खाद्य सुरक्षा योजना: दिल्ली में अनाजों का बंटवारा शुरू

खाद्य सुरक्षा योजना: दिल्ली में अनाजों का बंटवारा शुरू

नई दिल्ली: महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आज राष्ट्रीय राजधानी में अनाजों का बंटवारा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कई इलाकों में चिह्नित लाभुकों को इस योजना के तहत अनाज देकर इसकी शुरूआत की। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 अगस्त को दिल्ली में इस योजना की शुरूआत की थी। अनाज के बंटवारे की शुरूआत के वक्त दीक्षित ने कहा था कि इस कार्यक्रम के तहत अनाज एक सितंबर से वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मध्य दिल्ली के लक्ष्मीबाई नगर, दक्षिण किदवई नगर, कृष्ण मेनन मार्ग और…

Read More

नियंत्रण रेखा के निकट बारुदी सुरंग में धमाका, दो जवान घायल

नियंत्रण रेखा के निकट बारुदी सुरंग में धमाका, दो जवान घायल

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में कुपवाडा जिले के कर्ण सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट बारुदी सुरंग (एंटी पर्सनल माइन) में विस्फोट होने से दो सैनिक घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात दो जवान गश्त कर रहे थे कि एक जवान का पैर सुरंग पर पड गया जिससे उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट से घायल हुए दोनों सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया। भारत और पाकिस्तान के जवान घुसपैठ रोकने के लिये नियंत्रण रेखा पर इस तरह की बारुदी सुरंग बिछाते हैं।

Read More

भटकल ने कबूला, रची थी हैदराबाद धमाकों की पटकथा

भटकल ने कबूला, रची थी हैदराबाद धमाकों की पटकथा

नई दिल्ली: इंडियन मुजाहिदीन के गिरफ्तार सह संस्थापक यासीन भटकल ने कथित रूप से जांचकर्ताओं को बताया है कि उसे इस साल फरवरी में हैदराबाद में बम धमाके करने के लिए अपने पाकिस्तानी आकाओं से निर्देश मिले थे। पूछताछ से जु़ड़े अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि 30 वर्षीय यासीन उर्फ सैयद मोहम्मद अहमद जरार सिद्दिबापा ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि उसने एक व्यक्ति को हैदराबाद के समीप साइबराबाद के नजदीक दिलसुखनगर के कई स्थानों पर लगाने के लिए विस्फोटक सामग्री दी थी। अधिकारियों के मुताबिक…

Read More

रात में बंद रहें सभी पेट्रोल पंप, सरकार बना रही है योजना

रात में बंद रहें सभी पेट्रोल पंप, सरकार बना रही है योजना

नई दिल्लीः रुपये के अवमूल्यन और तेल आयात के कारण विदेशी मुद्रा की कमी के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय शहरों में 24 घंटे पेट्रोल पंप खुला रखने के अपने निर्देश को वापस लेने की योजना बना रहा है। यह बात पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कही है। यहां से रविवार को प्रकाशित एक दैनिक के अनुसार, मोइली ने कहा, ‘‘पेट्रोल पंप सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही खुला रखने का निर्देश आ सकता है। हम पूर्व निर्धारित समय में बदलाव के लिए कार्य कर रहे हैं। हालांकि…

Read More

आसाराम एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पौरूष परीक्षण किया पास

आसाराम एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पौरूष परीक्षण किया पास

जोधपुर: एक नाबालिक लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किए गए कथावाचक आसाराम की मुश्किले लगातार बढ़ती नज़र आ रही है। गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा आसाराम को रविवार के दिन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आसाराम को इंदौर में शनिवार मध्यरात्रि के वक्त गिरफ्तार करने के बाद रविवार की सुबह हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया था। 72 वर्षीय आसाराम ने यहां एस.एन. मेडिकल कालेज में पौरूष परीक्षण पास किया। पुलिस ने…

Read More

प्रधानमंत्री को कभी ‘चोर’ नहीं कहा: राजनाथ

प्रधानमंत्री को कभी ‘चोर’ नहीं कहा: राजनाथ

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने प्रधानमंत्री के लिए कभी ‘चोर’ जैसे विशेषण का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत संस्कारी पार्टी है और उसका गाली-गलौच में कोई विश्वास नहीं है। राजनाथ ने आरोप लगाया कि देश को गंभीर आर्थिक संकट में डालने के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है। कांग्रेस नीत यू.पी.ए. सरकार की गलत नीतियों एवं भ्रष्टाचार के कारण ही वर्ष 1991 जैसे हालात पैदा हुए हैं और अब तो सरकार के मंत्री भी मानने लगे हैं कि…

Read More

दामिनी’ गैंगरेप: पीड़िता के छोटे भाई ने किया आरोपी पर हमला!

दामिनी’ गैंगरेप: पीड़िता के छोटे भाई ने किया आरोपी पर हमला!

नई दिल्ली: पिछले साल 16 दिसम्बर के वंसत विहार ‘दामिनी’ सामूहिक बलात्कार मामले में पहली दोष सिद्धि के तहत किशोर आरोपी को 23 साल की पैरामैडिक्स की छात्रा से बलात्कार और उसकी हत्या का कल दोषी पाया गया। उसे किशोर न्याय के तहत अधिकतम 3 साल की जेल सजा सुनाई गई। वहीं पीड़ित लड़की के छोटे भाई ने नाबालिग आरोपी पर हमले का प्रयास किया। अदालत ने जब सजा सुनाई तो लड़की के भाई ने आरोपी को थप्पड़ मारने की कोशिश की। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि पीड़ित…

Read More

उद्धव बोले, सोनिया को इटली वापस भेज देना चाहिए!

उद्धव बोले, सोनिया को इटली वापस भेज देना चाहिए!

नई दिल्ली: अपने विवादस्पद बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोनिया को ‘इम्पोर्टेड लीडर’ करार देते हुए कहा कि उन्हें इटली वापस भेज देना चाहिए। नागपुर जिले के रामटेक में शिवसेना नेताओं को संबोधित करने पहुंचे उद्धव ठाकरे ने कहा कि सोनिया गांधी इम्पोर्टेड लीडर हैं। उन्हें इटली वापस भेज देना चाहिए। लेकिन उद्धव इतने में कहां मानने वाले थे उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार…

Read More

आसारम बोले, जेल जाने से हो जाऊंगा अपवित्र

आसारम बोले, जेल जाने से हो जाऊंगा अपवित्र

नई दिल्ली: नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोपों से घिरे प्रवचन करने वाले आसाराम हाई वोल्‍टेज ड्रामे के बाद शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। जिस समय आसारम को गिरफ्तार किया गया उस समय आश्रम के बाहर भारी संख्या में समर्थक खड़े थे। जानकारी के अनुसार आसाराम को आज फ्लाईट के जरिए दिल्ली होते हुए जोधपुर लाया गया है। जोधपुर पहुंचने पर आसाराम ने बातचीत के दौरान कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है, लोग मुझे सता रहे हैं। साथ ही आसाराम ने कहा कि…

Read More

मोदी से मुलाकात की तैयारी में हबीबुल्ला

मोदी से मुलाकात की तैयारी में हबीबुल्ला

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्ला अपने पिछले प्रयासों के नाकाम होने के बाद एक बार फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की कोशिश में हैं। वह मोदी के साथ 2002 के गुजरात दंगों के पीड़ितों के पुनर्वास, अल्पसंख्यक बच्चों को छात्रवृत्ति, पारसी और सिख समुदायों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना चाहते हैं। पिछले साल हबीबुल्ला ने कम से कम दो बार मोदी से मुलाकात करने का प्रयास किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन अब हबीबुल्ला का कहना…

Read More