जसूर/कंडवाल (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर छतरोली में बाटू पुल के समीप सड़क हादसे में तांगा चालक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे तांगा चालक धनेतर सिंह (65) पुत्र हरि सिंह निवासी राजा का बाग, तहसील नूरपुर राजा का बाग से जसूर सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था। छतरोली के समीप टाटा सूमो ने तांगे को पीछे से टक्कर…
Read MoreAuthor: ibindiannews
कांगड़ा में टीजीटी भर्ती प्रक्रिया शुरू
धर्मशाला। प्रशिक्षित टीजीटी बेरोजगारों को जल्द नौकरी का अवसर मिलने वाला है। प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला में प्रशिक्षित स्नातक नॉन मेडिकल, मेडिकल तथा कला अध्यापकों के 21 नवंबर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसमें विभिन्न श्रेणियों के बैकलॉग की बैचवाइज भर्ती की जाएगी। कांगड़ा के जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में सीधे तौर पर आवेदन किया था अथवा जिनके नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की ओर से मनोनीत किए गए हैं। उनके साक्षात्कार लिए जाएंगे। 21 नवंबर को टीजीटी कला विषय के साक्षात्कार होंगे। टीजीटी मेडिकल के 22 तथा 23 नवंबर…
Read Moreएनआरएचएम टीम ने किया अस्पताल का दौरा
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। दिल्ली से आई एनआरएचएम की टीम ने सोमवार को नगरोटा बगवां स्थित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। एनएचआरएम की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता को लेकर भी जानकारी ली गई। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया के नंदराज की अगुवाई में यहां पहुंची टीम मेें नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर दिल्ली की सुनीता कुमारी, यूएस एड प्रोजेक्ट से पुष्पराज दलाल तथा एनएचआरएम योजना के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश गुलेरी शामिल थे। डा. गुलेरी ने बताया कि आज के निरीक्षण के…
Read Moreएक्सरे मशीन है पर किस काम की
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्थानीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे हवा हो रहे हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन होने के बावजूद मरीजाें के एक्सरे नहीं हो रहे हैं। पएक्सरे करवाने के लिए लोगों को देहरा पहुंचना पड़ रहा है। इस पर मरीजों को 500 रुपये के करीब अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी में एक्सरे करवाने आए 24 वर्षीय युवक कृ ष्ण देव निवासी गाहलिया ने बताया कि उनकी कमर का एक्सरे होना था। मगर उन्हें एक्सरे करवाने के लिए…
Read Moreतो क्या किले में ही
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के ऐतिहासिक किले के भीतर चल रहे ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को आर्य कॉलेज भवन में शिफ्ट करने की कवायद सिरे चढ़ती नजर नहीं आ रही। हालांकि, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने अक्तूबर 2012 में नए कॉलेज भवन के निर्माण के लिए रामपुरी उप-महाल में चिन्हित 1. 80 हेक्टेयर वन भूमि को उच्च शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की मंजूरी प्रदान कर दी थी। उच्च शिक्षा विभाग ने करीब चार माह पूर्व नए कॉलेज भवन निर्माण के लिए चिन्हित वन भूमि की नेट प्रेजेंट वेल्यू…
Read Moreबस और कार की टक्कर में दंपति घायल
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर के एक निजी अस्पताल के पास एक कार के परिवहन निगम की बस से टकराने से दंपति और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपति का इलाज पालमपुर अस्पताल में चल रहा है। जबकि, बच्ची को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह परिवार अपनी कार में पालमपुर से कांगड़ा जा रहे थे। शहर के निजी अस्पताल के पास पहुंचे तो इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही परिवहन निगम की बस से कार की टक्कर…
Read Moreसिपाही की तरह चुनाव मैदान में : विक्रमादित्य
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। युकां चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सोच को साकार करना तथा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने के लिए वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। संगठन का चुनाव लड़ना कहीं से भी परिवारवाद का हिस्सा नही हैं। विक्रमादित्य ज्वालामुखी पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को हर युवा तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बकौल विक्रमादित्य युवा कार्यकर्ताओं के दबाव के चलते आधा घंटा पहले चुनाव का पर्चा भरा। कार्यकर्ताओं का सम्मान करना…
Read Moreशिक्षा का हो रहा है निजीकरण : सौंखला
कुल्लू। एसएफआई कमेटी कुल्लू ने 31वां जिला सम्मेलन अशोक भवन में मनाया। सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव एवं जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह कोटिया, शेर सिंह और छपे राम ने की। इस अवसर पर सौंखला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार शिक्षा पर बजट कम करके सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं को कम रही हैं। सरकारों की सोची समझी साजिश के तहत शिक्षा के ढांचे को खराब करके शिक्षा को व्यापार का माध्यम बनाया जा रहा है।…
Read Moreनकदी और चरस के साथ तीन गिरफ्तार
कुल्लू। पुलिस ने अलग-अलग जगह नाके के दौरान तीन व्यक्तियों को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, इनसे डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में पीएसआई अंकुर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान टीम के साथ चीलआगे स्थान पर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान जब एक नैनो…
Read Moreकुल्लू के सुरेश न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रधान
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं चुनाव जिला सोलन में आयोजित किए गए। चुनाव की अध्यक्षता राजेंद्र दत्त शर्मा ने की। इसमें कुल्लू जिला के सुरेश ठाकुर को न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रधान चुना गया है। मंडी के नवल शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, सोलन के परमानंद को सचिव और धर्मशाला के करतार सिंह को मुख्य संगठन सचिव की कमान सौंपी गई। धर्मशाला के विपिन शर्मा को कोषाध्यक्ष, ऊना के राजेंद्र चंदेल और हमीरपुर के मुकेश चौहान को मुख्य सलाहकार चुना गया। प्रेस सचिव कुल्लू के श्याम…
Read More