हमीरपुर। जिले में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। दर्जन भर से अधिक पदों के लिए विभाग के पास सवा सौ आवेदन आए हैं। टेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में टॉप रहने वाले अभ्यर्थियों की जेबीटी के पद पर तैनाती होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित जेबीटी के 14 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों के लिए टेट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
कॉलेज प्रवक्ता पर धोखाधड़ी का केस
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर में बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में कार्यरत प्रवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रवक्ता पर वर्ष 2009 में जाली दक्षता प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी प्राप्त करने का आरोप है। आरोपी ने बिझड़ी के एक निजी संस्थान से चार साल का दक्षता प्रमाण पत्र हासिल किया है, जबकि संस्थान प्रदेश विवि से मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रवक्ता और निजी संस्थान के प्रिंसीपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा…
Read Moreनादौन में नहीं मिल रही खाद
नादौन (हमीरपुर)। नादौन क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। किसानों को अभी तक गेहूं बिजाई की खाद 12:32:16 नहीं मिल पाई है। गेहूं बिजाई का समय निकलता जा रहा है और ऐसे में खाद न मिलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। पता चला है कि इसका विकल्प अमोनियम नाइट्रेट पर पाबंदी लग गई है। इससे दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। किसानों को खेतीबाड़ी करना मुश्किल हो गया है। बंदर और आवारा पशु फसलों को उजाड़ रहे हैं। रात दिन लोगों को फसलों की रखवाली करनी…
Read Moreअब तुरंत निपटेगा राजस्व कार्य
हमीरपुर। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्व विभाग ने पटवारियों के रिक्त पदों को भरने की पहल की है। जिले में चार दर्जन से अधिक पद खाली हैं। इनमें से करीब दो दर्जन से अधिक पदों को भर दिया गया है। इससे लोगों को राजस्व संबंधी कार्य निपटाने में सहूलियत मिलेगी और लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। सभी पटवारियों की नियुक्तियां अनुबंध आधार पर की गई हैं। विभाग ने प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात तैनाती भी कर दी है। सरकार के आदेश और योजना के…
Read Moreमुख्यमंत्री के जाते ही ‘छुट्टी’ पर मंत्री
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली जाते ही राज्य सरकार के मुख्यालय सचिवालय में अवकाश सा माहौल बन जाता है। मुख्यमंत्री इस दिक्कत को देखते हुए अब तक तीन बार मंत्रियों को सप्ताह में कम से कम 4 दिन सचिवालय में रहने की हिदायत दे चुके हैं। दो हफ्ते पहले तो अफसरों की तरह मंत्रियों की हाजिरी की व्यवस्था भी लागू कर दी थी। मंत्रियाें के निजी सचिव इस बारे में हाजिरी मुख्य सचिव को बताते हैं। बावजूद इसके मंत्री सचिवालय में नहीं होते। मुख्यमंत्री रविवार से दिल्ली गए थे।…
Read Moreदस की बजाय छह प्रश्नों का पर्चा बांटा
शिमला। प्रश्न पत्र में खामी को लेकर प्रदेश विवि फिर चर्चा में आ गया है। अब स्नातकोत्तर परीक्षा में मामला सामने आया है। पत्रकारिता विभाग के तीसरे सत्र की परीक्षा में दस की बजाय छह प्रश्नों का प्रश्नपत्र ही बांट दिया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने चार प्रश्न विभाग के शिक्षकों की मदद से फिर से टाइप करवाए और छात्रों को प्रश्नपत्र के रूप में बांट दिए। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए। इस मामले में शीघ्र…
Read Moreयेलो लाइन पर अब पूर्व पार्षद लाल-पीले
शिमला। राजधानी में सड़क किनारे येलो लाइन लगाकर वाहनों से शुल्क वसूली के फैसले पर पूर्व पार्षद भी लाल-पीले हो गए हैं। पूर्व पार्षद प्रदीप कश्यप, संजीव ठाकुर, संजय सूद और जसविंद्र सिंह ने कहा है कि नगर निगम शहर की जनता को पार्किंग सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। सड़क किनारे शुल्क वसूली का फैसला लेकर शहर की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी की है। पूर्व भाजपा पार्षदों ने कहा कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो शहरवासियों को लामबंद कर इसका विरोध किया…
Read Moreपेंशनर समाज का समारोह 17 को
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश पेंशनर समाज अंतरराष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर 17 दिसंबर को मंडी में राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह को न्योता दिया गया है। यह जानकारी पेंशनर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ई. एजी शेख ने दी। कहा कि पूर्व की सरकार के समय पेंशनरों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया। इस कारण पेंशनरों में रोष है।
Read Moreसमारोह में सुंदरनगर के मेधावी बच्चे पुरस्कृत
सुंदरनगर (मंडी)। चौगान स्थित ऐंजलस पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर रंग जमाया। समारोह में श्री अनिश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सरु कौशल ने सालाना रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में साक्षी शर्मा, सेजल, अक्षिता, सार्थक, दक्ष, कोमल, मन्नत, आयूष, कृतिका, दिव्यांश, अमीषा, अभिषेक गुप्ता, भास्कर गुलेरिया, ललिता ठाकुर, एंजल चंदेल, जसविंद सिंह, त्रिनभ, तवेशा, हिमांशु, आंचल, मुनीश, अर्चित शर्मा, मानव, अपूर्वा और शगुन शामिल रहे। आदित्य जसवाल, आदित्य…
Read Moreअब घर-घर से कूड़ा उठाएंगे सफाई कर्मी
मंडी। नगर परिषद मंडी की डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना के तहत अब शहरवासियाें की मर्जी नहीं चलेगी। शहर के प्रत्येक घर को कूड़ा देना पड़ेगा। पहली दिसंबर से इस प्रक्रिया को आवश्यक तौर पर लागू किया जा रहा है। नगर परिषद का कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करेगा। इसकी एवज में प्रति घर से एक रुपये प्रतिदिन जबकि प्रति माह तीस रुपये वसूल किए जाएंगे। भुगतान न करने पर भारी भरकम जुर्माना अदा करना पड़ेगा। दिसंबर तक पूरे शहर को डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना के तहत लाया जाएगा। इसके लिए…
Read More