नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल कल दोपहर दिल्ली राज्यपाल से मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में अपनी पार्टी की सरकार बनाने का स्पष्ट संकेत दिया और कहा, ‘‘हम काम करके दिखाएंगे।’’ केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि यह कहना गलत होगा कि दिल्ली विधानसभा में 28 सीटें जीतने के बाद उपराज्यपाल द्वारा सरकार बनाने के लिए निमंत्रण मिलने के बावजूद उनकी पार्टी सरकार बनाने से पीछे हट रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने अपने घोषणापत्र में जितने वादे किए हैं, हम वह सब पूरा करेंगे।…
Read MoreCategory: Breaking News
बिहार में 5 दलों का गठबंधन संभव!
पटना: अगले लोकसभा चुनाव को लेकर अब सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। ऐसे में बिहार की राजनीति में भी जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे को पछाडऩे की जुगत में जुट गए हैं। बिहार में पिछले चुनाव से अलग तस्वीर सामने आना तय माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होकर जनता दल (युनाइटेड) मैदान में उतरेगी, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पांच दलों के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने की जुगत में है। कांग्रेस, राजद, लोक जनशक्ति पार्टी…
Read Moreमनीष सिसोदिया ने कहा, सोमवार को सरकार बनाने का दावा संभव
नई दिल्ली: आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि सोमवार को आप पार्टी सरकार बना सकती है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार बनाने के बाद आप पार्टी की पहली प्राथमिकता लोकपाल बिल रहेगी। सिसोदिया ने यह भी कहा कि 15 दिनों में ही जन लोकपाल पर काम शुरू होगा।
Read Moreसरकार बनाना चांद पर जाने जैसा नहीं है: केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को घोषणा करेगी कि आप दिल्ली में सरकार बनाएगी कि नहीं। लेकिन आप के नेता अरविंद केजरीवाल की बातों से अभी भी यही लगता है कि जनता की राया आने के बाद भी वे असमंजस में लग रहे हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। एक प्रसिद्ध न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा कि वे सोमवार को घोषणा करेंगे कि आप पार्टी बनाएगी कि नहीं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाना चांद पर जाने जैसा आसान नहीं है। एक…
Read Moreमोदी के दर्शन के बाद संकटमोचन मंदिर को गंगा जल से किया पवित्र
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर की चीढिय़ों को गंगाजल से धोकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध किया। मोदी सुबह गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित संकटमोचन मंदिर गए और वहां दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बारह ज्योतिॄलगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। संकटमोचन मंदिर से मोदी के निकलने के बाद बडी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के घड़ों में पानी लेकर मंदिर की सीढिय़ों को धोया। सपाइयों का आरोप था…
Read Moreकन्फर्म टिकट पर कर सकता है कोई अऩ्य सदस्य रेलयात्रा, लेकिन
रायपुर: रेलवे ने यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए कुछ नियम बनाए हैं, लेकिन देखा गया है कि जानकारी न होने के कारण यात्री सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। एक सुविधा यह है कि कन्फर्म रेल टिकट लेने वाला व्यक्ति यदि किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाए तो उसके रक्त संबंधी किसी वयस्क को संशोधित टिकट आवंटित किया जा सकता है। इसी तरह निश्चित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने पर बाराती, छात्र व सरकारी कर्मचारियों को भी संशोधित टिकट देने की व्यवस्था है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, किसी…
Read Moreपेट्रोल 41 पैसे और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
नई दिल्ली: सरकार द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाने से आज पेट्रोल 41 पैसे प्रति लीटर व डीजल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पिछले सात सप्ताह से दाम नहीं बढ़ाए थे। उन्होंने पेट्रोल पर कमीशन में 21 पैसे की बढ़ोतरी के सरकार के फैसले के बाद इसमें 20 पैसे और जोड़कर 41 पैसे की वृद्धि कर दी। इससे पहले 1 नवंबर को पेट्रोल कीमतों में संशोधन किया गया था। उस समय…
Read Moreसरकार बनाने को लेकर पार्टी में मतभेद: केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा आज एक न्यूज चैनल से बातचीत दौरान कहा कि ‘आप’ काफी छोटी पार्टी है और अगर जनता कहेगी तो हम सरकार नहीं बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम अकेले देश से भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकते। केजरीवाल ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में साझा सरकार के गठन के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर इस मामले पर मतभेद हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनके ‘गुरु’ (अन्ना हजारे) उनके दिल में हैं। हालांकि, निहित…
Read Moreआसाराम की बेल याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज
जोधपुर: यौन दुराचार के आरोपी आसाराम की ओर से कल हाई कोर्ट में दूसरी बार अपनी जमानत याचिका पेश की गई जिस पर आज सुनवाई होगी। आसाराम की जमानत निचली अदालत एवं एक बार हाई कोर्ट में पहले ही खारिज हो चुकी है। इसके अलावा आसाराम की ओर से उन पर लगाए आरोपों को लेकर पेश निगरानी याचिका पर कल सुनवाई नहीं हो पाई और अब आसाराम सहित अन्य आरोपियों की निगरानी याचिकाओं पर अगले वर्ष तीन जनवरी को सुनवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गत 15 अगस्त को जोधपुर…
Read More‘लोकपाल बिल को पारित कराने में राहुल ने निभाई अहम भूमिका‘
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकपाल विधेयक को संसद से पारित कराने में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘प्रमुख भूमिका’ की सराहना की । लोकपाल विधेयक को संसद ने ही अपनी मंजूरी दी है। पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकपाल बिल को पारित कराने में राहुल गांधी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। राहुल की भावनाओं में एक संदेश है कि कांग्रेस जनता की आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि अकेले लोकपाल से भ्रष्टाचार का मुकाबला नहीं किया…
Read More