नियमों के फेर में फंसे बेरोजगार शास्त्री, जानिए क्यों?

बिलासपुर: सरकारी नियमों व अफसरशाही की लापरवाही का नतीजा आम लोगों को बेहद महंगा पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण वर्ष 2000 से पूर्व शास्त्री की उपाधि प्राप्त कर चुके प्रदेश के सैंकड़ों बेरोजगारों के साथ हो रही नाइंसाफी के रूप में सामने आया है, वहीं वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2009 के मध्य में शास्त्री की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी सरकारी नियमों में कमी होने के चलते परेशान हैं लेकिन उनकी तकलीफ वर्ष 2000 से पूर्व शास्त्री कर चुके बेरोजगारों से कुछ कम है। दोहरे मापदंड न अपनाए सरकार…

Read More

फर्जी दस्तावेजों पर कर ली पूरी नौकरी!

जिला बिलासपुर के घुमारवीं के अंतर्गत बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बिजली बोर्ड में नौकरी की। बोर्ड में नियमित होने के लिए कर्मचारी ने फर्जी कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज पेश किए थे। पुलिस ने बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के घुमारवीं डवीजन…

Read More

सावधान! एटीएम में आपसे भी हो सकती है ऐसी ठगी

एटीएम कार्ड के जरिए शातिर आए दिन नए नए तरीके निकालकर लोगों के पैसे साफ कर रहे हैं। ज्यादातर वो लोग ठगी के शिकार होते हैं जिन्‍हें या तो एटीएम यूज की पूरी जानकारी नहीं होती या फिर जो एटीएम में जाकर दूसरों की मदद लेते हैं। ठगी की ये वारदात भी ऐसी ही है। पहले तो इस शख्स ने एटीएम में कार्ड डालकर पैसे निकालने की कोशिश की। मगर जब पैसे नहीं निकले तो एटीएम पहुंचे दूसरे आदमी से मदद ले ली। इस आदमी ने मदद भी की लेकिन…

Read More

पूर्ण राज्यत्व दिवस: बेटियों ने बताया, अबला नहीं हम ‘शक्ति’ हैं

हिमाचल में पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला जवानों ने जब बाइक पर हैरतअंगेज स्टंट ‌करते हुए उन लोगों को करारा जवाब दिया जो बेटियों को अबला कहते हैं

Read More

लालच में उम्र भर की कमाई गंवाई, आप भी बचकर रहिए

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर उपमंडल घुमारवीं के भराड़ी थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अंजान नंबर से आई फोन काल्स से एक व्यक्ति को अपनी बीमा पॉलिसी की राशि डेढ़ गुना करने का लालच महंगा पड़ा। पुलिस के अनुसार, भराड़ी के तहत बाऊनी (भपराल) गांव का बली राम नामक एक व्यक्ति अपनी गाढ़ी कमाई के 15 लाख रुपये गंवा बैठा। ‘इनिशियल पब्लिक ऑफर’ के नाम पर 25 लाख रुपये की राशि जमा करवाने के लिए कहा गया। उसे कहा गया…

Read More

टीसीपी एक्ट के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का ऐलान

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग के अलग-अलग बयानों से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। टीसीपी एक्ट से ग्राम पंचायतों को बाहर रखने के लिए भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। गर्ग ने कहा कि इस एक्ट के लागू होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कम भूमि वाले गरीब ग्रामीणों को अपना मकान बनाना दूर की बात हो जाएगी। टीसीपी एक्ट के खिलाफ ग्रामीणों में सरकार…

Read More

अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को अष्टमी पर मंदिर में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नयनादेवी के दरबार में माता टेककर सुख समृद्धि की कामना की। हजारों ने कन्या पूजन कर पुण्य कमाया। उधर, मेला शांतपूर्वक चला हुआ है। सुरक्षा के मंदिर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी में सोमवार को श्रावण अष्टमी की धूम रही। बारिश की हल्की फुहारों के बीच…

Read More

21 अगस्त से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं

बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त से शुरू होगी। छात्राओं की खंड प्रतियोगिता आठ सितंबर से होगी। सोमवार को खेल कैलेंडर जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उप निदेशक प्रीतम सिंह ढटवालिया ने की। उन्होंने कहा कि राजकीय, निजी स्कूलों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेल निधि, खेल शुल्क जमा करवाना होगा। 15 अगस्त तक शुल्क जमा करवा सकते हैं। सभी स्कूलों का प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य…

Read More

पहले दिन गोबिंदसागर में पकड़ी 35 टन मछली

बिलासपुर। मत्स्य आखेट से प्रतिबंध हटने के बाद कई परिवारों को बेहतर रोजगार शुरू हो गया है। मछुआरे मत्स्य आखेट से प्रतिबंध खत्म होने के बाद गोबिंदसागर झील में आसानी से मछली शिकार कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। मत्स्य विभाग बिलासपुर ने पहले दिन गोबिंदसागर झील में 357.8 क्व्ंिाटलमछली पकड़ी गई है। इसमें 25 फीसदी मछली एक ग्रेड की है। रोहू, कतला और सीगांढ़ा हैं। 75 फीसदी मछली बी- ग्रेड है। सिल्वर कॉर्प, ग्रार्स कॉर्प, मृगल प्रजातियां शामिल हैं। पहले ही मत्स्य विभाग ने दो गाड़ियां दिल्ली…

Read More

घुमारवीं में एनएसयूआई का अनशन

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कॉलेज कल्लरी (घुमारवीं) में एनएसयूआई ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। कॉलेज की समस्याओें को लेकर एनएसयूआई क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कालेज के प्राचार्य जगदीश लाल को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की है। क्रमिक अनशन पर बैठने से पहले एनएसयूआई कार्यकारिणी की बैठक एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अरविंद कालिया की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि जमा दो की अनुपूरक परीक्षा उतीर्ण करने वाले छात्रों को कॉलेज में प्रवेश नहीं…

Read More