नक्सली हमले की न्यायिक जांच से जोगी संतुष्ट नहीं

नक्सली हमले की न्यायिक जांच से जोगी संतुष्ट नहीं

रायपुर (आईएएनएस/वीएनएस): छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी 25 मई को दरभा घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए नक्सली हमले की न्यायिक जांच से संतुष्ट नहीं हैं। नंदेली में उन्होंने कहा कि जांच में राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जोगी ने शनिवार को रायगढ़ के नंदेली पहुंचकर दिवंगत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल के परिजनों से मुलाकात की। जोगी ने वहां पटेल और उनके पुत्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पटेल के परिजनों से मिलकर जोगी…

Read More

BCCI की आपात बैठक कल दो बजे के बाद होगी

BCCI की आपात बैठक कल दो बजे के बाद होगी

चेन्नई : आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल पर कल होने वाली बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की आपात बैठक का समय बदलकर अब 11 बजे के बजाय दोपहर ढाई बजे कर दिया गया है। इसमें बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के इस्तीफा देने की संभावना है। बीसीसीआई संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की आपात बैठक दो जून 2013 को चेन्नई के पार्क शेरेटन में दोपहर ढाई बजे होगी।’’ बैठक के दौरान विवादों में घिरे श्रीनिवासन शायद कल अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते…

Read More

पाकिस्तान नेशनल असेम्बली का प्रथम सत्र शुरू, सांसद ने ली शपथ

पाकिस्तान नेशनल असेम्बली का प्रथम सत्र शुरू, सांसद ने ली शपथ

इस्लामाबाद (आईएएनएस): पाकिस्तान की नवनिर्वाचित नेशनल असेम्बली का पहला सत्र शनिवार को सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हो गया। एक सांसद के रूप में अपनी पिछली पारी के 14 वर्षों बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में वापसी की। नेशनल असेम्बली की निवर्तमान अध्यक्ष फहमिदा मिर्जा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। मिर्जा स्वयं नेशनल असेम्बली की निर्वाचित सदस्य हैं, और उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में सदस्यों को बधाई दी। सरकारी और निजी टीवी चैनलों ने शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया। नेशनल असेम्बली…

Read More

पाकिस्तान नेशनल असेम्बली का प्रथम सत्र शुरू, सांसद ने ली शपथ

इस्लामाबाद (आईएएनएस): पाकिस्तान की नवनिर्वाचित नेशनल असेम्बली का पहला सत्र शनिवार को सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हो गया। नेशनल असेम्बली की निवर्तमान अध्यक्ष फहमिदा मिर्जा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। मिर्जा स्वयं नेशनल असेम्बली की निर्वाचित सदस्य हैं, और उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में सदस्यों को बधाई दी। सरकारी और निजी टीवी चैनलों ने शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया। नेशनल असेम्बली का पहला सत्र, केंद्र और चार प्रांतों में 11 मई के आम चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सत्ता हस्तांतरण के प्रथम चरण…

Read More

सात महाद्वीपों की शीर्ष चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय बनीं प्रेमलता

सात महाद्वीपों की शीर्ष चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय बनीं प्रेमलता

नई दिल्ली : महिला साहस की अद्वितीय मिसाल बन चुकीं झारखंड के जमशेदपुर की महिला पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सात महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखर पर तिरंगा लहराने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई है। 50 वर्षीय और दो बेटियों की मां प्रेमलता ने गत 23 मयी को उत्तरी अमेरिका के अलास्का स्थित सर्वोच्च शिखर माउंट मैककिनले(6194मी) को फतह किया और इसके साथ ही उन्होंने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर पहुंचने का अद्भुत रिकार्ड बना…

Read More

नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ हमले में अजित जोगी का हाथ!

नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ हमले में अजित जोगी का हाथ!

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमला ने राजनीतिक जामा पहन लिया है। इस हमले के खिलाफ अभियान चलाने के बजाये दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर छींटाकशी कर रही हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योप लगाया जा रहा है। वीरवार को कांग्रेसी नेता कांतिलाल भूरिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह पर आरोप लगाया था कि उन्हें इस हुए नक्सली हमले के बारे में सारी जानकारी थी। वहीं आज बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी पर आरेप लगाया है कि इस हुए हमले के पीछे…

Read More

बढ़ सकते हैं पैट्रोल के दाम!

बढ़ सकते हैं पैट्रोल के दाम!

नई दिल्ली : पैट्रोल कीमतों में इस सप्ताह एक रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो सकता है। रुपया 10 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है जिससे पैट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पैट्रोल कीमतों में प्रत्येक पखवाड़े संशोधन किया जाता है। यदि पेट्रोलियम मंत्रालय की मंजूरी मिल जाती है तो कीमत वृद्धि 1 जून से लागू हो सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपया घटकर 56.38-39 प्रति डॉलर तक नीचे आ गया है। मार्च में हुए…

Read More

उग्रवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद

उग्रवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का एक ठिकाना ध्वस्त करके उनके द्वारा छिपाए गए हथियार तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि कुपवाड़ा जिले अलोटोप के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाकर उग्रवादियों के गुप्त स्थान पर छापा माकर उनके द्वारा छिपाए गए एक रॉकेट प्रोजेक्टाइल बन्दूक सहित काफी मात्रा में विस्फोटक की सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में पांच जीपीबी इकाई ए के राइफल और 30 अन्य राउंड विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

Read More

प्रधानमंत्री से नहीं मिलेंगे मलिक, यात्रा के दौरान घाटी में बंद का आह्वान

प्रधानमंत्री से नहीं मिलेंगे मलिक, यात्रा के दौरान घाटी में बंद का आह्वान

श्रीनगर : जेकेएलएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक ने प्रधानमंत्री की अगले महीने की प्रस्तावित कश्मीर यात्रा के दौरान उनसे मिलने की संभावनाओं से आज इनकार कर दिया और मनमोहन सिंह के कश्मीर पहुंचने के दिन घाटी में आम हड़ताल का आह्वान किया है। मलिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (मनमोहन सिंह) कश्मीर क्यों आ रहे हैं ? वे कश्मीर के लोगों का हथियारबंद संघर्ष से अहिंसक संघर्ष की ओर मुडऩे का सम्मान करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जिस दिन घाटी में आएंगे उस दिन…

Read More

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना

छपरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने घोर विरोधी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता ने शासन करने के लिए लंबा समय दिए जाने के बावजूद उसे उन्होंने व्यर्थ गंवाया। महाराजगंज संसदीय सीट के लिए आगामी दो जून को होने वाले उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी पीके शाही के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता द्वारा शासन करने के लिए लंबा समय दिए जाने के बावजूद उसे उन्होंने विकास कार्यो…

Read More