आसाराम और नारायण सांईं की रंगरलियों के अड्डे तक पहुंची पुलिस

आसाराम और नारायण सांईं की रंगरलियों के अड्डे तक पहुंची पुलिस

अहमदाबाद: आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में आज सूरत पुलिस को छापेमारी के दौरान एक तहखाना मिला है। पुलिस को तहखाने से कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस को मिले आसाराम के तहखाने में कई अलग-अलग कमरें बनाए गए हैं। इस तहखाने की खास बात यह है कि इसका रास्ता भी अहमदाबाद की साबरमती नदी में निकलता है,जिसे खास तौर पर बनाया गया है।ऐसे में यदि कहीं से भी गड़बड़ी की आशंका होने पर इसी रास्ते सीधा साबरमती नदी में निकल कर भागा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक आसाराम…

Read More

‘फैलिन’ के बाद ‘हेलेन’ की दस्तक, आंध्र तट पर मूसलाधार बारिश

‘फैलिन’ के बाद ‘हेलेन’ की दस्तक, आंध्र तट पर मूसलाधार बारिश

हैदराबाद: बंगाल की खाड़ी में बना हुआ चक्रवाती तूफान ‘हेलेन’ शुक्रवार को दिन में आंध्र प्रदेश तट पर दस्तक दे रहा है। जिससे कुछ हिस्सों में अभी से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। चक्रवाती तूफान के मद्देनजर तटीय जिलों में चेतावनी जारी कर दी गई है। पिछले ही महीने विनाशकारी चक्रवात ‘फैलिन’ का दंश झेल चुके आंध्रप्रदेश के समक्ष अब एक और गंभीर चक्रवात ‘हेलेन’ का खतरा पैदा हो गया है जिसमें 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलती है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान हेलेन…

Read More

सूरत कोर्ट ने सांईं की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की

सूरत कोर्ट ने सांईं की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की

सूरत: सूरत की दो बहनों की ओर से आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं दोनों के खिलाफ दर्ज कथित यौन उत्पीडऩ के मामले में सूरत अदालत ने फरार साईं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रकाश शाह ने साईं की अग्रिम जमानत याचिका इस आधार पर खारिज कर दी कि पीड़िता के बयान और उसकी तरफ से दर्ज शिकायत से प्रथमदृष्टया अपराध में आरोपी व्यक्ति की संलिप्तता का पता चलता है। अदालत ने यह भी कहा कि छानबीन के दौरान जुटाए गए सबूतों पर इस…

Read More

यौन शोषण में फंसे तहलका के संपादक का इस्तीफा, हरकत में गोवा पुलिस

यौन शोषण में फंसे तहलका के संपादक का इस्तीफा, हरकत में गोवा पुलिस

नई दिल्ली: तहलका पत्रिका के सम्पादक तरुण तेजपाल के द्वारा अपनी बेटी की आयु जितनी महिला पत्रकार का यौन शोषण करने का मामला सामने आने पर तरुण तेजपाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार यौन शोषण मामला सामने आने पर गोवा पुलिस हरकत में आ गई है और उसने उस होटल की फुटेज मांगी है जहां ये वाकया पेश आया। गौरतलब है कि गोवा के होटल में थिंक इंडिया फेस्ट के दौरान तेजपाल पर महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर…

Read More

भाजपा विधायक राणा के खिलाफ नया आरोप पत्र दायर

भाजपा विधायक राणा के खिलाफ नया आरोप पत्र दायर

मुजफ्फरनगर: शामली में सामूहिक बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में भाजपा के विवादास्पद विधायक सुरेश राणा और दो अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ नया आरोप पत्र दायर किया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैलाश कुमार की अदालत में शामली जिले के थाना भवन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक राणा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं घनश्याम और राधे श्याम के खिलाफ 16 जून को प्रदर्शन के दौरान दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में कल आरोप पत्र दायर किया गया। शामली में 21 वर्षीय लड़की के…

Read More

अगली बार तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी: मुलायम

अगली बार तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी: मुलायम

बरेली/लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2014 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) की आज बरेली में रैली है। रैली को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित कर चुके हैं जबकि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव रैली को संबोधित कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि अगली बार तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी, सपा भेदभाव नहीं करती, मुझे बहुत बुरा-भला कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमिका निर्णायक होगी। अखिलेश यादव ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब देश को बचाने की बात आएगी या फिर…

Read More

मोदी की रैली में सम्मानित हुए दंगा आरोपी

मोदी की रैली में सम्मानित हुए दंगा आरोपी

आगरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कभी मुगलों की राजधानी रह चुकी ताजनगरी आगरा में गुरुवार को रैली को संबोधित करेंगे। मोदी की रैली के दौरान मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी बीजेपी विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा का भी सम्मान किया जाएगा। हालांकि यह सम्मान मोदी के हाथों नहीं होगा। मोदी के आने से पहले ही यूपी बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी इस काम को अंजाम देंगे। कहा जा रहा है कि मोदी को विवादों से दूर रखने के लिए योजना में तब्दीली की गई…

Read More

बैंगलोर ATM में महिला पर जानलेवा हमला

बैंगलोर ATM में महिला पर जानलेवा हमला

बैंगलोर: अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। कही बलात्कार की घटना तो कही अपहरण की। बैंगलोर में एक एटीएम से पैसा निकलवाने गई महिला पर जानलेवा हमला किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति उदय नाम की महिला एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए जैसे ही गई तथी वहां पर एक अंजान युवक एटीएम के अंदर दाखिल हुआ। उसने महिला से पैसे मांगे लेकिन महिला ने पैसे देने से इंकार कर दिया। हमलवार ने महिला के सिर पर जोरदार हथियार से हमला किया। जिससे महिला…

Read More

ISI ने मोदी पर हमला करवाने के लिए मांगी है दाऊद इब्राहिम की मदद !

ISI ने मोदी पर हमला करवाने के लिए मांगी है दाऊद इब्राहिम की मदद !

नई दिल्ली: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेन्द्र मोदी पर हमला करवाने के लिए दाऊद इब्राहिम की मदद मांगी है। भारतीय गुप्तचर एजेंसियों ने यह सूचना एकत्रित की है। गुप्तचर एजेंसियों की ताजा जानकारी के मुताबिक आईएसआई नरेन्द्र मोदी पर हमला करवाने के लिए अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद ले रहा है। गुप्तचर विभाग के नोट में मोदी पर खतरे का जिक्र है और वह भी आईएसआई-दाऊद गठजोड़ से। इसमें कहा गया है कि आईएसआई के सीनियर ऑफिसरों से मीटिंग में दाऊद इब्राहिम को…

Read More

अदालत तक पहुंचा सचिन का ‘भारत रत्न’

अदालत तक पहुंचा सचिन का ‘भारत रत्न’

मुजफ्फरपुर: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की गरिमा धूमिल करने को लेकर बिहार में मुजफ्फरपुर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अन्य लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस.पी. सिंह की अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने यह मुकदमा दाखिल किया है जिसमें कहा गया है कि एक खिलाड़ी को भारत रत्न जैसे सम्मान देने की घोषणा से इसकी गरिमा धूमिल हुई…

Read More