
दिल्ली का चुनावी माहौल दिनो-दिन बदतर होता जा रहा है। एक-दूसरे को हराने की कोशिश में नेताओं ने सामाजिक मर्यादाओं तक को ताक पर रख दिया है। राजनीतिक बयानबाजियों से आगे बढ़ते हुए कई नेता गाल-गलौच तक करने लगे हैं। शनिवार को एक बीजेपी सांसद ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनावी रैली में खुलेआम गाली दे डाली।
भदोही से भाजपा के सांसद विरेंदर सिंह ने ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे मर्यादित नहीं कहा जा सकता। विरेंदर सिंह बोलते रहे और अपनी जुबान पर काबू नहीं रख पाए।
दिल्ली में हुई इस चुनावी रैली में बीजेपी के इस सांसद ने कहा कि “2 लाख 16 हजार लोगों ने इसके धोखे में फंसकर मतदान किया, लेकिन 8 महीने हो गए चुनाव के बाद। आप पूछिए इस हरामखोर से कि काशी के किसी मतदाता को धन्यवाद देने गया”
