मोदी का बहिष्कार खत्म होने का मतलब उनका समर्थन नहीं: जर्मनी

मोदी का बहिष्कार खत्म होने का मतलब उनका समर्थन नहीं: जर्मनी

अहमदाबाद: भारत में नियुक्त जर्मनी के राजदूत माइकल स्टेनर ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार का बहिष्कार खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि जर्मनी किसी का समर्थन कर रहा है बल्कि वह भारत के लोकतंत्र का सम्मान करता है। स्टेनर ने यह बात उस वक्त कही जब उनसे पूछा गया कि क्या गुजरात की उनकी तीन दिवसीय यात्रा मोदी का समर्थन है? स्टेनर ने कहा कि इसका समर्थन से कोई लेना देना नहीं है। मेरे यूरोपीय सहकर्मियों की तरह मैं एक विदेशी राष्ट्र…

Read More

विक्रमादित्य पर आज फहरेगा तिरंगा

विक्रमादित्य पर आज फहरेगा तिरंगा

मास्को: अपने बेड़े की शान बनने वाले 45,000 टन के विमान वाहक पोत आई.एन.एस. विक्रमादित्य पर कल भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा, जिसके बाद उसे विभिन्न समुद्री मार्गों के सफर में दुनिया भर की नौसेनाओं की पैनी नजरों से बचाकर लाने के लिए भारतीय नौसेना ने जबरदस्त तैयारी की है। सेवमाश शिपयार्ड में कल होने वाले कमिशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को एडमिरल गोर्शकोव की सुपुर्दगी के बाद पोत 30 नवम्बर को यह अपना सफर भारत के लिए शुरू कर देगा। अगर बात की जाए इसकी विशेषताओं की तो…

Read More

जल बोर्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस पर वार

भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड के उजागर हुए मीटर घोटाले को लेकर कांग्रेस पर वार किया है। भाजपा का आरोप है कि पिछले माह पानी के चार लाख नए मीटर लगाने के लिए मंगाए गए टेंडर की शर्तें कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली बनाई गईं। पार्टी ने मांग की है कि मामले में सीबीआई मुख्यमंत्री से पूछताछ करे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने प्रेसवार्ता में कहा कि सीबीआई को चाहिए कि वह इस नए घोटाले को देखे और मुख्यमंत्री व जल बोर्ड की अध्यक्ष शीला दीक्षित से नए…

Read More

केजरीवाल के खिलाफ दिया नोटिस

कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को नियम संख्या 66, 71 और 76 के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ नोटिस दिया। मुकेश शर्मा ने भेजे गए नोटिस में कहा है कि केजरीवाल के अपराध गंभीर हैं। जन लोकपाल बिल बनाने का काम संसद का है, न की विधानसभा का। केजरीवाल ने एक निश्चित तिथि को खुले स्थान पर विधानसभा सत्र आयोजित करने और विधेयक को पारित कराने…

Read More

एक कॉल से अपने नेता के बारे में जानें

आपके क्षेत्र के उम्मीदवार की पृष्ठभूमि क्या है, संपत्ति कितनी है, कितना पढ़ा लिखा है व क्या काम करता है? या फिर कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड तो नहीं है। यह जानकारी मोबाइल से एक नंबर डायल करते ही मिल जाएगी। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में आपके क्षेत्र से खड़े हुए उम्मीदवार की यह छोटी से छोटी जानकारी जानकारी देने के लिए नो योअर नेता सुविधा शुरू की गई है। आम नागरिकों को यह सुविधा देने के लिए एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और फेसबुक ने हाथ मिलाया है। नो योअर…

Read More

भाजपा ने वैश्य व कांग्रेस ने जाटों पर खेला बड़ा दांव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बाद विस क्षेत्र के उम्मीदवारों के मामले में वैश्य समुदाय पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस ने विधायकों की संख्या में नंबर एक स्थान पर काबिज जाट बिरादरी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया है। भाजपा ने जाटों को दूसरे नंबर पर टिकट दिए हैं, वहीं कांग्रेस की सूची में ब्राह्मण बिरादरी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस की सूची में एक भी राजपूत नहीं है। इसी तरह भाजपा ने किसी भी यादव को टिकट नहीं…

Read More

1367 ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

हमीरपुर। शिक्षा विभाग की माध्यमिक मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 1367 छात्रों ने परीक्षा दी। खंड मुख्यालयों में स्थापित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से 1:15 बजे तक किया गया। शिक्षा विभाग ने 1515 छात्रों को रोल नंबर प्रेषित किए थे, जिनमें से 148 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। हमीरपुर खंड में स्थापित परीक्षा केंद्र में 212 छात्रों में से 190 ने परीक्षा दी जबकि 22 छात्र अनुपस्थित रहे। छात्रवृत्ति परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान करेगा। परिणाम तैयार कर…

Read More

टैक्टर चालक को डंडों से पीटा

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत दयोट में करीब आधा दर्जन युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक की डंडों से पिटाई कर दी। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। अन्य भागने में कामयाब हो गए। पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राहुल मिश्रा पुत्र तिलक राज मिश्रा निवासी दयोट, ताल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वीरवार शाम करीब 8 बजे ताल से ट्रैक्टर लेकर घर आया। खाना खाने के बाद 9.30 बजे माता…

Read More

भोरंज में विवाहिता ने जहर निगला

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत भ्याड़ गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हो गई। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। कुछ लोग ससुराल पक्ष के आंगन में संस्कार करने की बात भी कह रहे थे।…

Read More

देहरादून, विकासनगर और अली टीम ने जीते मैच

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद् खेल मैदान में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। कोस्को बाल क्रिकेट कप स्पर्धा में हिमाचल एवं उत्तराखंड की 32 टीमें भाग ले रही हैं। पांवटा में चार दिनों तक प्रतियोगिता चलेगी। देहरादून, अली एकादश एवं विकासनगर टीमों ने शुरुआती मैच जीत कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि देश के गौरव सचिन तेंदूलकर से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यातिथि बीएस सैनी एवं हिमाचल…

Read More