पोस्टर मेकिंग में अव्वल रही अंजुम

बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के तहत शुक्रवार को चांदपुर क्षेत्र में स्थित शिवा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। प्रशिक्षुओं को एचआईवी-एड्स व नशाखोरी से बचाव तथा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में अंजुम, उष्मा व श्यामा कुमारी ने क्रमानुसार पहले तीन स्थान हासिल किए। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में रिशव व साथी पहले, पंकज व साथी दूसरे तथा राखी व सखियां तीसरे…

Read More

कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिल चड्डा बने

बिलासपुर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को कर लिया गया। अध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई, जबकि दो पदों का फैसला मतदान से शुरू हुआ। गहमागहमी भरे माहौल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया शाम सात बजे के बाद संपन्न हुई। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ की जिला इकाई के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर के समय एनजीओ भवन में जिला तदर्थ समिति के अध्यक्ष चेतराम वर्मा की…

Read More

पशु अस्पतालों में डाक्टरों की कमी

बिलासपुर। पशु पालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के सरकार के सभी दावे खोखले साबित हैं। जिला के कईं पशु चिकित्सालय बिना डाक्टर के ही चल रहे हैं। ऐसे में पशु पालकों को बेहतर सेवाओं का अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। पशु चिकित्सालयों में अन्य कर्मचारियों के पद भी रिक्त पड़े हुए हैं। जनपद बिलासपुर के पशु चिकित्सालयों में सेवाएं चरमरा गई हैं। कई चिकित्सालयों में डाक्टरों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में पशु अस्पतालों में पशुओं के उपचार करवाने आ रहे लोगों को निराशा ही…

Read More

पानी में बहे बलघाड़ के 70 लाख

झंडूता (बिलासपुर)। बरसात का मौसम कहर बनकर बरप रहा है। झंडूता विकास के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलघाड़ में बारिश से करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यही नहीं अभी भी पंचायत में कई जगह भूस्खलन हो रहा है। इससे किसानों की उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार बारिश गांव ठप्पर के मदन लाल कपिल, कृष्ण सिंह के मवेशीखाने, गांव प्राहू के रमेश कुमार का मवेशीखाना, बल्हजोल के लौहकू राम का रसोई घर ढह गया है। गांव धराड़ के करतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, पपलाह गांव…

Read More

कम होने के बजाए, बढ़ न जाए मर्ज

बिलासपुर। यदि आप क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शनिवार को उपचार करवाने आ रहे हैं, तो जरा गौर फरमाएं। शनिवार को शिशु रोग विशेषज्ञ के सिवा अस्पताल में अन्य किसी भी स्पेशलिस्ट की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में उपचार के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को न केवल मायूस होना पड़ सकता है, बल्कि आपात स्थिति में आनन-फानन में किसी दूसरे अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ सकती है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार करवाने आने वाले मरीजों को अगले दो दिन तक स्वास्थ्य सेवाएं सही ढंग से नहीं मिल पाने…

Read More

26 को नहीं दौड़ेंगी निजी बसें

बिलासपुर। डीजल व स्पेयर पार्ट्स आदि के दामों में हो रही वृद्धि की तुलना में किराया न बढ़ने से खफा निजी बस आपरेटर संघर्ष का बिगुल बजाने की तैयारी में हैं। किराये में वृद्धि की मांग को लेकर बस ऑपरेटर 26 अगस्त को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। प्रदेश स्तर पर होने वाली इस हड़ताल के चलते आगामी सोमवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वीरवार को बिलासपुर बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि…

Read More

वापस नहीं लौटी राखी बांधने गई नाबालिग

शाहतलाई (बिलासपुर)। अपने धर्म भाई को राखी बांधने गई एक नाबालिग घर वापस नहीं लौटी। बेटी के इस तरह लापता होने से चिंतित परिवार के सदस्यों ने तलाई थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार झबोला पंचायत की 16 वर्षीय नाबालिग गत 19 अगस्त को अपने धर्म भाई को राखी बांधने के लिए घर से गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।…

Read More

दो सौ युवाओं को रोजगार का मौका

बिलासपुर। बारहवीं पास युवाओं को रोजगार हासिल करने का बेहतर मौका है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एमएस सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दो सौ ट्रेनी के पद भरे जाएंगे। कंपनी साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा बेहतर मासिक वेतन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एमएस सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बिलासपुर से ट्रेनी पद भरने की इच्छा जताई है। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 24 अगस्त सुबह 10 बजे साक्षात्कार होंगे। इसके लिए महिला अभ्यर्थी पात्र…

Read More

सतलुज मईया तेरी आरती गाऊं…

बिलासपुर। सतलुज मईया तेरी आरती गाऊं…व्यास ऋषि की धरती व्यासपुर में इन दिनों यहीं शब्द गूंज रहे हैं। जिला के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए प्रगति समाज सेवा समिति द्वारा पहली बार सतलुज नदी की आरती तैयार की है। सुनील शर्मा की प्रेरणा से पंडित सोहन लाल द्वारा सतलुज नदी की आरती को लिया गया है। स्थानीय स्टूडियो में संगीतबद्ध हुई इस आरती संग्रह में वंदना ने स्वर दिया है। व्यास व मारकंडेय ऋषि की धरती को पूरे विश्व में एक तीर्थ के रूप में स्थापित करने के…

Read More

बरसात में भी सूख रहे लोगों के हलक

स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र की घवांडल पंचायत के अजनोल गांव में बरसात के मौसम में भी पानी का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों की मानें तो विद्युत चालित हैंडपंप बीते चार माह से खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से बात आश्वासनों तक ही सीमित है। यदि समस्या का समाधान जल्द न हुआ तो उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। घवांडल पंचायत के अजनोल गांव से वार्ड मेंबर बालकिशन, पूर्व वार्ड मेंबर कौशल्या देवी व रचना के साथ ही संध्यालाल शर्मा, पंडित…

Read More