कुल्लू। ब्यास नदी और जिला की अन्य नदियों, नालों और झीलों में पसरी गंदगी प्रवासी पक्षियों पर भारी पड़ने लगी है। नदियों में पसरी गंदगी से तो कई बार प्रवासी पक्षियों की जान पर भी बन आती है। कई बार नदियों और झीलों में गिरा पॉलीथिन और अन्य कपड़े इन पक्षियों पर भारी पड़ते हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अखाड़ा बाजार निवासी राहुल सूद ने बताया कि नदियों और झीलों में पॉलीथिन और अन्य कपड़े अक्सर पत्थरों में फंस जाते हैं और प्रवासी पक्षी भी पत्थरों के बीच अपना भोजन तलाशते…
Read MoreAuthor: ibindiannews
रवि ठाकुर नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष बने
केलांग। केंद्र सरकार ने हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के विधायक रवि ठाकुर को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। बुधवार को राष्ट्रपति से अधिसूचना जारी होने के बाद रवि ठाकुर ने नई दिल्ली के लोकनायक भवन में दोपहर तीन बजे पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने आयोग अध्यक्ष रामेश्वर राव की मौजूदगी में पदभार संभाला। आयोग के उपाध्यक्ष का पद पिछले कुछ अर्से से खाली था। रवि ठाकुर की ताजपोशी से हिमाचल समेत जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति मेें खुशी की लहर है। आयोग का यह पद संवैधानिक होने…
Read Moreलाहौल भाजपा उपाध्यक्ष दुनिया से रुखसत
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह पायलट (66) नहीं रहे। बुधवार सुबह अपने घर फूड़ा में हृदय गति रुक जाने से वह दुनिया से रुखसत हो गए। उनके चले जाने से परिवार के लोगों में गहरा सदमा तो है ही, वहीं भाजपा परिवार को भी जोरदार झटका लगा है। बताया जा रहा है कि वीर सिंह पायलट को मंगलवार देर रात बाद करीब तीन बजे छाती में अचानक दर्द निकली और साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार फूड़ा गांव में किया…
Read Moreछात्रों को बताया शिक्षा का अधिकार
ऊना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों को स्वयं भी सजग होना होगा और ऐसी स्थिति में तुरंत अभिभावकों या अध्यापकों को सूचित करना चाहिए। वह बुधवार को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या), ऊना में उपमंडलीय विधिक साक्षरता समिति की ओर आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाल अपराधों में संलिप्त बच्चों के लिए विशेष न्यायालय गठित किए गए हैं और यह सुनिश्चित किया जाता है कि अपराधी…
Read Moreसर्दी जुकाम के मरीज बढ़े
ऊना। जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भी मरीजों की कतारें लग रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बुधवार को शाम चार बजे तक खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों की संख्या 110 से ज्यादा पहुंच गई। अन्य अस्पतालों में भी 40 से 50 फीसदी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। खुश्क ठंड के चलते लोग इन बीमारियों की जद में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों…
Read Moreछह रुपये में चाय, 45 रुपये में खाना
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कैप्टन जेएम. पठानिया ने किन्नौर जिले के सभी बाजारों में बिकने वाले खाद्य एवं पेय वस्तुओं के दामों की तय सूची जारी की है। सभी प्रकार के करों और अन्य चार्जेज सहित अधिकतम दाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। इसके तहत चाय प्रति कप जहां छह रुपये मिलेगी वहीं खाना फुल डाइट 45 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा मांस, होटल ढाबों का खाना सभी के दाम निर्धारित किए गए हैं। इसमें भेड़ और बकरी का मांस 290, सुअर का मांस…
Read Moreमप्र कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा की नकल: सुषमा
जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के थोड़े बहुत बागियों के मौजूद रहने से चुनावी संभावनाओं पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। चुनाव प्रचार अभियान के लिए आईं स्वराज ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल है और राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कामों का सकारात्मक असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। चुनाव मैदान में जो थोड़े बहुत बागी हैं उन्हें मनाने का काम जारी है और इस…
Read Moreग्रैंड विदाई: वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी बार गूंजेगा सचिन-सचिन!
मुंबई: भारत की सबसे बड़ी खेल हस्ती और आधुनिक क्रिकेट के महान नायक सचिन तेंदुलकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब वैस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी और 200वां टैस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर कदम रखेंगे तो चारों तरफ भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा होगा। यह भले ही 2 टीमों के बीच का मुकाबला है कि लेकिन सभी की निगाहें उस इंसान पर टिकी रहेंगी जो पिछले करीब अढ़ाई दशक के अपने चमकदार करियर में जीवंत किवदंती बन गए। तेंदुलकर भारत में इस खेल के पर्यायवाची हैं क्रिकेट जगत…
Read Moreक्या राजीव गांधी ने बोफोर्स ‘किकबैक’ का राजनीति के लिए इस्तेमाल किया? भाजपा
नई दिल्ली: भाजपा ने सीबीआई के पूर्व निदेशक ए.पी. मुखर्जी की हाल में जारी पुस्तक के हवाला देते हुए आज सवाल उठाया कि जाहिरा तौर पर मूल्य आधारित राजनीति की बात करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने क्या बोफोर्स और उस समय हुए अन्य बड़े सौदों के कथित दलाली (किकबैक) के धन को कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया। पार्टी की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने उक्त सवाल उठाते हुए इसी संदर्भ में उनकी पत्नी सोनिया गांधी और बेटे राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा,…
Read Moreनौकरानी हत्या आरोपी सांसद धनंजय पर लगा रेप का आरोप
नई दिल्लीः नौकरानी की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में जेल में दिन काट रहे बसपा सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही है। ताजा जानकारी के अनुसार एक महिला ने दिल्ली के पांडव नगर थाने में धनंजय पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि धनंजय ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ रेप किया। आरोप लगाने वाली महिला का उम्र 40 वर्ष है जोकि धनंजय की पुरानी दोस्त बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के…
Read More