अंगद-रावण संवाद रहा आकर्षण का केंद्र

चौखुटिया/द्वाराहाट। कुरमाण में रामलीला के पांचवें दिन केवट मिलन और दशरथ स्वर्गवास के दृश्यों का मंचन हुआ। केवट बने हिम्मत गिरि ने लोगों को आकर्षित किया। कोरस की भूमिका में सुनीता, कोमल, दीपा, वर्षा, भावना, कंचन, लता, नेहा, तारा और दीक्षा थीं। उधर ढौन के भूमियां मंदिर में हो रही रामलीला में अंगद-रावण संवाद देखने काफी भीड़ उमड़ी। रावण की भूमिका में दिनेश जोशी, अंगद की ललित बिष्ट और हनुमान की भूमिका में प्रदीप बिष्ट थे। उधर जाजली में आठवें दिन अंगद-रावण संवाद का शानदार मंचन किया गया। ठंड के…

Read More

जून को गोद लेने को 350 दंपतियों के आवेदन

अल्मोड़ा। हल्द्वानी में लावारिश हालत में मिली ‘जून’ अल्मोड़ा के शिशु सदन में पल रही है। जन्म देने वाली मां ने किन्हीं परिस्थितियों में इस अबोध को सड़क के किनारे फैंक दिया था लेकिन अब ‘जून’ को गोद लेने के लिए 350 से अधिक दंपतियों ने आवेदन किए हैं। राजकीय शिशु सदन में वर्तमान में 28 बच्चों की परवरिश हो रही है लेकिन ‘जून’ ही ऐसी बच्ची है जो मानकों के अनुसार गोद दिए जाने योग्य हैं। राजकीय शिशु सदन कुमाऊं का एकमात्र आश्रय गृह है। जहां सरकार द्वारा बच्चों…

Read More

युवक से एक घंटे पूछताछ

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दड़ूही के एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी। युवक की मां को भनक हल्का पटवारी से लगी। इस पर युवक घर से गायब हो गया। पुलिस ने उसे थाना में तलब किया। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के साथ ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भी थाना पहुंचा। युवक की माता तृप्ता देवी पत्नी स्व. लेखराज निवासी दड़ूही ने बताया कि वर्ष 2007 में…

Read More

सैर को निकली दो महिलाएं कुचलीं

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत सैर को निकली दो महिलाओं को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक महिला ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया जबकि दूसरी को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जाहू कलां निवासी कौशल्या देवी और कमला देवी सुबह करीब पांच बजे सैर को निकली थीं। वे सुलगवान की तरफ गई थीं। करीब साढ़े छह बजे दोनों घर आ रही थी। दोनों सड़क किनारे चल…

Read More

कृषि विक्रय केंद्र में नहीं पहुंचा प्याज बीज

नादौन (हमीरपुर)। कृषि विक्रय केंद्र नादौन में प्याज बीज के सैंपल फेल होने के बाद बीजों की दूसरी खेप नहीं पहुंची है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं प्याज का बीज न मिलने से किसानों में प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग के प्रति रोष है। किसानों में प्यार चंद, सुनील कुमार, बलवंत सिंह, ध्रुव सिंह, बलबीर सिंह, निर्भय, शम्मी, जोगिंद्र आदि का कहना है कि किसानों की मांगों के बाद प्याज के बीज की खेप केंद्र…

Read More

1.47 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन

1.47 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने गर्ल्स स्कूल सोलन के परिसर में 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन का शिलान्यास किया। इस भवन में प्राथमिक पाठशाला और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए अतिरिक्त कमरों का प्रावधान होगा। इस अवसर पर स्कूल द्वारा प्रकाशित ‘हिमदीप’ पत्रिका का विमोचन भी किया। बच्चों द्वारा पेश सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा कांडा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्राओं…

Read More

केंद्र ने कालाबाजारियों के आगे टेके घुटने : राघवन

शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक मोर्चा के विभिन्न घटकों ने मंगलवार को शिमला के आईस स्टेकिंग रिंक में हल्ला बोला। माकपा के केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य विजय राघवन ने कहा कि केंद्र सरकार ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ घुटने टेक दिए हैं। प्याज, गैस, तेल, आलू के दाम आसमान को छू रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार मुनाफाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय गुहार लगा रहे हैं। देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी, आने वाले चुनावों में ऐसे राजनेताओं को भारत की जनता असलियत बताएगी। रैली में…

Read More

पूर्व सैनिक लीग के चुनाव 25 को

सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व सैनिक लीग सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी का गठन 25 नवंबर को जवाहर पार्क में होगा। लीग के प्रधान सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) बेली राम ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस कारण कार्यकारिणी ने 25 नवंबर को चुनाव की तारीख तय की है। चुनाव में लीग का कोई भी पंजीकृत सदस्य प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, खजांची और मुख्य सलाहकार के पद के लिए अपनी दावेदारी कर सकता है। इसमें सूबेदार बहादुर सिंह पर्यवेक्षक होंगे।

Read More

ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’

बरमाणा (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया है। समापन समारोह मौके पर बरमाणा पंचायत के प्रधान रमेश कुमार संध्यार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस तरह के शिविरों के आयोजन से बच्चों में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिवानी व सहेलियों ने स्वागत गीत, शिवानी ने…

Read More

31 और विस्थापितों को मिलेंगे प्लाट

बिलासपुर। भाखड़ा बांध निर्माण में विस्थापित होने के लगभग 50 साल बाद 31 और विस्थापितों का ‘लक्की नंबर’ लगने वाला है। कुल 264 में से 118 विस्थापितों को हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 31 अक्तूबर को आयोजित आभार रैली के दौरान प्लाट आवंटित किए हैं। अब शेष रहे विस्थापितों को प्लाट आवंटित करने के लिए भी प्रशासन ने प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके लिए बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस के समीप बिजली बोर्ड और कृषि विभाग की भूमि चिन्हित की गई है। प्रशासन के मुताबिक इन जगहों…

Read More