जयपुर: दुष्कर्म के आरोप में घिरे राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को कल जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने इस मामले में नागर से कल सात घंटे पूछताछ की। नागर को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई कार्यालय पहुंचने से पहले नागर ने पत्रकारों से कहा कि उसके और महिला के बीच जो कुछ भी हुआ वह आपसी सहमति से हुआ। नागर ने बताया कि वह महिला से…
Read MoreCategory: Breaking News
पीएमओ का खुलासा, मनमोहन सिंह को नहीं हैकिंग की टेंशन
नई दिल्ली/वाशिंगटन: भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास अपना खुद का मोबाइल फोन या निजी ई-मेल अकाऊंट नहीं है। इस वजह से वह अमरीका द्वारा उनकी जासूसी किए जाने से बच गए हैं। चूंकि डा. सिंह के पास मोबाइल और ई-मेल अकाऊंट नहीं है इसलिए इन्हें हैक कर जासूसी किए जाने का कोई खतरा नहीं है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी गार्डियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद मनमोहन सिंह के पास दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका ने विश्व के 35 नेताओं की फोन पर की गई…
Read Moreअमृतसर में BSF ने 3 पाक घुसपैठियों को मार गिराया
अमृतसरः अमृतसर के पास भारत−पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों के मार गिराया है। बीएसएफ द्वारा मारे गए घुसपैठियों के पास से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग सरहद पर मुल्ला कोट चौकी के पास से देर रात तस्करी के लिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मुल्लापुर गांव में बीएसएफ के रात्रिकालीन गश्त दल की गोलीबारी में ये पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गए। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि गश्त कर रहे दल ने जब इन्हें रोका तो तीनों…
Read Moreआसाराम की न्यायिक हिरासत बढ़ी, जेल में ही मनाएंगे दीवाली
जोधपुर: जोधपुर कोर्ट ने नाबालिब से यौन शोषण के आरोपी आसाराम की न्यायिक हिरासत 6 नवंबर तक बढ़ा दी है। यानी आसाराम अब दीवाली जेल में ही मनाएंगे। इस बीच सूत्रों ने बताया कि पुलिस आसाराम समेत पांच आरोपियों के खिलाफ उसी दिन चार्जशीट पेश करेगी। शुक्रवार को आसाराम के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने के लिए एक दिन और मांगा गया था जिसके बाद सत्र न्यायायल ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी थी। लेकिन शनिवार को सुनवाई के समय भी चार्जशीट पेश नहीं हो…
Read Moreलालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर कल भी होगी सुनवाई
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से फर्जी ढंग से 37 करोड़, 70 लाख रुपये निकालने के मामले की सीबीआई की विशेष अदालत की फाइलें कल उच्च न्यायालय पहुंचीं और मामले में लालू की अपील पर आज सुनवाई हुई और कल भी होगी। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर आर प्रसाद के निर्देशानुसार लालू यादव से जुड़े इस मामले की फाइलें कल सीबीआई की विशेष अदालत से झारखंड उच्च न्यायालय 15 बड़े बक्सों में भर कर एक मिनी ट्रक में…
Read Moreहरसिमरत कौर ने कहा, इंदिरा गांधी ने अपनी करतूतों की कीमत चुकाई
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुरू में भाषण के दौरान अपनी दादी भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा पिता राजीव गांधी की हत्याओं का जिक्र किया था। राहुल के इसी बयान पर पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। सांसद हरसिमरत ने कहा, “श्रीमती गांधी (इंदिरा गांधी) उस समय कर क्या रही थीं, जब वह दूसरों के बेटों और पतियों को मार रही थीं…? वह क्या सोच रही थीं…? एक पूजा की जगह, जिसके लिए हर सिख के दिल में श्रद्धा…
Read Moreकोयला घोटाला: मनमोहन के बच निकलने की अब कोई गुंजाइश नहीं: BJP
लखनउ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोयला आवंटन कथित घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी फाइलें मांगे जाने पर आज कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अब किस बात का इंतजार है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिये क्योंकि अब उनके बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘सीबीआई ने कोयला आवंटन घोटाला मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी फाइलें मांगी हैं। प्रधानमंत्री को अब किसका इंतजार है। क्या अब वह खुद से सीबीआई की पूछताछ का…
Read Moreआरूषि हत्याकांड: कोर्ट ने तलवार दंपति की याचिका खारिज की
गाजियाबाद: आरूषि-हेमराज हत्याकांड की सुनवाई कर रही सीबीआई अदालत ने आज आरोपी राजेश और नूपुर तलवार की पत्रकार नलिनी सिंह और सीबीआई के डीएसपी अनुज आर्य को अदालत के गवाहों के तौर पर बुलाने की याचिका आज खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह मामले में देरी करने की रणनीति है। विशेष अदालत ने बचाव पक्ष से कल से अंतिम दलीलें शुरू करने के लिए कहा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्याम लाल की अदालत ने कहा कि इस मामले में नलिनी सिंह और अनुज आर्य को अदालत के गवाहों के…
Read More3 साल के बाद सेंसेक्स 21 हजार के पाऱ
नई दिल्ली: बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह के कारोबार में करीब तीन साल के अंतराल के बाद 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहुंच गया। पिछले दो सत्रों में 126 अंकों की गिरावट दर्ज करने वाला सूचकांक आज 262.02 अंक या 1.26 प्रतिशत चढ़कर 21,029.90 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स इस स्तर पर नवंबर 2010 में था। इधर नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 67.40 या 1.09 प्रतिशत चढ़कर 6,245.90 पर पहुंच गया। शुरआती कारोबार में सेंसेक्स 80 अंक सुधरा कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी…
Read Moreमन्ना डे के निधन पर नेता से अभिनेता सभी ने जताया शोक
मुंबई: जाने-माने गायक मन्ना डे का आज तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 94 वर्षीय मन्ना डे को सांस लेने में तकलीफ और गुर्दे की बीमारी के बाद नारायण हृदयालय में भर्ती कराया गया था जहां आज तड़़के तीन बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं मन्ना डे के निधन पर देशभर में शोक की लहर सी जाग उठी है नेता से अभिनेता सभी ने शोक जताया है। वहीं मनीष तिवारी और मोदी ने बड़ा नुकसान बताया है। बॉलीवुड गायिका उषा उत्थप ने कहा मन्ना…
Read More