
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बंबई उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। बंबई उच्च न्यायालय ने स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में बीसीसीआई पैनल की जांच को ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ बताया। कोर्ट ने नई कमेटी बनाने को कहा।
बता दें कि हाल ही में पिछले आईपील पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने एक जांच समिति गठित की थी। इस जांच समिति ने राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा और चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े गुरुनाथ मय्यप्पन को क्लीनचिट दे दी थी।
