भोपाल: आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है, मगर जो भी सरकार बनेगी उस पर महिला का वर्चस्व रहेगा, यह दावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जुटे ज्योतिषियों ने किया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। दोनों पार्टियां इसी दावे के साथ वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव में भी जाने की तैयारी में हैं। वहीं ज्योतिष गणना के जरिए भाग्य बताने वालों का…
Read MoreCategory: Breaking News
राजस्थान के बारां में राहुल की रैली आज
जयपुरः विपक्षी पार्टी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की करफ से हरियाणा के रेबाड़ी में रैली करने के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के बारां जिले में कांग्रेस की ओर से मंगलवार को विशाल रैली संबोधित करने जा रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस प्रवक्ता डा. अर्चना शर्मा का कहना है कि रैली में भारी संख्या में सहरिया आदिवासियों, किसानों समेत महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में भाग लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये रैली एक यादगार रैली होगी। जानकारी के मुताबिक इस रैली में अखिल भारतीय…
Read Moreनौसेना यार्ड हमलाः अमेरिकी नौसेना का कर्मचारी ही निकला शूटर
वाशिंगटनः अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन मे नौसेना यार्ड के मुख्यालय में मृत शूटर अमेरिका नौसेना का कर्मचारी रह चुका है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने नाम उजागर न किए जाने की शर्त पर बताया कि शूटर की पहचान एरन एलेब्सिस के रूप में की गई है। 34 वर्षीय एरन वर्ष 2007 से वर्ष 2011 तक नौसेना में तीसरे दर्जे का कर्मचारी रहा है, जिसे दुर्व्यवहार के मामले में हटा दिया गया था। हालांकि प्रवक्ता ने एरन के दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देने से इन्कार किया है। उल्लेखनीय है…
Read Moreभारतीय मूल की मिस अमेरिका नीना पर नस्ली टिप्पणियां
न्यू जर्सी: अमेरिका में भारतीय मूल की पहली मिस अमेरिका का ताज पहनने वाली नीना दावुलूरी के खिलाफ सोशल मीडिया में नस्ली प्रतिक्रियाएं हुई हैं, लेकिन 24 वर्षीय इस सुंदरी ने इसे तवज्जो नहीं देते हुए कहा है कि उन्हें इन सब चीचों से उपर उठना है। ट्विटर पर कुछ लोगों ने उन्हें अरब और अलकायदा से रिश्ते रखने वाले एवं भारत से 30 साल पलायन कर यहां पहुंचे एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की औलाद करार दिया। कई और नस्ली टिप्पणियां की गई हैं। तमाम नस्ली टिप्पणियों की नजरअंदाज करने…
Read Moreमोदी हुए 63 साल के, मां का आशीर्वाद लेने घर पहुंचे
गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज 63 साल के हो रहे गए हैं। जन्मदिन पर अपनी मां का आशीर्वाद लेने नरेंद्र मोदी घर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां के पांव छूकर उनसे आर्शीवाद लिया। वहीं दूसरी ओर मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके समर्थक खास तैयारियां कर रहे हैं। मोदी ने इस बार अपना जन्मदिन अल्पसंख्यकों के नाम करने का ऐलान किया है। अहमदाबाद के जमालपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मोदी के लिए 64 किलो का केक काटेंगे। मोदी अपने…
Read Moreकेदारनाथ मलबे में मिले 1.90 करोड़ रुपए
देहरादून: केदारनाथ मंदिर में 11 सितम्बर को पूजा शुरू होने से पहले की गई यहां की सफाई के दौरान इसके मलबे से मिले एक बैंक लॉकर से 1.90 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। देहरादून में एस.बी.आई. के अधिकारियों को तत्काल इस लॉकर की बरामदगी की सूचना दी गई। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक वरिंदर जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, ‘इस प्रसिद्ध मंदिर में दोबारा पूजा शुरू होने से पहले सफाई अभियान के दौरान आठ सितंबर को मलबे से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एक लॉकर निकाला…
Read Moreयासीन भटकल का अगला टार्गेट था हिमाचल की धर्मशाला
नई दिल्ली: गत दिनों गिरफ्तार किए गए इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी यासीन भटकल का अगला टार्गेट हिमाचल के धर्मशाला को दहलाने का था। खुफिया एजैंसियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए भटकल खुद धर्मशाला जाने वाला था परंतु इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खुफिया एजैंसियों के अनुसार धर्मशाला में रेकी करने भटकल के 2 साथी भी गए थे। वहीं पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में दोषी ठहराए गए हिमायत बेग ने भटकल की गिरफ्तारी के मद्देनजर अपने मामले…
Read Moreमोदी के लिए ‘दिल्ली’ की राह में कई रोड़े
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी का भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी के रूप में उन्नयन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साह से लबरेज कर दिया है और वर्ष 2014 में होने जा रहे आम चुनाव में विजय की उम्मीद जगा दी है। विश्लेषक हालांकि कुछ और ही नजरिया रखते हैं। उनकी नजर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भौगोलिक विस्तार की विवशताएं और उदार व समन्वय वाली छवि वाले नेता को पसंद करने वाले भारतीयों की अच्छी तादाद के कारण गुजरात के मुख्यमंत्री की गांधीनगर से नई दिल्ली की डगर में ढेर…
Read Moreअब आसाराम को सिर्फ ‘राम’ का सहारा
जोधपुर: कथावाचक आसाराम बापू की जमानत याचिका पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। आसाराम बुरी तरह से फंस चुके हैं। ऐसे में उनके लिए बचना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि उनके ऊपर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पोस्को) अधिनियम 2012 के अंतर्गत आरोप लगाए गए हैं। आज आसाराम को कोर्ट में सिर्फ ‘राम’ का सहारा होगा क्योंकि आसाराम की तरफ से उनकी पैरवी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी करने वाले हैं। पुलिस अब इस मामले में आरोपपत्र दायर करने और जांच पूरी करने के…
Read Moreओडि़शा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर
मल्कानगिरि: ओडि़शा के मल्कानगिरि जिले के एक जंगल में सुरक्षाबलों के साथ ही आज हुई जबर्दस्त मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित कम से कम माओवादी मारे गए। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ से नजदीक है और नक्सलियों का जो समूह इस वन में डेरा डाले हुए था उसके माओवादियों द्वारा गत 25 मई को उस राज्य में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर किये गए हमले में शामिल रहने का संदेह है। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवदत्त सिंह ने कहा कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के एक…
Read More