दो सप्ताह में जमीन पर आ गया आलू

ऊना। जिला ऊना में आलू की फसल तैयार है। इन दिनों पटाई का काम जोरों पर है। आलू के सौदे के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के आढ़तियों ने ऊना में डेरा डाल लिया है। कई आढ़ती तो किसानों के खेतों में जाकर ही फसल का सौदा कर रहे हैं। हरोली विधानसभा क्षेत्र जिले का सर्वाधिक आलू उत्पादक क्षेत्र है। पिछले साल फसल के निकलते ही 1400 रुपए प्रति 50 किलो का भाव था। अक्तबूर माह के अंत तथा नवंबर माह के शुरुआती दौर में 1500 से 1600…

Read More

उद्योग विभाग सब्सिडी पर देगा लोन

ऊना। उद्योग विभाग पात्र लोगों को सर्विस सेक्टर और उत्पादन सेक्टर में 10 से 25 लाख रुपये तक का लोन देगा। यह लोन व्यक्तिगत तौर पर फर्म व स्वयं सहायता समूह आदि ले सक ते हैं। विभाग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पात्र लोगों को काम शुरू करने के लिए लोन देगा। इस लोन से वे ब्यूटी पार्लर, स्कूटर बाइक रिपेयर सेंटर व कंप्यूटर सेंटर आदि चला सकते हैं। अंब गगरेट के प्रसार अधिकारी उद्योग केएल वर्मा ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए स्वीकृत राशि पर 25 प्रतिशत…

Read More

रेप मामले में पुलिस की दबिश

ऊना। हमीरपुर के बड़सर की युवती को बंधक बनाकर दुराचार की वारदात में आरोपी वार्ड नंबर चार निवासी राजीव सैणी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी के घर में पुलिस की एक टीम ने सोमवार तड़के छापा मारा, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस ने लोकेशन पर लगा दिया है, जिससे उसको ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिलेगी। दुराचार के आरोपी राजीव सैणी पर युवती को होटल में बंधक बनाने, पिछले दो साल से दुराचार करने, जान…

Read More

काम के साथ अधिकारों को करेंगे संघर्ष

लोहाघाट। चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हो गया। कर्मचारियों ने अपने काम को पूरा करने के साथ ही अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने समस्याएं रखीं। एचएस रावत की अध्यक्षता और एडी जोशी के संचालन में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि कार्यालयों की रीढ़ होने के बावजूद चतुर्थ कर्मियों को यथोचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। सम्मेलन में कर्मचारियों का कहना था कि आठ साल से उन्हें…

Read More

अनियंत्रित आल्टो पलटी, चार घायल

टनकपुर। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायल दो लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पल्सो (चंपावत) से थ्वालखेड़ा बारात में आ रहे पल्सो निवासी पूरन चंद्र (20) पुत्र रघुवर जोशी, उमेश जोशी (21) पुत्र टीकराम, हेम चंद्र जोशी (21) पुत्र धर्मानंद, चरण दत्त (33) पुत्र मथुरा दत्त आल्टो कार से टनकपुर की ओर आ रहे थे कि ककरालीगेट से दो किमी पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।…

Read More

यूएस नगर की बेटियों की साहसिक खेलों में रुचि नहीं

रुद्रपुर। पढ़ाई और खेलकूद में आगे रहने वाली जिले की लड़कियां साहसिक खेलों में रुचि नहीं ले रही हैं। पर्यटन विभाग के प्रयास भी उनका रूझान जुटाने में असफल साबित हो रहे हैं। जबकि साहसिक क्षेत्र में भी प्रशिक्षण के बाद रोजगार की अपार संभावना रहती हैं। अन्य जिलों के मुकाबले ऊधमसिंह नगर में लड़कियों के प्रतिभाग करने की स्थिति अच्छी नहीं है। लड़कों के सापेक्ष में प्रतिभाग करने का जो अनुपात अन्य जिलोें में करीब चालीस फीसदी है। वह यहां महज दस फीसद में ही सिमट कर रह गया…

Read More

हाईवे के गड्ढे भरे तो अनशन तोड़ा

गदरपुर। हाईवे के गड्ढों को भरने और सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद पालिकाध्यक्ष के पति ने अनशन समाप्त कर दिया है। तहसीलदार ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। हाईवे पर बने गड्ढों को भरने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष के पति राकेश भुड्डी गुरुवार से भूख हड़ताल पर थे। रविवार को गड्ढों को भरने के बाद दिनेशपुर तिराहे से सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार देर सायं प्रशासनिक प्रतिनिधि के रूप में अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार गौरव चटवाल ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा…

Read More

‘खतरनाक’ है चीन का कदम, दक्षिण कोरिया ने छेड़ा वाकयुद्ध

‘खतरनाक’ है चीन का कदम, दक्षिण कोरिया ने छेड़ा वाकयुद्ध

तोक्या: चीन द्वारा विवादित द्वीपों वाले क्षेत्र सहित एक हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा को जापान के प्रधानमंत्री ने आज ‘बेहद खतरनाक’ बताया। उधर दक्षिण कोरिया ने भी चीन के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया। सेनकाबु आइलैंड को लेकर किसी भी प्रकार के सैन्य संघर्ष की स्थिति में अमेरिका द्वारा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे का साथ देने की घोषणा के बाद एबे की यह चेतावनी आई है। चीन इस द्वीप को दियाओयुस के नाम से पुकारता है। एबे ने संसद को बताया, ‘मैं बहुत अधिक चिंतित हूं…

Read More

अमेरिका: बर्फीले तूफान से 13 लोगों की मौत

अमेरिका: बर्फीले तूफान से 13 लोगों की मौत

शिकागो: अमेरिका में आए तूफान से देश के पांच राज्यों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते बारिश और हिमपात से लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ गई हैं। तूफान के अगले कई दिन तक पूर्वी क्षेत्र में जारी रहने की उम्मीद है जिससे गुरूवार को ‘थैंक्सगिविंग’ अवकाश से पहले लाखों लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों पर बर्फ की मोटी परतें दिखाई दे रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तूफान के चलते बुधवार तक पूर्वोत्तर में अप्पालचियान पर्वतीय…

Read More

आस्ट्रेलिया जाने वालों को नहीं रोकेगा इंडानेशिया

आस्ट्रेलिया जाने वालों को नहीं रोकेगा इंडानेशिया

जकार्ता: इंडोनेशिया की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने अपने देश के समुद्र तट से होकर शरण लेने के लिए आस्ट्रेलिया जाने वालों की धरपकड करने के मामले में आस्ट्रेलिया के साथ सहयोग को रोक दिया है। उसने यह कदम आस्ट्रेलिया के साथ अपने देश के बिगडे कूटनीतिक संबंध जासूसी के आरोप के चलते बिगडा है। आस्ट्रेलिया के विरद्ध आरोप है कि उसने राष्ट्रपति की पत्नी और अन्य नेताओं के टेलीफोन काल चोरी छिपे सुना। दक्षिण एशिया तथा पश्चिम एशिया के देशों के लोग इंडोनेशिया होकर…

Read More