शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के एक कर्मचारी पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। कूड़ा फेंकने गए नगर परिषद के चालक पर अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए उसे बुरी तरह से पीट डाला। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में नप घुमारवीं के चालक रूप लाल…
Read MoreCategory: Bilaspur
महज प्रतियोगिता का केंद्र बना पशु मेला
घुमारवीं (बिलासपुर)। जमाने की रफ्तार के साथ मेले-त्यौहारों के मायने भी बदलने लगे हैं। बिलासपुर जिले में होने वाले नलवाड़ मेलों को ही लें तो कभी पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए होने वाले यह मेले अब महज उत्सव एवं मनोरंजन का साधन बनकर रह गए हैं। पशुओं की बिक्री की जगह आधुनिक युग के साजो सामान ने ले ली है। मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्याओं का सहारा लिया जा रहा है। बिलासपुर में मार्च और अप्रैल महीनों में नलवाड़ मेलों की धूम रहती है। बिलासपुर को नलवाड़ी मेला कभी पशुओं…
Read Moreपानी स्वच्छ है या हो रही कोताही?
बिलासपुर(सोनू शर्मा)सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) ने ग्राम पंचायतों को आवंटित की गई ‘वाटर टेस्टिंग किटों’ का उपयोग नहीं हो रहा है। दो साल पहले किटों के आवंटन के साथ ही पंचायतों के प्रतिनिधियों को बाकायदा पानी की जांच की ट्रेनिंग भी दी गई थी। विभाग का वक्त और लाखों रुपया एक तरह से जाया हो गया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि पंचायतें वाटर टेस्टिंग में किसी तरह की रुचि नहीं दिखा रही है। लगभग दो वर्ष पूर्व आईपीएच महकमे ने जिले की 151 पंचायतों में कई वाटर टेस्टिंग…
Read Moreदो दिन में उमड़े 80 हजार श्रद्धालु
नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सप्तमी और अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। नवरात्र पर्व के शुरूआती दिनों में हालांकि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुट पा रही थी। लेकिन, रविवार और सोमवार को यहां भक्तों का ठीक ठाक तांता लगा। दोनों दिन लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने यहां माथा टेका। उधर, अष्टमी पूजन पर यहां अपने बच्चों के मुंडन संस्कार पूरे करने के लिए भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से…
Read Moreमरीजों पर भारी पड़ रहे लैब टेस्ट
बिलासपुर(सोनू शर्मा) सरकारी अस्पताल में रियायती दरों पर विभिन्न टेस्ट करवाने के दावों पर संतोष नहीं किया जा सकता है। लोगों के मर्ज का तोड़ निकालने वाले स्वास्थय विभाग के आयुर्वेदिक और जिला अस्पताल में होने वाले विभिन्न प्रकार के टेस्ट की एवज में मरीजों से वसूली जा रही फीस में भारी अंतर है। इसके चलते सैकड़ों लोगों पर टेस्ट भारी पड़ रहे हैं। हैरत है कि एक ही टेस्ट की इन अस्पतालों में अलग-अलग फीस वसूली जा रही है। जो टेस्ट जिला अस्पताल में सस्ता है, वह आयुर्वेदिक अस्पताल…
Read Moreजमीन बेचने-खरीदने पर प्रतिबंध
घुमारवीं (बिलासपुर)(प्रकाश)उपमंडल घुमारवीं के 62 गांवों में जमीन खरीदने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। सौंदर्यकरण के नाम पर 11 पंचायतों को नगर योजना अधिनियम के दायरे में लाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए राजस्व विभाग को संबंधित पंचायतों की रजिस्ट्री नहीं करने के आदेश दिए हैं। घुमारवीं नगर परिषद की निकटवर्ती 11 पंचायतों के लगभग 62 गांवों की 4556.99 हेक्टेयर भूमि इसके दायरे में आएगी। चार मार्च को जारी अधिसूचना के माध्यम से नगर नियोजन अधिनियम के तहत घुमारवीं…
Read Moreन फार्मासिस्ट मिले, न कोई चिकित्सक
जुखाला/ बिलासपुर(सोनू शर्मा)स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। पंचायत स्तर पर आयुर्वेदिक अस्पताल तो सरकार ने खोल रखे हैं, लेकिन वहां स्टाफ मुहैया नहीं करवाया। अस्पताल की चौखट पर पहुंचने वाले मरीज मायूस होकर खाली हाथ लौटने को विवश हैं। इससे मरीजों का मर्ज दूर होने की बजाए बढ़ रहा है। जिले के छह ऐसे आयुर्वेदिक अस्पताल हैं, जहां पर न तो चिकित्सक तैनात हुए हैं और न ही कोई फार्मासिस्ट। कहीं पर चौकीदार जिम्मा संभाले हुए है, तो कहीं चपरासी। विभिन्न…
Read Moreहालत नहीं सुधरी तो चक्का जाम होगा
बिलासपुर(सोनू शर्मा)चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे की हालत सुधारने के लिए बिलासपुर और सोलन जिला के ट्रक ऑपरेटर एकजुट हो गए हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण ऑपरेटरों को पहुंच रहे नुकसान पर तल्खी जताते हुए एसीसी, जेपी और अंबूजा सीमेंट कारखानों में ढुलाई के कार्य में लगे ट्रक ऑपरेटर संघों ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। शनिवार को एडीएम बिलासपुर प्रदीप ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर ऑपरेटरों ने कहा है कि यदि एक-दो दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो नौ अप्रैल को नौणी में तीनों कारखानों के ट्रक ऑपरेटर…
Read Moreपांच हजार आबादी पर जल संकट
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र में गर्मी के मौसम की दस्तक से पहले ही जल संकट पैदा हो गया है। करीब पांच हजार की आबादी को पिछले 20 दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। इससे क्षेत्र में पानी को हाहाकार मची हुई है। बरमाणा क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पेयजल योजनाओं के टैंक सूखे पड़े हुए हैं। संबंधित विभाग द्वारा इस ओर कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बरमाणा क्षेत्र के चिन्यौण, जमथल, हरनोड़ा, देवलाछांब, नैहर, धौनकोठी, सोलग, जुरासी के लोग पानी की सप्लाई…
Read Moreएक सप्ताह से ठीक नहीं हो रही मोटर
बिलासपुर(सोनू शर्मा)लगभग 15 हजार की आबादी वाले बिलासपुर शहर में पेयजल संकट दूर नहीं हुआ है। नौण बोरवेल की खराब हुई मोटर लगभग एक सप्ताह से ठीक नहीं हुई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न उठने लगे हैं। आईपीएच महकमे ने शहर में पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। कहीं आधा घंटा तो कहीं एक घंटे ही पानी दिया जा रहा है। कई इलाकों में तो पांच से दस मिनट ही पानी मिल रहा है। शहर वासियों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। बिलासपुर के डियारा…
Read More