BCCI बैठकः हंगामा, श्रीनिवासन ने लिया STEP ASIDE का फैसला

BCCI बैठकः हंगामा, श्रीनिवासन ने लिया STEP ASIDE का फैसला

चेन्नई: चेन्नई में आज आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल पर बीसीसीआई की आपात बैठक के दौरान काफी हंगामा हुआ। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार श्रीनिवासन ने कहा है कि जब तक पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं होगी तब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि बीसीसीआई के सदस्य़ों ने श्रीनिवासन को धमकी दी कि अगर वह इस्तीफा नहीं देंगे तो बाकी लोग इस्तीफा दे देंगे।

अभी फिलहाल बैठक का कोई नतीजा सामने नहीं आाय है और बैठक में टकराव के भाव नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई की बैठक 5-10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। अजय शिर्के और जगदाले की फिर से वापसी हो गई है। वहीं जगमोहन डालमिया अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे।

सूत्रों के अनुसार श्रीनिवासन ने कहा कि वह इस्तीफा नही देंगे लेकिन वह step aside कर रहे हैं यानी कि वे कभी भी वापिस आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अगर श्रीनिवासन इस्तीफा देते है तो अजय शिर्के वापिस आ सकते हैं। वहीं बीसीसीआई ने कहा कि जल्द ही नए अध्यक्ष के लिए एजीएम बुलाई जाएगी।

सूत्रों के अनुसार रवि सावंत ने बैठक के औचित्य पर सवाल उठाए हैं साथ ही बिंद्रा ने कहा श्रीनिवासन का इस्तीफा जरुरी है। राजीव शुक्ला भी श्रीनिवासन के इस्ताफे पर अड़ गए हैं। बैठक रविवार को यानी कि आज बैठक 2.30 बजे शुरू हुई थी। राजीव शुक्ला व संजय जगदाले ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि गौरतलब है कि फिक्सिंग मामले में फंसे श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन के कारण उनपर पिछले काफी दिनों से इस्तीफे के लिए दबाव बनाया जा रहा था पर श्रीनिवासन इस्तीफा न देने की मांग पर अड़े हुए थे। उन्होंने कहा था कि किसी और की गलती की सजा मुझे क्यों दी जा रही है।

श्रीनिवासन ने कहा था कि उन्हें मयप्पन की हरकतों की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह पता है कि वो किससे मिलता है। श्रीनिवासन पर सब ओर से दबाव बनाया जा रहा था कि निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। शनिवार को राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अजय शिर्के और सचिव संजय जगदाले ने अपने पद से इस्तीफ दे दिया था।

Related posts