पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बातामंडी में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुईं। स्कूल के प्रधानाचार्य त्रिलोचन सिंह सैनी ने बताया कि छात्रा वर्ग चम्मच दौड़ में जसविंदर कौर प्रथम, गुरप्रीत दूसरे तथा छात्र वर्ग में विनय प्रथम व विशाल दूसरे स्थान पर रहे। बोरा रेस में छात्राओं में गुरप्रीत प्रथम व छात्र वर्ग में रोहित प्रथम और प्रदीप दूसरे स्थान पर रहे। लंगड़ी टांग दौड़ में छात्रा वर्ग में गुरप्रीत-वंदना प्रथम, सरलजीत व रितिका दूसरे तथा छात्र वर्ग में रोहित कुमार प्रथम व सुखबीर सिंह दूसरे…
Read MoreAuthor: ibindiannews
वायरल बुखार ने जकड़ में आए लोग
राजपुर (सिरमौर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में वायरल फीवर के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। राजपुर स्वास्थ्य प्रभारी डा.अजय देवल ने कहा कि अस्पताल में गला रोग, नजला-खांसी, बुखार, जुखाम, सिर दर्द आदि वायरल फीवर के मरीज हर रोज इलाज कराने आ रहे हैं। उन्होंनें कहा कि इन दिनों शीत लहर व सुबह शाम अधिक ठंड़ बढ़ने से बच्चे व बुजुर्ग रोगी अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में शिवा गांव से प्रिंस (तीन), कीड़ुवा राम (70) गांव दिघाली, मदन सिंह (45) निवासी भरली, जालम सिंह…
Read Moreरूसा के खिलाफ गरजी एसएफआई
नाहन (सिरमौर)। महाविद्यालय नाहन की एसएफआई इकाई ने रूसा प्रणाली के विरोध में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई के दर्जनों छात्रों ने राज्य सहित केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व सीएससीए अध्यक्ष अमित कुमार तथा इकाई सचिव रवि कुमार ने किया। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि सेमेस्टर सिस्टम के तहत होने वाली परीक्षाओं केअनुक्रमांक अभी तक नहीं भेजे गए हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से भेजा जाए। सदस्यों ने मांगी की है कि…
Read Moreशेड़ा लागा दे कांबला… पर लगे ठुमके
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के श्वाड़ में चल रहे लवी मेले का धूमधाम से समापन हो गया। इस मौके पर ममता म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, मेला कमेटी नेे देवताओं को विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीआर कश्यप ने की। इस मौके पर उनके साथ लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता एमडी अकेला भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को पांच हजार रुपये मदद के रूप में दिए। तीन दिन तक चले मेले में…
Read Moreस्टे से राहत जरूर पर सहमे हैं कारोबारी
शिमला। प्लास्टिक पैकिंग पर पाबंदी को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई ने शहर के कारोबारियों को राहत दी है। 9 दिसंबर तक स्टे का फैसला होने से कारोबारी उत्साहित हैं। शहर के कारोबारियों ने राज्य सरकार से प्लास्टिक पैकिंग का विकल्प देने की मांग उठाई है। मंगलवार को राजधानी के अधिकांश दुकानदार सहमे हुए नजर आए। सुबह-सुबह टेंशन में ही कारोबारी दुकानों तक पहुंचे। दोपहर बाद स्टे मिलने के बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली। हाईकोर्ट से स्टे का स्वागत शिमला व्यापार मंडल के पूर्व पदाधिकारी कंवलजीत…
Read Moreपंथाघाटी में चल रहा अवैध कारोबार
शिमला। शहर के उपनगर पंथाघाटी में अवैध कारोबार चल रहा है। यहां खुली अधिकांश दुकानों के कारोबारियों ने लाइसेंस नहीं बनवाए हैं। खाद्य वस्तुएं बेचने वाले कारोबारी सरेआम शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। किसी भी कारोबारी ने न्यू फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत लाइसेंस नहीं बनवाया है। मंगलवार को सर्व मंगल टीम के कसुम्पटी वार्ड के निरीक्षण पर जाने से यह खुलासा हुआ है। अपने ही सहयोगी अधिकारियों की लापरवाही देख मौके पर गए अधिकारी हैरान रह गए। पंथाघाटी में बीते कई सालों से लोग…
Read Moreसड़क बनाने की शर्तें हुईं आसान
शिमला। हिमाचल सरकार ने सड़क निर्माण की शर्तें आसान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ठेकेदारों को तारकोल की कीमत बढ़ने से लेकर रखरखाव की शर्त में छूट देने का फैसला लिया है। केंद्र ने हिमाचल की रखरखाव की अवधि को कम करने की शर्त को नकार दिया था। इसलिए प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर इसमें छूट दी है। इसके तहत ठेकेदारों को काम पूरा करने के अगले पांच साल तक महज रुटीन रखरखाव ही करना होगा। बरसात, सर्दी या भूस्खलन से होने वाले बड़े नुकसान…
Read Moreकेंद्र के हलफनामे को कालिया के परिजनों की चुनौती
शिमला। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के हलफनामे को शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों ने चुनौती दी है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय की एपेक्स कोर्ट बैंच के समक्ष सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया के अधिवक्ता ने दलील दी कि भारत सरकार ने मौजूदा सबूत के बिना ही अपना जवाब दायर किया है। इस पर न्यायमूर्ति आरएम लोढा की अध्यक्षता वाले एपेक्स कोर्ट बैंच ने सभी पार्टियों को अपने-अपने पक्ष स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं और इस मामले को फाइनल डिस्पोजल के लिए रख दिया…
Read Moreगांवों को सड़क से जोड़ना प्राथमिकता
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भड़वाहण के सरौंझ, पंचायत कुफरी, बड़ीधार के पदवाहन,कुन्नू, पधर, उरला, सिलग, पाली और टांडू का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के सम्मान रूप से विकास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने के कार्य को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊपरी सरौंझ सड़क को शीघ्र तैयार कर…
Read Moreनवलाया के पारनू में भीषण अग्निकांड
मंडी। सदर तहसील के तहत पंचायत नवलाया के पारनू गांव में सोमवार रात को भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों की 155 भेड़ बकरियां जलकर मर गई। साथ ही गौशाला में रखा अन्य सामान भी जलकर स्वाह हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने अग्निकांड से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान आंका है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब दो बजे…
Read More