नई दिल्ली: रेल का टिकट बुक करवाना हुआ आसान। अब रेल टिकट मोबाइल से एसएमएस करके भी बुक करवा सकते हैं। जुलाई से यह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध होगी। हालांकि टिकट बुक कराने के लिए किए गए एसएमएस का चार्ज 3 रुपए होगा। इसके अलावा पांच हजार रुपए तक के टिकट पर 5 रुपए और इससे ज्यादा के टिकट पर 10 रुपए शुल्क लगेगा। कस्टमर को पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। टिकट की रकम के पेमेंट के लिए भी अपने बैंक में…
Read MoreCategory: Breaking News
मिशन 2014: मोदी के करीबी अमित शाह आज आएंगे लखनऊ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह आज पहली बार लखनऊ आयेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने संवाददाताओं को बताया है कि शाह अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आज पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, संयोजकों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे तथा शाम को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि दौरे के दूसरे दिन शाह विधानमंडल दल के पदाधिकारियों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे तथा…
Read More‘बंदूक छोड़कर लोकतांत्रिक तरीका अपनाना होगा’
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नौजवानों को बंदूक छोड़ लोकतांत्रिक रास्ता अपनाने को कहा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में सरकार ने वादा किया कि वह नौजवानों में व्याप्त अन्याय की भावना को संवेदनशीलता के साथ देखेगी, लेकिन इसके लिए उन्हें बंदूक छोड़कर लोकतांत्रिक तरीका अपनाना होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं पर हमले को अति गंभीर वाकया बताते हुए प्रधानमंत्री ने सभी दलों से इस चुनौती से निबटने में सहयोग की अपील…
Read More‘मोदी अपनी ही पार्टी में सर्वस्वीकार्य नहीं’
अजमेर: कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त केन्द्रीय चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी की नियुक्ति पर चुटकी लेते हुए कहा है कि वह पार्टी में ही स्वीकार्य नहीं है तो फिर देश उन्हें कैसे स्वीकार करेगा। जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि मोदी की नियुक्ति पर स्वयं भारतीय जनता पार्टी में ही घमासान मचा हुआ है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित अनेक लोग उन्हें बागडोर सौंपने पर असहमत है तो फिर देश की जनता कैसे उन्हें स्वीकार कर सकती है। उन्होंने कहा…
Read More‘आडवाणी का इस्तीफा देश और पार्टी के लिए अच्छा संकेत नही’
भुवनेश्वर: कांग्रेंस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देश तथा पार्टी के लिए अच्छा संकेत नही हैं। चौधरी ने यहां ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी की 82वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि नमो नाम का विषाणु बहुत खतरनाक है और यह देश तथा पार्टी के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि नमो नामक यह विषाणु गोवा से दिल्ली तक पहुंच गया है और…
Read Moreकोयला घोटाला: जिंदल ग्रुप पर FIR
नई दिल्ली: कोयला घोटाले पर नवीन जिंदल पर एफआईआर दर्ज की गई है। सीबीआई ने जिंदल ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सीबीआई ने जिंदल ग्रुप की 4 कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही सीबीआई ने जेएसपीएल, जिंदल रियल्टी और गगन स्पंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूर्व कोयला राज्य मंत्री दसारी राव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जिंदल पर गलत तरीके से कोल आवटन लेने का आरोप है। सीबीआई ने जिंदल पर यह आरोप लगाया है। दिल्ली और हैदराबाद समेत 15…
Read Moreबीसीसीआई ने राज कुंद्रा को किया सस्पेंड
नई दिल्ली: फिक्सिंग मामले में आज बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक ने राजस्थान रॉयल्स को एक और बड़ा झटका दिया है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राजकुन्द्रा को सस्पेंड कर दिया है। कुन्द्रा को क्रिकेट से जुड़ी हर तरह की गतिविधियों से निलम्बित कर दिया गया है।इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीसीसीआई राजकुंद्रा के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी क्योंकि उनके पास केवल पारिस्थितिक सबूत हैं, इसके अलावा कुछ नहीं। उल्लेखनीय है दिल्ली पुलिस ने दावा किया था राजस्थान…
Read Moreनक्सल मुद्दे पर विचार-विमर्श, सर्वदलीय बैठक आज
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले महीने छत्तीसगढ़ में माओवादी हमले में कांग्रेस नेताओं की मौत की पृष्ठभूमि में नक्सली समस्या से निपटने के तरीकों पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे पीएम आवास पर होगी। बैठक में नक्सलियों से निपटने की रणनीति बनेगी। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में वामपंथी उग्रवाद द्वारा पेश की गई चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति पर आम सहमति बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री निवास पर…
Read Moreप्रियंका चोपड़ा के पिता का निधन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता का आज निधन हो गया है। दरअसल, प्रिंयका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की पिछले काफी दिनों से तबीयत गंभीर थी,जिसके चलते कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में उन्हें एडमिट करवाया हुआ था। जहां आज उनका निधन हो गया है। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा कैंसर से पीड़ित थे। पिछले कई दोनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी, जिसकी वजह से प्रियंका अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग रद्द कर अस्पताल में ही अपना सारा दिन गुजारती थी।
Read Moreडालर के मुकाबले रूपया रिकार्ड निचले स्तर पर
मुम्बई: अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रूपये का लुढकना निरंतर जारी है। अच्छी मांग के चलते कारोबार की शुरूआत में एक डालर की कीमत 57.54 रूपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। विनिमय दर का यह स्तर अब तक का रिकार्ड है। इससे पहले पिछले वर्ष जून में एक डालर की कीमत 57.32 रूपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंची थी। शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर एक डालर की कीमत 57.06 रूपये रही थी।
Read More