मोदी के खिलाफ 65 सांसदों ने लिखी ओबामा को चिट्ठी

मोदी के खिलाफ 65 सांसदों ने लिखी ओबामा को चिट्ठी

नई दिल्ली: अध्यक्ष राजनाथ सिंह नरेन्द्र मोदी के वीजा की वकालत करने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं लेकिन इसी बीच , संसद के 65 सदस्यों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को चिट्ठी लिखकर अमेरिकी प्रशासन से अपील की है कि वह मोदी को वीजा नहीं देने की मौजूदा नीति को बनाए रखे। 12 राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखने वाले सांसदों ने ओबामा को लिखे पत्र में कहा है , ‘‘ हम सम्मानपूर्वक आपसे अपील करते हैं कि मिस्टर मोदी को अमेरिका का वीजा नहीं देने की मौजूदा नीति को बनाए…

Read More

2G केस: अनिल-टीना अंबानी की अर्जी मंजूर, बुधवार को सुनवाई

2G केस: अनिल-टीना अंबानी की अर्जी मंजूर, बुधवार को सुनवाई

नई दिल्ली: 2जी मामले में पटियाला हाउस की विशेष अदालत ने सीबीआई की याचिका पर रिलायंस के अनिल अंबानी और टीना अंबानी को बतौर गवाह बुलाने की इजाजत दे दी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी पर सुनवाई होगी। अनिल और टीना अंबानी के अलावा 11 अन्य लोगों को भी गवाह बनाया जाएगा। सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। गौरतलब है कि बुधवार को सुनवाई के दौरान विशेष सरकारी वकील यूयू ललित ने कहा थ कि अनिल अंबानी ही वह व्यक्ति हैं जो स्वान टेलिकॉम…

Read More

भगवान जगन्नाथ के रथ पर सवार होने पर इतालवी नर्तकी की पिटाई

भगवान जगन्नाथ के रथ पर सवार होने पर इतालवी नर्तकी की पिटाई

पुरी: इटली में जन्मी प्रसिद्ध ओडि़सी नृत्यांगना इलियाना सितारिस्ती ने रविवार आरोप लगाया कि भगवान जगन्नाथ के रथ पर सवार सेवकों ने उनकी पिटाई की क्योंकि उन्होंने भगवान का दर्शन करने के लिए धन देने से इंकार कर दिया। मंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद पढ़ी ने कहा कि सितारिस्ती ने मंदिर प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। मंदिर पुलिस के कमांडर ने कहा कि ‘बरकंडास’ को इस बात का पता लगाने को कहा गया है कि उस वक्त ‘नंदीघोष’ के दौरान रथ पर कौन सवार थे। ओडि़सी नृत्य को प्रोत्साहन…

Read More

ममता के नेता ने कांग्रेसी विधायक को दी सिर काटने की धमकी!

ममता के नेता ने कांग्रेसी विधायक को दी सिर काटने की धमकी!

कोलकता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान धमकियों का दौर शुरू हो गया है। ममता की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक ने तो इस बार हद ही कर दी। टीएमसी विधायक ने रैली में खुले आम एक कांग्रेस नेता का सिर काटने की धमकी दे डाली। इस मामले में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। लाभपुर से टीएमसी विधायक मोनिरुल इस्लाम ने बीरभूम जिले के कांग्रेस नेता बापी दत्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह चुनाव के दौरान उनके रास्ते में आए तो उन्हें…

Read More

आतंकवादियों के निशाने पर देश के सात एयरपोर्ट हाई अलर्ट जारी

आतंकवादियों के निशाने पर देश के सात एयरपोर्ट हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली : देश में आतंकवादी हमले की सूचना मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में भगदड मची है सुरक्षा एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों की सुरक्षा बढा दी गई है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि बिहार के बोधगया में आतंकवादी हमले के बाद से पूरे देश में सुरक्षा संबंधी सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच मुंबई में हवाई अड्डों पर हमले की आशंका के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने सात…

Read More

पंचायत चुनावों में विस्फोट का शिकार बने कांग्रेस के तीन वर्कर, मरे

पंचायत चुनावों में विस्फोट का शिकार बने कांग्रेस के तीन वर्कर, मरे

बहरमपुर: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के चौथे चरण में आज मतदान से पहले कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता मारे गए, जबकि दक्षिण 24-परगना जिला के 100 घरों में तोडफ़ोड़ और लूटपाट होने की पुख्ता खबर है। पं बंगाल में 11 जुलाई से शुरू हुए पंचायत चुनावों में बम हमलों, आगजनी और संघर्ष की वारदातों में कमी नहीं आई है। यह मतदान पांच चरणों में होने है। अब यह चौथे चरण का मतदान सोमवार को होगा, वहीं 5वें चरण का मतदान 25 जुलाई को निर्धारित किया गया है। पुलिस के मुताबिक…

Read More

चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में फिर की घुसपैठ!

चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में फिर की घुसपैठ!

नई दिल्ली: चीनी सेना ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की। इस बार उन्होंने भारतीय क्षेत्र के पूर्वी लद्दाख में घूसपैठ की। इससे पहले वे दो बार भारतीय सीमा में घुसपैठ कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि करीब 100 चीनी सैनिको ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पार की और उनके हाथों में बैनर थे जिनमें लिखा था कि भारत कब्जे वाली जमीन छोड़े। सूत्रों की माने तो ये घुसपैठ पिछले मंगलवार और बुधवार को हुई थी। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भारतीय…

Read More

अन्ना बोले, लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ को लगा घुन, चिंता का विषय

अन्ना बोले, लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ को लगा घुन, चिंता का विषय

नई दिल्ली: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि लोकतंत्र के इस स्तंभ को भी घुन लग गया है जो कि चिंता का विषय है। दिल्ली में हिंदी पत्रकारिता पर आयोजित एक कार्यक्रम को दौरान अन्ना ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और एक समय में यह सबसे मजबूत भी था और इसे मजबूत होनो भी चाहिए लेकिन अब इसे भी घुन लग गया है क्योंकि यह विकास और गांव संबंधी मुद्दों को नहीं उठाता है। मीडिया को गांव…

Read More

मिशन प्रधानमन्त्री: जानें, बीजेपी में किसको क्या मिला

मिशन प्रधानमन्त्री: जानें, बीजेपी में किसको क्या मिला

नई दिल्‍लीः भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार की शाम लोकसभा चुनाव जीतने के लिये नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में 20 कमेटियों का ऐलान किया। अगर इन कमेटियों को ध्‍यान से देखें, तो इनमें से कई ऐसी समितियां हैं, जो कांग्रेस को उखाड़ फेंकने में भाजपा के लिये महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इन कमेटियों के बारे में बीजेपी के नेता अनंत कुमार ने आज प्रेस कॉंफ्रेंस में जानकारी दी है। उन्होंने इस कॉंफ्रेंस में जो घोषणाएं की है उनसे तो यही लगता है कि बीजेपी के सभी नेताओं ने नरेंद्र…

Read More

राघवजी संबंधी ट्वीट पर दिग्विजय के खिलाफ शिकायत

राघवजी संबंधी ट्वीट पर दिग्विजय के खिलाफ शिकायत

भोपाल: स्थानीय एक वकील ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वकील ने राज्य के पूर्व मंत्री राघवजी के यौन शोषण के मामले के बाद दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर यह केस दर्ज करवाया। अपने ही नौकर द्वारा यौन शोषण के आरोप के बाद जेल में बंद राघवजी को लेकर सिंह ने ट्वीट किया था जिस पर उन्होंने आपत्ति जतायी है। संगीत वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि सिंह द्वारा जानबूझकर एक समुदाय की भावनाओं को आहत किया जाता है। शाहपुर…

Read More