बानिहाल: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधीने जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोडने वाली बानिहाल काजीगुंड रेल लाइन आज राष्ट्र को समर्पित की। जम्मू क्षेत्र में रामबन जिले के बानिहाल में आज दोपहर आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री और गांधी ने बानिहाल रेलवे स्टेशन पर पट्टिका का अनावरण किया और प्लेटफार्म पर फूलों से सजी धजी आठ डिब्बों वाली रेलगाडी को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा, राज्य के…
Read MoreCategory: Breaking News
हेलीकॉप्टर हादसा: दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में 12 शव मिले, 8 की तलाश जारी
नई दिल्ली: उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास कल दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकाप्टर के मलबे में 12 शव पड़े मिले हैं जबकि बाकी आठ की तलाश अभी जारी है। इस बीच वायु सेना प्रमुख एन. ए. के. ब्राउन मौके की ओर रवाना हो चुके हैं और सूत्रों के अनुसार वह गौचर में उतर रहे हैं जो उत्तराखंड में चलाए जा रहे ऑपरेशन राहत के 45 हेलीकॉप्टरों के अस्थाई अडडों में से एक है। इस दर्दनाक हादसे में मारे गए वायु सैनिकों के नाम भी पता चल गए हैं। वायु सेना के सूत्रों…
Read Moreविधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल देंगे शीला को चुनौती
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आप 20 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी की ओर से आज दूसरी सूची नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए जारी की गई। केजरीवाल नई दिल्ली से तथा गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता गजानन बवाना से चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा सुशील चौहान (कृष्णानगर), सुहैल सलाहुद्दीन (मटिया महल), वंदना (शालीमार), कपिल धामा (मुस्तफाबाद) और डॉक्टर अतुल गुप्ता (विश्वासनगर)…
Read Moreवायुसेना प्रमुख बोले, जब तक सभी को बचा नहीं लेते, उड़ते रहेंगे हेलीकॉप्टर
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के प्रमुख एनएके ब्राउन ने सोमवार को आश्वस्त किया कि जब तक उत्तराखंड के बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति को निकाल नहीं लिया जाता तब तक हमारे जवान हेलीकॉप्टर उड़ाते रहेंगे। ब्राउन ने फंसे हुए ऐसे लोगों को अपना संदेश पहुंचाया जिन्हें हवाई मार्ग से ही निकाला जा सकता है। ब्राउन ने अपने संदेश में कहा, “हमारे हेलीकॉप्टर के पंखे तब तक नहीं बंद होंगे जब तक कि हम आप में से हर एक को नहीं निकाल लेते। ” एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा…
Read Moreराहुल गांधी पहुंचे गुप्तकाशी, पीड़ितों से की मुलाकात
गुप्तकाशी: कांग्रेस उपाध्यक्ष और युवराज राहुल गांधी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से गोचर से गुप्तकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड त्रासदी से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने लोगों से उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा। बाढ़ पीड़ितों ने राहुल को अपनी परेशानियों के बारे में बताया। राहुल ने वहां पीड़ितों से मुलाकात कर राहत कार्यों का जायजा भी लिया। राहुल गांधी गोचर में आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में रुके। इसके बाद सुबह हेलिकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचे और वहां अस्पताल में भर्ती लोगों के अलावा स्थानीय लोगों से से भी…
Read Moreमोदी ‘कुएं का मेंढक’,‘बेदिमाग रैंबो’: रेणुका
नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अनेक तरह के विशेषणों की आज झड़ी लगा दी और उनके उत्तराखंड दौरे को लेकर पेश की गई रैंबो की छवि को लेकर भी तीखे वार किए। कांग्रेस की प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने मोदी के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्हें शक्की, स्टंटबाज, घटिया शार्टकट अपनाने वाला, कुएं का मेंढक और बेदिमाग रैंबो बताया। मोदी के हाल के उत्तराखंड दौरे और 15,000 गुजरातियों को सुरक्षित निकालकर ले जाने की रैंबो छवि के बारे में ध्यान…
Read Moreउत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी, देवप्रयाग में बादल फटा
देहरादून: उत्तराखंड में अभी पहले से आई आपदा सुलझी नहीं थी कि देवप्रयाग में फिर से बादल फटने की खबर है। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के देवप्रयाग आज सुबह साढ़े 6 बजे फिर से बादल फट गया। बादल फटने से तीन लोग बह गए हैं और कुछ मकानों के बहने की भी खबर है। कई लोग घायल भी हो गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे घटित हुआ। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में भारी बारिश हो रही है जिस कारण भूस्खलन हो रहा है। इससे बचाव कार्य बुरी तरह…
Read Moreअफगानिस्तान: राष्ट्रपति आवास पर हमला, तालिबान ने ली जिम्मेदारी
काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर आज सुबह सश हमलावरों ने हमला कर दिया। राष्ट्रपति आवास में मौजूद रायटर के एक संवाददाता ने बताया कि यह हमला भारतीय समयानुसार सुबह साढे सात बजे पूर्वी दरवाजे पर किया गया। राष्ट्रपति हामिद करजई ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें हिस्सा लेने के लिए संवाद समिति का यह संवाददाता भी पहुंचा था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले के वक्त राष्ट्रपति करजई आवास पर मौजूद थे या नहीं। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। वही, काबुल…
Read More‘लोकसभा चुनाव में भाजपा की कब्र खोदेंगे मोदी’
पणजी: कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कब्र में दफन कर देंगे, जिन्हें पार्टी ने चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। फ्रांसिस्को ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी को भाजपा चयन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में पहले ही विवाद सामने आ चुका है, जो आगामी लोकसभा चुनाव में इसे नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सिर्फ देश के लिए ही नहीं, बल्कि स्वयं भाजपा के लिए भी विभाजनकारी…
Read Moreराहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर!
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल आज उत्तराखंड पर जा सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में आई विपदा पर भाजपा ने राहुल पर निशाना साधा था कि कांग्रेस मोदी पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं जाने देती लेकिन उत्तराखंड पर आई इस विपदा के समय मोदी तो उत्तराखंड में हैं पर राहुल कहां हैं। भाजपा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल आगामी चुनावों की तैयारी में इतने रम गए हैं कि उन्होंने…
Read More