> नई दिल्लीः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के फैसले का रूस ने खुलकर समर्थन किया है। भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम कदाकिन का कहना है कि हर देश को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। रूस एकमात्र ऐसा देश है, जिसने साफ-साफ कहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। पाक सीमा पार रोके आतंकवाद सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजदूत अलेक्जेंडर ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को रोके। हमारा देश सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद के…
Read MoreCategory: Breaking News
पाकिस्तानी अफसर ने उगली पाक की करतूत, कहा हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक
नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल अटैक में करीब 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराने की बात को नकार रहे पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है। एक टीवी चैनल द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर रेंज की स्पेशल ब्रांच के एसपी गुलाम अकबर से वरिष्ठ अधिकारी बनकर फोन पर बात कर सारी सच्चाई उगलवाई और झूठ का पर्दाफाश किया। टीवी चैनल के रिर्पोटर ने अकबर से आईजी मुश्ताक बन कर बात की और उसने रात के सारे वाकया सामने रख दिया। अकबर ने कहा कि 28-29 सितंबर…
Read Moreसर्जिकल स्ट्राइक पर PAK बेनकाब, चश्मदीद बोले- ट्रकों से ले जाए गए आतंकियों के शव
नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, LoC के पास रहने वाले लोगों का दावा है कि 29 सितंबर की रात हुए हमले में मारे गए लोगों के शवों को सुबह हाेने से पहले ही ट्रक में लादकर ले जाया गया और फिर उन्हें दफन कर दिया गया। मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार बड़े ही गुपचुप तरीके से किया गया। चश्मदीद ने खाेला राज एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, एक चश्मदीद ने बताया कि जिहादियों की…
Read MorePM मोदी लेंगे अाखिरी फैसला, सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करें या नहींः आर्मी
नई दिल्ली: भारतीय सशस्त्र सेना ने सरकार को Pok में आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो फुटेज इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है, जिससे सरकार अपना पक्ष मजबूती से सामने रख सकती है। इस पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय लेगा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कई सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सेना चाहती है कि भारत सबूतों को साझा करे, जिससे उन लोगों को जवाब दिया जा सके जिनका कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई ही नहीं है। अभी पत्ते खोलने के मूड में नहीं…
Read Moreपंजाब और कश्मीर के बाद अब हिमाचल में मिला भारत विरोधी संदेश लिखा गुब्बारा
शिमला: (वीरेन्द्र खागटा ) भारत को गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी के उर्दू में लिखे संदेश वाला एक गुब्बारा मंगलवार को कांगड़ा जिले के टिब्बा गांव में एक खेत में मिला। एएसआई देवानंद ने बताया कि रमेश कुमार नामक व्यक्ति आज सुबह जब अपने खेत पर गया तो वहां उसे यह गुब्बारा मिला। उसने इंदोरा पुलिस थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उर्दू में लिखे इस संदेश में कहा गया है कि भारत को गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा। यह संदेश एक कपड़े के टुकड़े पर लिखा है जो इस गुब्बारे…
Read Moreअमेरिका ने की भारत द्वारा जलवायु समझौते के अनुमोदन की सराहना
वाशिंगटन, ( भाषा ): अमेरिका ने भारत द्वारा पेरिस समझौते का अनुमोदन किए जाने को ‘शानदार खबर’ बताते हुए कहा है कि इस समझौते का पूर्ण क्रियांवयन जलवायु परिवर्तन के कुछ सबसे बुरे प्रभावों से बचने में मददगार साबित होगा। भारत द्वारा जलवायु समझौते का अनुमोदन किए जाने के एक दिन बाद कल व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कल ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ”अमेरिका द्वारा सितंबर में इस समझौते का अनुमोदन किए जाने के बाद भारत का इससे जुडऩा इस साझा लक्ष्य की पूर्ति का…
Read Moreपाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर की जबर्दस्त गोलीबारी
जम्मू, (वार्ता) : पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा,पाकिस्तान ने आज सुबह पांच बजे से नौशेरा सेक्टर में तीन स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से फायङ्क्षरग की और फिर मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समान हथियारों का इस्तेमाल करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।…
Read Moreआतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत-सिंगापुर
नई दिल्ली, (भाषा): भारत और सिंगापुर ने आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा पार आतंकवाद तथा बढ़ते कट्टरवाद को ‘गंभीर चुनौती’ करार दिया जिससे दोनों समाज के ताने-बाने को खतरा है। मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एस लूंग के साथ वाणिज्य और निवेश सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग सामरिक भागीदारी का मुख्य क्षेत्र है। ली ने आतंकवाद…
Read Moreभारत ने सिंधु समझौता तोड़ा तो इसे हमला माना जाएगा: पाकिस्तान
उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत के सिंधु नदी समझौते की समीक्षा करने से पाकिस्तान में भारी बौखलाहट है। पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने कहा है कि भारत सिंधु संधि को तोड़ने का एकतरफा फैसला नहीं कर सकता है। पाक नेताओं ने कहा कि संधि तोड़ना पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। इस्लामाबाद में हुई सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान के नेताओं ने भारत पर बलूचिस्तान में दखल देने का आरोप भी लगाया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक और संसदीय दलों के नेताओं की बैठक के बाद…
Read Moreपाकिस्तान नहीं है रहने लायक, पलायन करेंगे अफगान शरणार्थी
पाकिस्तान में अफगान शरणार्थी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और रोजमर्रा की जिंदगी व बाजार में दुर्व्यवहार की वजह से देश छोड़ने के मूड में हैं। भारत के साथ अफगानिस्तान के मजबूत रिश्तों की वजह से इस शरणार्थियों को पाकिस्तान में गालियां सुननी पड़ रही है। पहले तो पाकिस्तानी इन्हें ‘काबुली’ कहकर बुलाते थे लेकिन जब से भारत और अफगानिस्तान की दोस्ती और प्रगाढ़ हुई हैं, पाकिस्तानियों ने हदें पार कर दी हैं। अब पाकिस्तानियों ने अफगान शरणार्थियों को ‘हिंदू’ कहकर बुलाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों का…
Read More