चंडीगढ़: हरियाणा राज्य परिवहन की बसों ने दिल्ली पुलिस की कथित ‘दादागिरि’ और ‘अनुचित ढंग से चालान जारी’ करने के विरोध में आज दिल्ली में प्रवेश करने से इनकार कर दिया। हरियाणा रोडवेज़ कर्मचारी संघ के नेता सरबत पूनिया ने कहा, ‘‘40 लक्जरी वॉल्वो बसों समेत करीब 1000 बसों ने बदरपुर, कुंडली, इफ्को चौक और बहादुरगढ सीमाओ ंके रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने से इनकार कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिसकर्मी हरियाणा रोडवेज़ की बसों में मुफ्त में यात्रा करने का दबाव बनाते हैं। इनमें से…
Read MoreCategory: Breaking News
सोनिया करेंगी 10,920 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास
जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी 20 जून को एक दिन के दौर पर राजस्थान आयेंगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चन्द्रभान ने को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के एक दिवसीय यात्रा के दौरान सूरतगढ़ में क्रिटीकल पावर परियोजना की दो इकाईयों का और नागौर जिले के जायल कस्बे में पेयजल परियोजना का उदधाटन करेंगी। यह प्रत्येक यूनिट 660 मेगावाट की होगी। दोनों पर कुल खर्चा 7,920 करोड़ रुपए का अनुमानित है। इसी दिन सोनिया गांधी नागौर के जायल में दोपहर 12 बजे 3 हजार करोड़ रुपए की लागत…
Read More‘मायावती दुराचारी, भ्रष्टाचारी और बदसूरत, मोदी एक अहंकारी जीव’
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भाजपा चुनाव अभियान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को एक ऐसा अहंकारी जीव बताया, जिसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी जैसे नेता को तीन प्रमुख पदों से इस्तीफे तक की पेशकश करना पड़ी। चतुर्वेदी ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा-जदयू गठबंधन के सवाल पर कहा, ‘‘उनका गठबंधन है, वे जानें। राजग को जो बचा-खुचा मृतप्राय गठबंधन है, उसे एक हीअहंकारी जीव (नरेन्द्र मोदी) दुर्गति कर रहा है। दूसरी तरफ मुलायम के…
Read Moreजद(यू) के साथ गठबंधन टूटा तो बिहार को चुकानी पड़ सकती है कीमत: जेटली
लंदन: भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने जद(यू) के राजग से संभावित रूप से अलग होने के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि गठबंधन टूटने पर हो सकता है कि इसकी कीमत राज्य को चुकानी पड़े। जेटली ने ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी में भारत दिवस कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि बिहार गत कई वर्षों से बहुत बुरी स्थिति में था और मेरा मानना है कि गत सात-आठ वर्षों से चीजों में सुधार हुआ है। इसलिए यह राज्य के साथ ही…
Read Moreमेनका गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर
चंडीगढ़: देश में परिंदों और जानवरों की हिफाजत की जिम्मेदारी संभालने वाली पीपल फॉर एनिमल्स (पी.एफ.ए.) की चैयरपर्सन मेनका गांधी और उनकी संस्था से जुड़े सदस्य उल्टा पक्षी और जानवरों के साथ कथित रूप से निर्दयी व्यवहार की वजह से अदालत के पचड़े में फंस गए हैं। मामले में सैक्टर-20 निवासी विनोद कुमार ने मेनका गांधी और अन्यों के खिलाफ शुक्रवार को यहां की चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट (सी.जे.एम.) की अदालत में सी.आर.पी.सी. की धारा 200 के तहत आपराधिक शिकायत दायर की है। शिकायत में मेनका गांधी के अलावा संस्था से…
Read Moreभाजपा का 17 से 30 जून तक जेल भरो आंदोलन
नई दिल्ली: भाजपा संप्रग सरकार के कथित घोटालों, भ्रष्टाचार और संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरोध में 17 से 30 जून तक देश भर में जेल भरो आंदोलन करेगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरफ्तारियां देंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केन्द्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के संयोजक मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान ‘‘25 और 26 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिन पड़ेगा जब कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा कर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों का गला घोटा दिया था।’’…
Read MoreSHO की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार की हत्या
इलाहाबाद: इलाहाबाद शहर में बारा थाना के थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं इलाके के लोगों ने सड़क पर थानाध्यक्ष का शव रख कर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। खबर के मुताबिक द्विवेदी अकेले ही बदमाशों का पीछा करने चले गए थे। उसी दौरान शंकरगढ़ के गाढ़ा कटरा इलाके में बदमाशों ने रुक कर उनपर फायरिंग शुरू कर दी। द्विवेदी ने भी अपनी ओर से जबाव देने…
Read Moreराहुल ने शीला को लगाई लताड़, मतभेद जल्द खत्म हो
नई दिल्ली: कांग्रेस में शीला दीक्षित और जेपी अग्रवाल के बीच काफी समय से तनाव और मतभेद चल रहा है और इस मतभेद के अंत होने के आसार भी अभी नजर नहीं आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को बैठक बुलाई थी जिसमें चुनाव की तैयारियों पर तो इतनी चर्चा नहीं हुई जितनी की कांग्रेसी नेताओं की आपस में चल रही लड़ाइयों पर हुई। राहुल ने शीला दीक्षित और अग्रवाल को लताड़ लगाई कि आपसी मतभेद जल्द खत्म किया जाए। सूत्रों के अनुसार राहुल…
Read Moreशरद बोले, बीजेपी को दो दिन का अल्टीमेट नहीं
पटना: जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने आज कहा कि उन्होंने बीजेपी को कई अल्टीमेट नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार यादव ने कहा कि बीजेपी को पीएम पद के लिए जदयू ने कोई अल्टीमेट नहीं दिया है। यादव ने कहा कि फिलहाल बीजेपी के साथ बातचीत जारी है। जल्द ही फैसला लिया जाएगा कि क्या करना चाहिए। यादव ने कहा कि 15-16 जून को पटना में बैठक होगी और बैठक में निणर्य लिया जाएगा। यादव ने कहा कि फिलहाल जदयू-बीजेपी का अभी गठबंधन है।
Read More‘नरेंद्र मोदी के आगे आने से कांग्रेस को लाभ’
पानीपत: नरेंद्र मोदी के भाजपा चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को लाभ होगा। जो नेता अपने वरिष्ठ नेता को पीछे धकेल सकता है, वह दूसरी पार्टी के नेताओं के साथ कैसा व्यवहार करेगा, यह एन.डी.ए. के नेताओं को पता चल गया है। राहुल गांधी के एजैंडे से कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। यह बात वस्त्र मंत्रालय समिति के सदस्य व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य हारूण रशीद ने ग्रामीण हलका पानीपत के प्रधान दीपक खटकड़ के निवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। इस मौके…
Read More