बरठीं (बिलासपुर)। रविवार का दिन बरठीं क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी भरा रहा। बरठीं में रविवार को लगभग पांच घंटे बत्ती गुल रही । इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि झबोला स्थित ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या पैदा हुई थी। जानकारी के अनुसार गांव संगास्वी, भल्लू-रियाणा, खरोटा सहित अन्य गांव में करीब तीन बजे अचानक ही बिजली गुल हो गई। उमस भरी गरमी में बिजली नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। विद्युत कर्मचारियों को बिजली…
Read MoreCategory: Bilaspur
आधी दुनिया का रुख तय करेगा हार-जीत
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर के छह में से पांच कालेजों में हो रहे छात्र संघ चुनावों में आधी दुनिया का रुख ही हार-जीत तय करेगा। छात्राएं 24 प्रत्याशियों की जीत तय करेंगी। विभिन्न कालेजों में इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। जिले भर में कुल 4787 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 441 मतदान नहीं दे सकेंगे। जिले के कालेजों में 54 फीसदी छात्राएं तथा 46 फीसदी छात्र मतदाता हैं। स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज घुमारवीं में सबसे ज्यादा 1336 तथा डिग्री कालेज नयनादेवी में सबसे कम 30 छात्रा…
Read Moreविवेकानंद कालेज में संगठनों का शक्ति प्रदर्शन
घुमारवीं/ भगेड़ (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कालेज घुमारवीं में केंद्रीय छात्र संघ के चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार की छुट्टी के बाद कालेज खुला तो पूरा क्षेत्र छात्र संगठनों की नारेबाजी से गूंज उठा। एनएसयूआई, एबीवीपी और एसएफआई से जुडे़ विद्यार्थियों ने कालेज में जोरदार रैली निकालते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। हर संगठन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है। 17 अगस्त को होेने वाले केंद्रीय छात्र संघ के चुनाव के लिए तीनों छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। कालेज की…
Read Moreएक ही रात में टूटे तीन मंदिरों के ताले
बिलासपुर। कलियुग में भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं है। इस स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बने मंदिर चोरों के मुख्य निशाने पर हैं। इसी कड़ी में गत शनिवार रात अज्ञात चोरों ने राजपुरा व कल्लर पंचायतों में कुल तीन मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। करीब पचास हजार रुपए के सासान की चोरी हुई है। एक ही रात में तीन मंदिरों में चोरी होने से लोग हैरान हैं। जानकारी के अनुसार राजपुरा पंचायत के नोआ गांव में स्थित काली माता व हिडिंबा देवी के मंदिरों…
Read Moreदैनिक भोगी बनाए जाएं पंचायत चौकीदार
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश ग्राम पंचायत चौकीदार संघ ने राज्य सरकार से उन्हें दैनिक भोगी बनाने की मांग की है। संघ के प्रतिनिधिमंडल को बाकायदा खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह आश्वासन भी दिया है। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इसकी घोषणा होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस सिलसिले में पंचायत चौकीदार संघ की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। इसमें चौकीदारों की मांगों और समस्याओं पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप चंद ने की। जिला प्रधान देवी…
Read Moreएक मिनट में 80 श्रद्धालुओं की निकासी
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सेक्टर नंबर एक को सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील माना गया है। लिहाजा, यहां पर चौकसी ज्यादा बढ़ाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान मंदिर क्षेत्र में डटे हुए हैं। एक मिनट में 80 श्रद्धालुओं की निकासी करवाई जा रही है। एएसपी एवं पुलिस मेला अधिकारी विनोद शर्मा ने शनिवार को स्वयं मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी ने कहा…
Read Moreकइयों को हजार तो कइयों को लाख!
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में अपनी सेवाएं देने वाले पुजारी वर्ग को मिलने वाली हिस्सेदारी में बदलाव से कई पुजारियों में भारी नाराजगी है। हाल ही में वितरित तीन महीने की हिस्सेदारी की राशि में प्रशासन ने कथित तौर पर बदलाव किया है। कई परिवारों को एक-एक हजार तो कइयों के हिस्से लाखों की रकम आई है। उधर, प्रशासन का तर्क है कि राजस्व रिकार्ड के आधार पर ही हिस्सेदारी दी गई है। पुजारी वर्ग का कहना है कि 27 साल से जो हिस्सेदारी उन्हें मिल रही थी,…
Read Moreआधा दर्जन संपर्क सड़कों पर यातायात ठप
बिलासपुर/ झंडूता। बिलासपुर में अरसे बाद मूसलाधार बारिश हुई। रातभर हुई बारिश के कारण जिले में जनजीवन बुरी तरह से ठप हो गया है। जिला की आधा दर्जन से अधिक संपर्क सड़कों पर यातायात ठप है। अन्य कई सड़कों पर ल्हासे और पत्थर गिरने से यात्रा जोखिम भरी हो गई है। झंडूता में डंगा गिरने के कारण एक व्यक्ति के मकान को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से जिले के नम्होल-बहादुरपुर, राजघाट-साईमैगजीन, थाच-नैरी, बनेण-जगातखाना रूटों पर यातायात पूर्ण रूप से ठप हो गया है। इन संपर्क सड़कों पर आज…
Read Moreअमन-चैन और खुशहाली को मांगी दुआ
बिलासपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार बिलासपुर जिला में धूमधाम से मनाया गया। जुम्मे के दिन जिले की सभी मुख्य मस्जिदों में ईद की खास नमाज अता की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई देते हुए उनकी खुशी में शिरकत करके आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की। ईद-उल-फितर त्योहार को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई। ईद की खास नमाज अता करने के…
Read Moreकार में 400 ग्राम चरस बरामद
बिलासपुर। कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही एक कार से वीरवार को चरस बरामद की गई। कुल 400 ग्राम चरस को कार की बैक लाइट के पास भीतर की ओर छिपाकर रखा गया था। बिलासपुर में पकड़े गए चरस तस्करी के इस मामले में कार चालक तथा एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को काले रंग की एक कार सीएच-03एक्स-0093 कुल्लू से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। पुलिस को पुख्ता सूचना…
Read More