अंब (ऊना)। स्थानीय बाजार में दुकानदारों ने एक मजनूं की छित्तर परेड कर डाली। यह युवक एक युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने भरे बाजार में युवक को थप्पड़ जड़े। बाजार में खड़ी अन्य महिलाओं ने युवक की खूब छित्तर परेड की। इस बात को लेकर बाजार में खासा हंगामा हो गया। बाद में युवक ने भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की कसम खाई। उसने युवती से माफी मांगकर किसी तरह अपनी जान छुड़ाई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बाजार में एक युवक बार बार…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मेनन को ऊना, विजय को गगरेट की कमान
ऊना/गगरेट/हरोली/बंगाणा/चिंतपूर्णी। युकां चुनाव के रविवार को नतीजे आ गए। सदर हलके ऊना से राहुल मेनन उर्फ रोमी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार विजयी रहे। हरोली से नक्षत्र सिंह अध्यक्ष बने। कु टलैहड़ युकां के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर दबदबा बनाए रखा। उधर, चिंतपूर्णी हलके से रोहन कालिया 25 मत लेकर अध्यक्ष बने। दूसरे स्थान पर अनिल कुमार रहे। ऊना सदर में टॉस से हुआ फैसला सदर हलके ऊना से राहुल मेनन उर्फ रोमी को 109 मत पड़े।…
Read Moreदुकान से नगदी और सामान उड़ाया
गगरेट (ऊना)। गगरेट में चोर एक दुकान मेें वारदात को अंजाम देकर हजारों रुपये का सामान एवं नगदी उड़ा ले गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। दुकानदार ने गांव के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप जड़ा है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक कुलवीर कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गगरेट बाजार…
Read Moreपाटी को मिला शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार
लोहाघाट। विवेकानंद विद्यामंदिर पाटी को इस वर्ष भी पं.दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार शत-प्रतिशत परीक्षाफल वाले स्कूलों को मिलता है। पिछले सप्ताह देहरादून में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रधानाचार्य शेर सिंह बिष्ट को ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोहाघाट पहुंचने पर श्री बिष्ट का विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह पुरस्कार बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। इस मौके पर आचार्य हरीश गहतोड़ी, ललित सोराड़ी, नारायण गहतोड़ी, हेम…
Read Moreलालपुर के ग्रामीणों को नसीब नहीं हो रहे डॉक्टर
लालपुर। क्षेत्र के एलोपैथिक अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में मरीज राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज कराकर कुछ राहत पा रहे थे, लेकिन अब आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर को भी आयुष विंग अस्पताल रुद्रपुर में तबादला कर दिया गया है। इससे आयुर्वेदिक अस्पताल भी फार्मेसिस्ट के भरोसे हो गया है। डॉक्टर के तबादले पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोष जताया है। कांग्रेस ब्लाक प्रवक्ता परवेज अहमद ने कहा कि एकमात्र आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात डॉ. हरिमोहन आर्य को 28 जून 2013 से रुद्रपुर अस्पताल में संबद्ध…
Read Moreकृषि महोत्सव में पशुपालन की जानकारी दी
काशीपुर। सोमवार को आयोजित कृषि महोत्सव की अध्यक्षता कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष केवल सिंह संधू ने की। इस दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रविंद्र कुमार खुल्वे ने शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बीज, कृषि रसायन व यंत्रों की जानकारी दी। जबकि पशु चिकित्साधिकारी डा. रोहित सिंह ने पशु पालन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में बताया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के मत्स्य वैज्ञानिक डा.एसके शर्मा ने मत्स्य पालन से संबंधित जानकारी दी। हरीश चंद्र सती ने मृदा परीक्षण करने के लिए मिट्टी किस प्रकार की…
Read Moreकार्तिक पूर्णिमा पर भी खुली रहीं दुकानें
रानीखेत। कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी होने के बावजूद कई व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। इससे नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक और राष्ट्रीय अवकाश बंदी के नियमों का भविष्य में उल्लंघन हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। दो अक्तूबर, 26 जनवरी, 15 अगस्त, अंबेडकर जयंती, ईद, होली, दीपावली, गुरुनानक जयंती के अवसर पर व्यापारियों को राष्ट्रीय अवकाश बंदी करनी पड़ती है। जबकि प्रत्येक सोमवार को नगर में साप्ताहिक बंदी होती है। इधर, कई व्यापारी इन नियमों का लंबे समय से उल्लंघन कर रहे…
Read Moreजीआईसी स्यालीधार में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
अल्मोड़ा। जीआईसी स्यालीधार में हुए कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीपीएल परिवारों को कंबल भी वितरित किए गए। पूर्व प्रधानाचार्य आनंद सिंह ऐरी ने हाईस्कूल और इंटर परिषदीय परीक्षा 2013 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जबकि बीपीएल परिवारों को कंबल प्रदान किए गए। हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली अंजलि मेहता, नवीन तिवारी, अमित कुमार, हरीश भोजक, राजेंद्र गोस्वामी, दीपा पांडे, पूजा बिष्ट, रक्षिता, पायल बिष्ट, रोहित नेगी और इंटर की…
Read Moreइस बार रिकॉर्ड 67 विधायक चुनाव मैदान में
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 70 में से 67 वर्तमान विधायक एक बार फिर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विधायकों की यह संख्या एक रिकॉर्ड है। पिछले चुनावों में 62 विधायकों का चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड था। इस बार अप्रत्यक्ष रूप से यह रिकॉर्ड शत-प्रतिशत है क्योंकि तीन विधायक किन्हीं कारणों से खुद दंगल में नहीं कूदे और उनकी सीट पर उनके ही परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय और अन्य दलों के 67 वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं तीन वर्तमान…
Read Moreकांग्रेस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस का सोशल मीडिया का प्लेटफार्म तैयार हुआ है। दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस प्रत्याशी से रूबरू कराने के लिए एक वेबसाइट (www.delhi2013.org) बनाई गई है तो फेसबुक पर पेज बनाने के साथ ही ट्विटर, यूट्यूब और वाट्सऐप पर भी संपर्क किया जा रहा है। एनएसयूआई प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि वेबसाइट पर दिल्ली सरकार की सेक्टरवाइज उपलब्धियों के अलावा हर विधानसभा के प्रत्याशी की जानकारी दी गई है। वहीं फेसबुक में अचीवमेंट्स ऑफ दिल्ली गवर्नमेंट पर समर्थकों को जोड़ा जा रहा है। ट्विटर…
Read More