
बीजेपी के विज्ञापनों पर उठ रहे विवाद का मामला फिर चर्चा में है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैं किरण बेदी जी को अभारी हूं कि भारतीय जनता पार्टी के विज्ञापन में मेरे परिवार और बच्चों को छोड़ दिया गया है।
वहीं किरण बेदी से इस सवाल के बारे पूछा गया तो बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार सीधे बोली, मुझसे सिर्फ मेरे काम के बारे में पूछिए। बाकी कोई क्या कहता है उसके बारे में नहीं।
आपको बता दें कि बीजेपी के विज्ञापनों को लेकर बड़ा वबाल मच चुका है। इससे पहले बीजेपी ने जो विज्ञापन जारी किया था उसमें अरविंद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खड़े हुए दिखाई दिए थे
