दौलतपुर चौक में जाम बना परेशानी

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। दौलतपुर चौक बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से दुकानदार और खरीदारी करने आए लोग परेशान होते हैं। बाजार से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। वहीं खरीददारी करने आए कई लोग भी अपने वाहनों को बीच सड़क के दोनों ओर खड़ा करके दुकानों में चले जाते हैं। इसके चलते बाजार से बड़े वाहन नहीं गुजर पाते हैं। सड़क के बीच खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था का भार चौक पर मात्र एक गृहरक्षक के कंधों…

Read More

आईपीएच दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

टाहलीवाल (ऊना)। लगातार पेश आ रही पीने के पानी की समस्या को लेकर आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा फूट ही पड़ा। मंगलवार को ललड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आईपीएच कार्यालय टाहलीवाल के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो वे टाहलीवाल में चक्का जाम करने से परहेज नहीं करेंगे। ललड़ी गांव से गुरजीत सिंह, शिव कुमार, रमन कुमार, रमेश चंद, मोहन लाल, सुनील, विशाल, बहादुर सिंह, मिंदो देवी, कश्मीरो…

Read More

चिंतपूर्णी में श्रद्धालु और दुकानदार भिड़े

चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में इन दिनों जाम के चलते वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में मोगा धर्मशाला के समीप मंगलवार को जालंधर के युवकों और स्थानीय दुकानदारों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों में कइयों को चोटें भी आईं। झगड़े के दौरान जाम भी लग गया। मंगलवार को शाम के समय ट्रैफिक जाम के बीच दो अन्य पक्षों में भी जमकर बहस बाजी हुई। इसके चलते कई लोग घटों जाम में फंसे रहे।…

Read More

व्यापारियों और व्यापार मंडल में ठनी

रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल के नए सिरे से गठन को लेकर व्यापारी और व्यापार मंडल आमने-सामने आ गए है। व्यापार मंडल का कहना है कि जिन व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल के गठन की मांग की है वे व्यापार मंडल के सदस्य ही नहीं हैं। जबकि दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि पंजीकरण के लिए कोई किसी के घर नहीं जाएगा, इसके लिए बैठक या आम सभा का आयोजन करना होता है। व्यापार मंडल ऐसा नहीं कर पाया है। व्यापार मंडल के प्रधान हरीश गुप्ता, उप प्रधान नवनीत अग्रवाल,…

Read More

कहां फेंका जा रहा बायो वेस्ट, नहीं जानकारी

रामपुर बुशहर। क्षेत्र चल रहे निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाला बायोवेस्ट कहां फेंका जा रहा है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। यहां चल रहे किसी भी अस्पताल के पास अपना बायोवेस्ट प्लांट नहीं है, लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रामपुर में तैनात प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी तक नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बायोवेस्ट प्लांट की डील शिमला कार्यालय से होती है। अब सवाल उठाता है कि अगर अधिकारी शिमला से डील करेंगे तो यहां…

Read More

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता जरूरी

बागेश्वर। जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी बीएस मनराल ने अवमुक्त धन का समय पर उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखा जाना चाहिए। विकास भवन सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और वाह्य सहायतित योजनाओं के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम में आई राशि का समय पर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। उन्होंने…

Read More

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता जरूरी

बागेश्वर। जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी बीएस मनराल ने अवमुक्त धन का समय पर उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखा जाना चाहिए। विकास भवन सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और वाह्य सहायतित योजनाओं के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम में आई राशि का समय पर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। उन्होंने…

Read More

आश्वासन मिला, लेकिन अधूरा

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज के कर्मियों को चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने गोला बाजार में आयोजित सभा में आश्वासन तो दिया, लेकिन आधा-अधूरा। मंगलवार को जारी होने वाले शासनादेश के लिए एक माह से आंदोलित कर्मी सशंकित हैं। सोमवार से आंदोलित कर्मी अब आमरण अनशन शुरू करेंगे। राजकीय मेडिकल कालेज में नियमितीकरण की मांग के साथ शुरू हुए आंदोलन में कर्मियों ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नियमितीकरण नहीं हो पाने पर एक कदम पीछे खींच लिया है। इसके बावजूद उनके प्रस्तावों पर शासन ने अभी तक अमल…

Read More

माइग्रेशन पर निकले 20 गांवों के लोग

धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा और व्यास घाटी के सभी गांवों से लोग माइग्रेशन पर जा चुके हैं। धारचूला तहसील के बीस गांवों के लोग मौसमी प्रवास पर निकलते हैं। इस माह के अंत तक यह लोग टनकपुर, खटीमा पहुंच जाएंगे। अप्रैल में इनकी वापसी होने लगेगी। माइग्रेशन पर निकलने वाले गांवों के लोग जानवर, भेड़, खाने पीने का सामान लेकर आते हैं। गांव में पहरेदारी के लिए सिर्फ एक दो लोग रहते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र के इन गांवों में अब हिमपात होने लगा है। जाड़ों के सीजन में आवाजाही बंद…

Read More

राजस्थानी लोक कलाकारों ने बांधा समा

हल्द्वानी। आम्रपाली संस्थान में स्पिक मैके कंसर्ट का आयोजन किया गया। समारोह में लंगा मंगनियार जाति के खेते खान समूह के राजस्थानी लोक गीत और कालबेलिया नृत्यांगनाओं के नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में देश विदेश में पहचान बना चुके जैसलमेर और बाड़मेर राजस्थान के लांगा, मंगानियार जाति के प्रसिद्ध लोक गायक समूह ने कार्यक्रम पेश किए। लोक गायक दीना खान, कचरा खान, जाकिर खान और सलीम ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोलक आबिद खान, सारंगी पर सदाम खान, करताल पर…

Read More