प्रतापगढ: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ जिले के बहुचर्चित पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक हत्याकांड में आरोपी पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बढ रही मुश्किलों के बीच उनके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिवाकर त्रिपाठी नाम के व्यक्ति की राजा भैया के खिलाफ संग्रामगढ थाने में दर्ज करायी गई प्राथमिकी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार पांच-छह लोग आये और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस रिपोर्ट में राजा भैया के खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार त्रिपाठी की तहरीर…
Read MoreCategory: Breaking News
कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री?
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव आने में करीब एक साल से ज्यादा का वक्त है लेकिन हमारे देश के नेता अभी से ही चुनाव की चर्चा करने में लग गए हैं। प्रधानमंत्री पद की रेस में इतने दावेदार सामने आ चुके हैं कि ये पता ही नहीं चर पा रहा कि 2014 में देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। एक ओर भाजपा में आडवाणी और मोदी प्रधानमंत्री पद की रेस में हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस में वर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी सहित अब पी चिदंबरम का भी नाम सामने…
Read Moreभाई के साथ अब बहन प्रियंका भी संभालेंगी इंदिरा गांधी की विरासत
नई दिल्ली : जयपुर चिंतन शिविर से राहुल उपाध्यक्ष बनकर औपचारिक रूप से पार्टी में नंबर दो बनकर उभर चुके हैं। अभी तक खुद को सक्रिय राजनीति से दूर किए प्रियंका लोकसभा चुनाव तक खुलकर अपनी भूमिका संभाल लेंगी। प्रबल संकेत हैं कि जिस तरह सोनिया ने पहले राहुल के लिए अमेठी लोकसभा सीट छोड़ी थी, इस दफा प्रियंका अपनी मां की मौजूदा रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगी। यानी बेटे को पति की विरासत सौंप चुकी सोनिया ने सास इंदिरा गांधी की संसदीय सीट रायबरेली को बेटी प्रियंका के…
Read More1000 से ज्यादा आतंकी लौटना चाहते हैं कश्मीर
पूर्व आतंकवादियों के पुनर्वास के लिए रियासत सरकार द्वारा बनाई गई योजना के दो साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अब तक एक भी शख्स इसके तहत कश्मीर वापस नहीं लौटा है। दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए लियाकत अली शाह जैसे एक हजार से अधिक पूर्व आतंकवादियों ने वापसी के लिए आवेदन दे रखा है, लेकिन उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही है। रियासत सरकार चार चिह्नित रूट से वापसी चाहती है। ऐसा तभी संभव है, जब पाकिस्तान इसके लिए सहमत हो। चूंकि पाकिस्तान की इस पर सहमति नहीं…
Read MoreDMK ला सकता है केन्द्र के खिलाफ प्रस्ताव, नहीं आए अलागिरि
चेन्नई: द्रमुक में बढ़ रहे असंतोष का एक और संकेत देते हुए पार्टी प्रमुख करुणानिधि के पुत्र एम के अलागिरि आज पार्टी की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए। समझा जाता है कि इस बैठक में पार्टी के संप्रग से समर्थन वापस लेने की पृष्ठभूमि में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि अलागिरि आज सुबह की उड़ान से मदुरै चले गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मदुरै के बड़े नेता अलागिरि का पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला पार्टी पर…
Read Moreमनमोहन ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए द.अफ्रीका रवाना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज यहां से दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए। इस सम्मेलन में ढांचागत क्षेत्र में निवेश बढाकर तथा सतत विकास के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंर्थव्यवस्था की सेहत सुधारने और वृहद आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उपायों और तौर-तरीकों पर विचार विमर्श किया जाएगा। डरबन में 26 और 27 मार्च को होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में शिरकत के लिए रवानगी से पहले डा सिंह ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय जगत को कई तरह…
Read Moreमुशर्रफ ने खाई पाकिस्तान को बचाने की कसम
कराची: तालिबान से मिली जान से मारने की धमकियों और गिरफ्तार किए जाने की आशंका के बावूजद पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ करीब चार वर्षों का स्वनिर्वासन समाप्त कर वापस लौटे और कहा कि वह पाकिस्तान को ‘बचाने’ के लिए घर वापस आए हैं और वह अपने सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करेंगे। अपने पार्टी ‘ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग’ के कार्यकर्त्ताओं और पत्रकारों समेत करीब 150 लोगों के साथ 69 वर्षीय मुशर्रफ दुबई से अमीरेट्स की चार्टर्ड उड़ान से कराची के जिन्ना हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें दुबई…
Read More‘कमीशन खोर कभी समाजवादी नहीं हो सकते’
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हाल में निशाने पर आए केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज कहा कि ‘परिवारवाद’ को बढ़ावा देने वालों को कभी समाजवादी नहीं कहा जा सकता। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की कथित नाकामियों तथा कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ यहां कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान वर्मा ने कहा ‘‘वे लोग जो अपने परिवार के हितों को साधने में लगे हैं उन्हें समाजवादी नहीं कहा जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि जो लोग अपने…
Read Moreराज्यसभा में जबरदस्त हंगामा, उपराष्ट्रपति का माइक तोड़ा
नई दिल्ली: राज्यसभा को 2.30 बजे तक स्थगित करने के बाद में जब शुरू किया गया तो एक बार फिर जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि रणुका चौधरी ने राज्यसभा में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। इस हंगामे में उपराष्ट्रपति का माइक भी टूट गया है।
Read Moreस्वामी की धमकी, संजय दत्त को बचाया तो जाउंगा कोर्ट
नई दिल्ली: 1993 में बंबई ब्लास्ट मामले में फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मिली 5 साल की जेल की सजा पर सियासत शुरू हो गई है। प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू के संजय को बचाने की अपील के बाद अब नेताओं के बीच संजय दत्त को बचाने के लिए होड़ सी लग गई है। कोई पक्ष में है तो कोई विपक्ष में है। इस बीच सरकार के मंत्री मनीष तिवारी ने कह दिया है कि काटजू की बातों पर गौर की जाएगी और सरकार कोशिश करेगी संजय को बचाने…
Read More