ICC बैठक के बाद हो सकती है श्रीनिवासन और जेटली के बीच चर्चा

ICC बैठक के बाद हो सकती है श्रीनिवासन और जेटली के बीच चर्चा

बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन दुबई में कल संपन्न होने वाली आईसीसी के बोर्ड की 2 दिवसीय बैठक से स्वदेश लौटने के बाद अपनी भविष्य की रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के साथ चर्चा करने की तैयारी में हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश ने श्रीनिवासन को बीसीसीआई चुनावों में हिस्सा लेने से रोक दिया है और 6 महीने के भीतर चुनाव कराने को कहा है कि बोर्ड के अंदरूनी लोगों का मानना है कि तमिलनाडु के इस प्रशासक के…

Read More

भारतीय अर्थव्यवस्था 1,11,000 अरब रुपए की’

भारतीय अर्थव्यवस्था 1,11,000 अरब रुपए की’

भारत की राष्ट्रीय आय की गणना के लिए तुलनात्मक आधार वर्ष में बदलाव से 2013-14 का सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) बढ़कर 1,11,700 अरब रुपए हो जाएगा। इंडिया रेटिंग्स की एक ताजा रिपोर्ट में यह बताया गया है। 2012-13 में जी.डी.पी. 93,890 अरब रुपए था। आधार वर्ष में बदलाव गणना प्रक्रिया की एक सामान्य बात है और अन्य देशों में भी ऐसा किया जाता है। रेटिंग कंपनी ने आज एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इंडिया रेटिंग्स का मानना है कि आधार वर्ष बदलकर 2011-12 होने से भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार वित्त वर्ष…

Read More

कांग्रेस सत्ता में आई तो झुग्गी वासियों को फ्लैट देंगे: माकन

कांग्रेस सत्ता में आई तो झुग्गी वासियों को फ्लैट देंगे: माकन

कांग्रेस ने दिल्ली में उसकी सरकार आने पर झुग्गी-झोंपड़ी वासियों से जहां वह रह रहे हैं उसी स्थान पर फ्लैट बनाकर देने का वायदा किया है और इसके लिए आज विधेयक का प्रारूप भी जारी किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार अभियान समिति के प्रमुख अजय माकन और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद्र सिंह लवली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि पार्टी की सरकार बनने पर झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले परिवार को उसी स्थान पर 25 से 40 वर्गमीटर के फ्लैट बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने…

Read More

केंद्रीय मंत्री नकवी को कोर्ट से बड़ी राहत

केंद्रीय मंत्री नकवी को कोर्ट से बड़ी राहत

रामपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय ने केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चुनाव आचार संहिता के आरोप में मिली एक साल के कारावास की सजा पर गत बुधवार को रोक लगा दी। नकवी को जिले की ही एक अदालत ने गत 14 जनवरी को 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पटवाई क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक साल के कारावास और चार हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी, हांलाकि थोड़ी देर बाद ही उसी अदालत ने निजी…

Read More

किरण बेदी के पास 2 वोटर कार्ड, जांच में जुटा EC

किरण बेदी के पास 2 वोटर कार्ड, जांच में जुटा EC

दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है बस इंतजार है तो जनता के फैसले का। दिल्ली के दिल में इस बार कौन राज करेगा ये तो 10 फरवरी को पता चलेगा लेकिन पार्टियां दिल्लीवासियों को लुभाने का एक भी मौका गंवाना नहीं चाहती हैं। वहीं भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के पास दो वोटर कार्ड होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार बेदी के पास दो  वोटर कार्ड हैं जिन पर अलग-अलग एड्रेस दर्ज हैं। चुनाव आयोग इस बात की जांच कर रहा है…

Read More

कल शिमला पहुंचेंगे कल्याण सिंह

कल शिमला पहुंचेंगे कल्याण सिंह

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। वह 27 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे के करीब शिमला हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और यहां से सीधे राजभवन रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका शिमला पहुंचने पर स्वागत करेंगे और मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी सदस्यों सहित मुख्य सचिव और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से उनका परिचय करवाएंगे। 28 जनवरी को वह सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह 26 जनवरी की शाम को शिमला से विदा…

Read More

मुझे वहां होना चाहिए, पर मोदी जी ने मुझेे नहीं बुलाया: जसोदाबेन

मुझे वहां होना चाहिए, पर मोदी जी ने मुझेे नहीं बुलाया: जसोदाबेन

जब प्रधानमंत्री मोदी मिशेल और बराक ओबामा का स्वागत कर रहे थे तब जसोदाबेन अपनी सुबह की पूजा में लगी थीं, वही जानें कि ईश्वर से उन्होंने क्या प्रार्थना की। जसोदाबेन सुनहरी साड़ी पहनकर अच्छी तरह से तैयार हुई थीं लेकिन ओबामा के स्वागत में जाने के लिए नहीं बल्कि उत्तरी गुजरात के अपने गांव ब्रह्मवाड़ी से 120 किलोमीटर दूर एक शादी में जाने के लिए। उनके भतीजे ने टी.वी. ऑन किया तो ओबामा के स्वागत का सीधा प्रसारण चल रहा था। कुछ देर उन्होंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश…

Read More

ईमानदारी से समय पर करें टैक्स का भुगतान : अभिमन्यु

ईमानदारी से समय पर करें टैक्स का भुगतान : अभिमन्यु

यहां की प्लाईवुड इंडस्ट्री को सरकार एशिया से वल्र्ड की नंबर वन इंडस्ट्री बनाना चाहती है। यह कहना था हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। रविवार को अभिमन्यु पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और हरियाणा प्लाईवुड मन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय मानिकटाला से इंडस्ट्री डिवैल्पमैंट पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री के सामने व्यापार व उद्योगों में विकास के लिए टैक्स प्रणाली के सरलीकरण व नई विकासकारी नीतियों की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने बताया कि यमुनानगर में…

Read More

मोदी-ओबामा ने कहा ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’

मोदी-ओबामा ने कहा ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’

भारत और अमरीका के बीच एटमी डील पर गतिरोध टूट गया है और दोनों देश व्यावसायिक सहयोग की दिशा में आगे बढऩे और विशिष्ट आधुनिक रक्षा प्रणालियों का मिलकर निर्माण और विकास करने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अकेले में और प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एटमी डील से दोनों देशों के संबंधों में नई दिशा और नया विश्वास आया। नई आर्थिक संभावनाएं तथा स्वच्छ ऊर्जा के लिए हमारे विकल्प…

Read More

3 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत और अमरीका के बीच समझौता

3 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत और अमरीका के बीच समझौता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 100 स्मार्ट सिटी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने 3 स्मार्ट सिटी स्थापित करने के लिए अमरीका के साथ आज एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अमरीका ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, राजस्थान के अजमेर और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्मार्ट सिटी विकसित करने पर सहमति व्यक्त की है। तीनों शहरों में स्मार्ट सिटी विकसित करने के समझौते पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के…

Read More