पेरिस: नस्लीय आरोपों को लेकर देशभर में आवाज उठने और कानूनी आपत्तियों के बावजूद फ्रांस में एक साप्ताहिक अखबार ने अपने आवरण पृष्ठ पर एक अश्वेत मंत्री की तुलना बंदर से की है। इस तरह की अन्य हालिया घटनाओं से चिंताएं बढऩे लगी है। धुर दक्षिणपंथी व्यंग्य प्रकाशन ‘मिनट’ ने आवरण पृष्ठ पर कानून मंत्री क्रिस्टियाने तौबीरा की तस्वीर प्रकाशित की है और उनकी तुलना बंदर से की है। तुलना में जो शब्द लिखे गए है, वह अशोभनीय है। तौबीरा ने खुद भी अखबार के शब्दों को ‘‘अत्यंत आपत्तिजनक’’ बताया…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सलमान के पासपोर्ट पर अब नहीं लिखा होगा ‘सजायाफ्ता’
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़ी राहत दी है। सलमान खान अब इंग्लैंड जा सकते हैं और उनके पासपोर्ट पर अब ‘सजायाफ्ता’ शब्द भी नहीं लिखा होगा। सलमान को मंगलवार को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने एक निचली अदालत के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें अवैध शिकार के एक मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा मिली थी। इस फैसले के बाद सलमान खान इंग्लैंड के वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इंग्लैंड की वीजा नीति के…
Read Moreहर्ष ने ‘बदलो दिल्ली’ पदयात्रा को दी हरी झंडी
दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के लालबाग से भाजपा ने ‘बदलो दिल्ली’ पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा को भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मॉडल टाउन के प्रत्याशी अशोक गोयल देवराहा भी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की पदयात्रा को पहले दिन ही विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। पदयात्रा शुरू करने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि पदयात्रा का अगला स्थान संगम पार्क को चुना गया है। लाल बाग…
Read Moreहरशरण सिंह बल्ली ने थामा कांग्रेस का हाथ
भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री हरशरण सिंह बल्ली ने बुधवार को लड़खड़ाते-लड़खड़ाते कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश प्रभारी कुलजीत सिंह नागरा व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना बल्ली को लेकर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। स्वास्थ्य के कारण कार्यालय परिसर में आने के बावजूद बल्ली कार्यालय के अंदर नहीं गए। गेट पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाया। इस मौके पर बल्ली ने कहा कि इस उम्र में भाजपा ने उन्हें धक्का दिया है…
Read Moreआप’ की फंडिंग में उछाल
आम आदमी पार्टी की फंडिंग से जुड़े विवाद के बाद पार्टी की झोली में गिर रही रकम में इजाफा हुआ है। पार्टी का कहना है कि आम दिनों में करीब 400 लोग चंदा देते थे। लेकिन पिछले दो दिनों में चंदा देने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार शाम आठ बजे तक 1358 लोगों ने पार्टी को चंदा दिया था। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। एक दिन पहले की पोस्ट में अरविंद ने भाजपा और कांग्रेस का शुक्रिया…
Read Moreनाबालिग समेत चार ने किया छात्रा से रेप
शालीमार बाग इलाके में 11वीं की छात्रा से नाबालिग समेत चार लोगों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़िता का सहपाठी है। पहले उसने मार्च में छात्रा से रेप किया। बाद में बात सार्वजनिक करने की धमकी देकर नाबालिग के दोस्तों ने भी छात्रा से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार छात्रा से दुष्कर्म करते रहे। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग समेत दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, शालीमार बाग निवासी 16…
Read Moreक्वैराली के बाद द्यांगण के भगवती मंदिर में चोरी
बागेश्वर। क्वैराली के बाद अब द्यांगण स्थित भगवती मंदिर चोरों के निशाने पर आया है। बुधवार की रात मंदिर से तांबे का एक कलश और कुछ अन्य बर्तन चुरा लिए गए। नवागत पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने इस मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पांच दिन पहले क्वैराली के देवी मंदिर से चांदी के तीन छत्र चुरा लिए गए थे। इस मामले में दो किशोर पकड़े गए थे। इस मामले का खुलासा होने के बाद बुधवार की रात चोरों ने द्यांगण स्थित भगवती मंदिर से तांबे…
Read Moreबचपन में बकरियां चराईं, बड़े होकर नीतियां बनाई
धारचूला (पिथौरागढ़)। हर बच्चे को बाल दिवस मनाने का मौका नहीं मिलता और हर बच्चा नृप सिंह नपलच्याल भी नहीं बनता। कई बच्चे शानदार बालपन गुजारकर भी जीवन की जटिलताओं से जूझते हैं तो कई बच्चे विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के बाद सत्ता के शीर्ष तक पहुंचते हैं। ऐसा ही जटिल बचपन जीने के बाद उत्तराखंड के चौथे मुख्य सचिव बने थे धारचूला के गुंजी गांव के नृपसिंह नपलच्याल जो आज हमारे सूचना आयुक्त भी हैं। बाल दिवस पर उन्हीं से सुनते हैं कभी बुग्यालों में बकरियों के साथ घूमने…
Read Moreफार्मेसिस्टों ने कामकाज शुरू किया
पिथौरागढ़। जिले के सभी फार्मेसिस्ट बुधवार से काम पर लौट आए हैं। मंगलवार को देर शाम देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री से संगठन के नेताओं की बातचीत में मांगों पर सकारात्मक बातचीत हुई। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके जोशी और मंत्री केएस अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 122 फार्मेसिस्ट आज से काम पर आ गए हैं। सभी सेवाओं का विधिवत संचालन हो रहा है। लोगों को इससे राहत मिली है। चंपावत। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों की बेमियादी हड़ताल हाल फिलहाल खत्म होने के बाद बुधवार…
Read Moreकफलिया अध्यक्ष और रावत बने सचिव
नैनीताल। डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जगत सिंह कफलिया अध्यक्ष, आनंद सिंह रावत सचिव, बालम सिंह ढैला और डा. लक्ष्मण सिंह रौतेला उपाध्यक्ष, डा. मधुसूदन रतूड़ी संयुक्त मंत्री, रमेश चंद्र पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगत सिंह कफलिया को 78 जबकि दिनेश चंद्र आर्य को 63 मत मिले। उपाध्यक्ष (नैनीताल परिसर) में बालम सिंह ढैला को 86, जगदीश चंद्र पपनै को 56 मत प्राप्त हुए। भीमताल परिसर उपाध्यक्ष पद पर डा. लक्ष्मण सिंह…
Read More