मोबाइल गुम होने की प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर विवाद

रानीखेत। मोबाइल गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर उपराजस्व निरीक्षक और दो ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद के कारण मजखाली में देर रात तक हंगामा मचा रहा। लोग प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। विधायक अजय टम्टा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के मजखाली पहुंचने के बाद देर रात मामला शांत हुआ। आरोप है कि उपराजस्व निरीक्षक प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए हाथापाई करने लगे और एससी-एसटी एक्ट के तहत जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। इससे घबराकर दोनों ग्रामीणों…

Read More

सोनिया की रैली को सफल बनाने में लगा रहा अमला

नई दिल्ली के अंबेडकर नगर में राहुल गांधी की फ्लॉप रैली के बाद कांग्रेस की नई रणनीति का असर रविवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली में दिखा। यमुनापार के शास्त्री पार्क मैदान पर हुई इस रैली में भीड़ देख कांग्रेसी नेता गदगद नजर आए। मैदान के आधे हिस्से को रैली के लिए कवर किया गया था जो कि खचाखच भरा था। कांग्रेस ने इस भीड़ को जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेसियों ने बीती रैलियों से सबक लेते हुए इस बार अपनी रणनीतियों में बदलाव…

Read More

एनसीआर बनेगा एक आर्थिक जोन

कांग्रेस ने बेशक अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने का वादा किया है, लेकिन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को ही इसके पूरा होने का यकीन नहीं है। रविवार को शास्त्री पार्क की रैली में उन्होंने सोनिया गांधी से पूर्ण राज्य की जगह सिंगल कमांड में लाने की गुजारिश की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एनसीआर को भी एक आर्थिक जोन बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सोनिया जी दिल्ली में हर साल पांच लाख लोग आते हैं। भले ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न…

Read More

स्टिंग की मूल सीडी देखें ऑनलाइन

योगेंद्र यादव ने कहा कि वे आप पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन की मूल सीडी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। अगर किसी को भी इसमें किसी को भी खामी नजर आए तो वह ‘आप’ को सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही यादव का कहना था कि एक मीडिया चैनल पर स्टिंग दिखाने के दौरान दावा किया जा रहा था कि आप में ईमानदारी प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी झूठ बोला गया। मूल सीडी में जीके और करावल…

Read More

बिजली बोर्ड का शिलाई उपमंडल राम भरोसे

शिलाई (सिरमौर)। बिजली बोर्ड का शिलाई उपमंडल राम भरोसे चल रहा है। यहां न तो एसडीओ है और न ही जेई। चार जेई एवं एक एसडीओ का पद खाली है। इस कारण 40 पंचायतों के लोगों को अपने काम करवाने 60 किलोमीटर दूर सतौन जाना पड़ रहा है। इतना बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद भी यह पूरा उप मंडल खाली पड़ा है। शिलाई पंचायत के प्रधान रमेश नेगी, ग्वाली के प्रधान बलदेव सिंह चौहान सहित नरेश कुमार, सुंदर सिंह, गुमान सिंह व जगत सिंह आदि का कहना है कि पांवटा…

Read More

प्रवासी परिंदों की चहचहाहट से रेणुका घाटी गुलजार

ददाहू (सिरमौर)। मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही रेणुका घाटी प्रवासी परिंदों की चहचहाहट से गुलजार हो रही है। इन दिनों 116 के करीब प्रवासी परिंदे रेणुका पहुंचकर अपना आशियाना तलाश रहे हैं। हालांकि इस वर्ष प्रवासी परिंदों का आगमन तीन सप्ताह पूर्व ही शुरू हो चुका है। पहले यह पक्षी दिसंबर माह के पहले सप्ताह के दौरान ही रेणुका में दस्तक दिया करते थे। लेकिन इस वर्ष यह मेहमान पक्षी नवंबर माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह के दौरान रेणुका पहुंचकर चहलकदमी कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों से…

Read More

पेंशनर कल्याण संघ ने टाला दो घंटे का धरना

नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर कल्याण संघ ने दो घंटे का अपना धरना टालते हुए अब अपने मदों को 7 दिसंबर को मंडी के सुंदरनगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के लिए रखा है। नालागढ़ में रविवार को पेंशनर कल्याण संघ की बैठक केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का भुगतान में विलंब एवं हर माह की 2 और 3 तारीख को उन्हें पेंशन मिलने, एचआरटीसी के पेंशनरों को जनवरी 2010 से एडीए देने, संघ की जिला स्तर पर उपायुक्त के बैठक न बुलाने का…

Read More

जातिगत आरक्षण समाज के लिए कैंसर

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग प्रमुखता के उठी। निरंतर बढ़ते जा रहे आरक्षण के दायरे को लेकर भी चिंता जताई गई। सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर के एनजीओ भवन में प्रदेशाध्यक्ष भगत राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। महासंघ के मुख्य संरक्षक राकेश भारद्वाज ने कहा कि जातिगत आरक्षण समाज के लिए कैंसर है। अब निजी क्षेत्र को भी संक्रमित करने की तैयारी में है। जातिगत आरक्षण का लाभ पीढ़ी दर पीढ़ी…

Read More

कांग्रेसी ही थल्ले लगाने को बेताब

हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में आपसी फूट का मुद्दा गरमाया रहा। वक्ताओं ने आपसी फूट पर तंज कसने के साथ ही संगठित होने का आग्रह एक दूसरे से किया। जनरल हाउस में नाममात्र की उपस्थिति पर भी निराशा व्यक्त की। अंत समय में बाहर से प्रत्याशी थोपे जाने पर रोष जताया, तो चुनाव को देखते हुए घरों से बाहर निकलने का भी आग्रह किया। सर्व हित सुधार सभा भवन हमीरपुर में डीसीसी अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा…

Read More

चिल्ड्रन साइंस में हमीरपुर ने गाढ़े झंडे

हमीरपुर। राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में हमीरपुर के छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हाल ही में आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदड़ू के छात्र विशाल ठाकुर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। विशाल ने ऊर्जा दक्षता का मूल्यांकन विषय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। गाइड प्रवक्ता यजनीश कुमार को सम्मानित किया गया। सर्वे प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जंदड़ू स्कूल की छात्रा रंजना देवी को दूसरा स्थान मिला है। रिपोर्ट का विषय लैंटाना घास से चारकोल बनाना…

Read More