नई दिल्ली: रुपया और बाजार दोनों ही मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। आज रुपये में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 165 पैसे की जोरदार उछाल के साथ 61.73 पर खुला है, जो रुपये का 5 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63.38 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में भी आज कारोबार की शुरुआत भारी बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलते ही आज सेंसेक्स 550 अंक उपर चढ़ा। निफ्टी में भी 183 अंकों का उछाल आया और…
Read MoreCategory: Breaking News
‘सब कुछ लुटा के होश में आये तो क्या किया’
नई दिल्ली: बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक्वी ने भारत की बिगडती अर्थव्यवस्था पर चुटकी लेते हुए ट्विट किया है कि कांग्रेस सरकार द्वारा नौकरियों पर पाबंदी है, सब कुछ लुटा के होश में आए तो क्या फायदा। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि बेरोजगारी के बिगुल के साथ सादगी का समारोह। बुधवार को भारत के वित्त मंत्री ने सरकारी नौकरियों के साथ-साथ सरकारी महकमे में नई गाडिय़ों की खरीद, और पांच सितारा होटलों में सरकारी समागम पर रोक लगाने की बात कही थी।
Read Moreअब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, 5-Stars होटलों में नहीं होंगी बैठकें!
नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को खर्चों में कटौती के कई उपायों की घोषणा की। नई भर्तियों और पांच सितारा होटलों में सरकारी बैठकों तथा अधिकारियों की एक्जिक्यूटिव श्रेणी में विमान यात्रा पर भी रोक लगा दी गई। पिछले एक साल से खाली पड़े पदों को भरने और नये रोजगार सृजित करने पर रोक लगा दी गई है। वित्त मंत्रालय द्वारा इस संबंध में जारी प्रपत्र में इन उपायों के बारे में बताया गया है, जिनके जरिये गैर-योजनागत खर्च में 10 प्रतिशत कटौती की जाएगी। मितव्ययिता बरतने के इन उपायों…
Read Moreऑपरेशन दंगा पार्ट-2: मुजफ्फरनगर दंगों पर सनसनीखेज खुलासा
ऑपरेशन दंगा के स्टिंग पार्ट वन में दिखाया गया था कि मुजफ्फरऩगर कैसे सियासत की भेंट चढ़ गया। मुलायम सिंह और अखिलेश के अफसरों ने मुजफ्फरऩगर दंगों का पूरा का पूरा सच खोलकर सामने रख दिया। ऑपरेशन दंगा पार्ट-2 से पता चलता है कि कैसे मुजफ्फरऩगर में दंगा जंगल में आग की तरह फैलता चला गया। हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक ने खुलासा किया है कि 30 अगस्त शुक्रवार की दोपहर एक सभा ने मुजफ्फरऩगर में माहौल गर्मा दिया था। दरअसल यह सभा ग़ैरकानूनी थी। शहर में दफा 144 लगी…
Read Moreअखिलेश ने दंगों का ठीकरा बीजेपी के सिर पर फोड़ा, आजम का किया बचाव
लखनऊ: मुजफ्फरनगर दंगों के लिए चौतरफा आलोचना झेल रहे अखिलेश यादव ने अपनी सरकार और आजम खान का पुरजोर बचाव किया है। अखिलेश ने दंगों के पीछे बीजेपी का हाथ बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान ने कोई फोन कॉल नहीं किया। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया है कि दंगों से निपटने में प्रशासन से भूल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों का धब्बा मेरे जीवन…
Read Moreमुजफ्फरनगर दंगा: चार BJP विधायकों की गिरफ्तारी की मंजूरी
लखनऊ: मुजफ्फरनगर दंगों में सरकार ने चार बीजेपी विधायकों की गिरफ्तारी की मंजूरी दे दी है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस ने लखनऊ में जगह-जगह घेराबंदी की है। इसके अलावा जगह-जगह नाकेबंदी की गई। विधानसभा के बाहर भी पुलिस का पहरा है। मुजफ्फरनगर दंगों में चार बीजेपी विधायक आरोपी हैं और इनके खिलाफ मुजफ्फरनगर में एफआईआर दर्ज है। ये चारों विधायक आज विधानसभा में आ सकते हैं। संभावना है कि इन्हें विधानसभा के बाहर गिरफ्तार कर लिया जाए। हालांकि कल की कार्यवाही में बीजेपी विधायक हुकुम सिंह और…
Read Moreदिल्ली जीतो, देश जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा : राजनाथ
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होकर दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में पार्टी को जिताने का आह्वान करते हुए कल कहा है कि इसके बाद देश पर विजय पताका फहराने से भाजपा को कोई नहीं रोक पाएगा। तालकटोरा स्टेडियम में नवम्बर में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभियान का शंखनाद करते हुए सिंह ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और दिल्ली के लोगों के दिलों को जीत लेने के बाद भाजपा को देश पर शासन करने से कोई नहीं रोक सकेगा।…
Read Moreआसाराम की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट में नाबालिग से यौन शोषण के आरोपों में फंसे कथावाचक आसाराम बापू की जमानत याचिका पर आज फिर सुनवाई होगी। जज निर्मलजीत कौर की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता आनंद पुरोहित और उनके सहयोगी प्रद्युम्नसिंह तथा पीड़िता के पिता की ओर से अधिवक्ता मनीष व्यास बहस करेंगे। गौरतलब है कि जोधपुर हाईकोर्ट में सोमवार को देश के जानेमाने लॉयर राम जेठमलानी आसाराम की ओर से बहस पूरी कर चुके हैं। जेठमलानी के अनुसार एफआईआर, क्राइम सीन, लड़की की उम्र और यह पूरा मामला…
Read Moreनक्सलियों की हमले की तैयारी, जेलों की सुरक्षा हुई कड़ी
नई दिल्ली: नक्सलियों के जेल से भागने की आशंका के चलते केन्द्र ने माओवादी हिंसा से प्रभावित राज्यों से कहा है कि वे उन कारागारों की सुरक्षा कड़ी करें, जहां बागी नेता बंद हैं। इन राज्यों से सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बंद बागी नेताओं को छुडाने के प्रयासों को किसी भी कीमत पर रोका जाना चाहिए। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सल हिंसा प्रभावित नौ राज्यों छत्तीसगढ, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से कहा है कि नक्सली अब जेल में…
Read Moreदंगो पर आजम ने फोन कर कहा था कि जो हो रहा है होने दो’
लखनऊ: मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक हिंसा को लेकर एक निजी चैनल के ऑपरेशन दंगा से अखिलेश सरकार तिलमिला गई है। फुगाना के एसएचओ लाइन हाजिर, बुढ़ाना के कोतवाल को क्राइम ब्रांच भेजा गया। वहीं, मुजफ्फरनगर दंगों पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसके पीछे बीजेपी और सपा की मिली जुली साजिश थी। यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाना संभव नहीं है इसमें कई पेचीदगियां हैं। आपको बतां दे कि, मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसा को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की वजह से…
Read More