं बच्चों की संख्या के आधार पर भवन नहीं है। भवन है तो हवा आने का प्रावधान नहीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए स्कूलों में खेल मैदान तक की व्यवस्था भी नहीं है। शिक्षा विभाग ने निरीक्षण के दौरान जिला के 13 स्कूलों में खामियां पाई है। इनकी संबद्धता में अब अड़ंगा अड़ गया है। निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग ने उक्त स्कूलों के…
Read Moreसात दिन से अंधेरे में डोहरू गांव
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत डोहरू गांव में पिछले सात दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण यहां विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इस वजह से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरत यह है कि सात दिन से विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा। अब ग्रामीणों ने विभाग के दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी है। दधोल विद्युत उपमंडल के तहत डोहरू के लिए जिस ट्रांसफार्मर से…
Read Moreचिड़की-पहलवाना में मटमैला पानी
जुखाला (बिलासपुर)। गर्मी के बाद अब बरसात ने पेयजल समस्या और गंभीर कर दी है। पहले लोग पानी की कमी से जूझ रहे थे। अब दूषित पानी आने से लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। ग्राम पंचायत कोटला के गांव चिड़की व पहलवाना गांव का। इन दिनों यही हाल है। दोनों गांवों में मटमैला पानी आ रहा है। प्राथमिक पाठशाला चिड़की में भी पानी की किल्लत है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ इन गांव के नुमाइंदों को कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। मजबूरी में इन्हें बावड़ी…
Read Moreआबकारी विभाग की दबिश से हड़कंप
शाहतलाई (बिलासपुर)। बिना बिल सामान लेकर आने वाले कारोबारियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिकंजा कस दिया है। गत दिवस शाहतलाई क्षेत्र में रोड़ चैकिंग के दौरान विभाग ने चार कारोबारियों पर बिना बिल सामान लेकर आने पर जुर्माना ठोक दिया। इनमें से एक शख्स गैस चूल्हे लेकर आ रहा था। उधर, विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया है। बाहरी राज्यों से बिना बिल सामान लेकर आने वाले जरा सावधान हो जाएं। आबकारी एवं कराधान विभाग ने सरकारी खजाने में चूना लगा रहे ऐसे लोगों…
Read Moreहोनहार छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत सरगल गांव के एक होनहार छात्र ने टुप्पटे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। दोपहर दो बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके में मातम का माहौल है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगल गांव का युवक अनिल कुमार अपने घर पर ही था। उसके माता-पिता किसी कार्य से बाहर गए…
Read More