अमेरिका कोरोना संकट : पहली बार बाघिन में दिखे कोरोना के लक्षण, पांच और जानवरों के नमूने लिए गए

 न्यूयॉर्क अमेरिका कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में एक बाघिन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चिड़ियाघर के एक कर्मचारी के मार्फत वायरस का संक्रमण बाघिन तक पहुंचा है। इसे किसी जानवर को कोरोना होने का पहला ज्ञात मामला बताया जा रहा है। बता दें कि ताजा जानकारी के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 1200 लोगों की मौत हुई है। जबकि मृतकों की कुल संख्या 9000 के…

Read More

पीएफ खाते से कर सकते हैं आपात निकासी, कोरोना के कारण सरकार ने शुरू की अग्रिम सुविधा

कोरोना संकट के कारण देश में जारी लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था से लेकर कारोबार तक ठप पड़ गया है। नौकरियां संकट में हैं। कर्मचारियों में वेतन कटने या रोके जाने को लेकर डर का माहौल है। इन हालातों के बीच सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के करीब 6 करोड़ सदस्यों के लिए महामारी अग्रिम सुविधा शुरू की है। लॉकडाउन में अगर आप पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो इस सुविधा के तहत अपने ईपीएफ खाते से 75 फीसदी तक या 3 महीने के मूल वेतन एवं महंगाई…

Read More

रक्त की एक बूंद से 15 से 30 मिनट में पता चलेगा कोरोना है या नहीं

नई दिल्ली भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। आईसीएमआर ने रैपिड एंटीबॉडी ब्लड टेस्ट के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषद के अध्यक्ष डॉ. बलराम भार्गव ने सरकार को पत्र लिखकर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से यह जांच शीघ्र शुरू करने को कहा है। इससे 15 से 30 मिनट में नतीजे आ जाते हैं। जिन क्षेत्रों में कोरोना मरीज या संदिग्ध बड़ी संख्या में मिल रहे हैं, वहां इन्फ्लुएंजा जैसे मामले स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। अगर संक्रमण दर बढ़ती…

Read More

इन्फ्रा-रेड व अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों से थमेगी वायरस की रफ्तार

लंबे होते दिन और बढ़ती धूप नए कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी कर सकती है। खासतौर से खुली जगहों पर वायरस को रोकने में यह कारगर हो सकता है। ग्रीस के प्रमुख शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों ने सूर्य के प्रकाश में मौजूद इन्फ्रा-रेड (आईआर) व अल्ट्रा-वॉयलेट (यूआर) किरणों से संक्रमण फैलने की गति पर रोक लगने की उम्मीद जताई है। इन वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दियों के बाद लंबे दिनों से वातावरण में सूर्य के प्रकाश संग इन किरणों की मौजूदगी बढ़ी है। ऐसे में इसका परिणाम जल्द सामने…

Read More

कोविड-19 महामारी : दुनिया भर में 40,000 भारतीय नाविक फंसे, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक

नई दिल्ली कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन के चलते दुनिया भर में भारत के 40,000 नाविक और यात्री फंसे हुए हैं। इनमें मालवाहक और यात्री जहाज के चालक दल के सदस्य और यात्री शामिल हैं। 500 मालवाहक पोत पर 15,000, जबकि विभिन्न यात्री जहाजों पर 25,000 लोग फंसे हैं। समुद्री सेवा से जुड़े संगठनों ने कहा है कि लॉकडाउन हटने के बाद सरकार ने उन्हें हर मुमकिन सहायता देने का भरोसा दिया है। एनयूएसआई सहित कई संगठनों ने जहाजरानी मंत्री मनसुख लाल मंडाविया के साथ बैठक में इस…

Read More

आतंकवाद निरोधक खुफिया तंत्र ने ढूंढ निकाले कश्मीर में ‘कोरोना बम’

 श्रीनगर/नई दिल्ली कश्मीर घाटी में खुफिया तंत्र ऐसे कोरोना संक्रमितों का पता लगाने में बेहद मददगार साबित हो रहा है जो अपना यात्रा इतिहास सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। इसके माध्यम से अब तक यात्रा इतिहास छिपाने वाले लगभग 1000 लोगों का पता लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए एक खुफिया तंत्र लंबे समय से काम कर रहा है। ये आतंकियों के हर मूवमेंट के साथ किस स्थान पर कौन सा नया आदमी आया, उसकी गतिविधियां क्या हैं इसकी जानकारी…

Read More

अस्पताल में दाखिल तीनों जमातियों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,पांच दिन बाद दोबारा सैंपल लेगा प्रबंधन : डॉ. जनक राज

शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में दाखिल तीनों जमातियों में शुरुआत में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। बावजूद इसके इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी प्रबंधन ने यह खुलासा रविवार को किया है। प्रबंधन पांच दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों के दोबारा सैंपल लेगा। अगर इनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें वापस भेजा जाएगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में मौजूदा समय में तीन जमाती मरीज दाखिल किए गए हैं। इनमें दो सत्रह-सत्रह…

Read More

विदेश यात्रा की सूचना न देने वालों के जब्त होंगे पासपोर्ट : कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड-19 संकट के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अहम फैसला लेते हुए विदेश यात्रा के बारे जानकारी नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इसके तहत उन्होंने ऐसे लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। पंजाब में कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक में सीएम ने कहा कि विदेश यात्राओं का खुलासा करने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पुलिस और सेहत…

Read More

सेना ने 24 घंटे में नौ आतंकी का किया खात्मा, एक जवान शहीद, दो घायल

जम्मू कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे में भारतीय सेना ने नौ आतंकियों का सफाया किया है। आज यानी कि रविवार को आतंकियों का एक दल नियंत्रण रेखा के पास केरन सेक्टर से घुसपैठ करने की फिराक में था। आतंकियों की मौजूदगी की भनक लगते ही सेना ने मोर्चा संभाला। इसके बाद चली मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन को 4 पैरा स्पेशल फोर्स, 41 आरआर, 57 आरआर, 8 जाट और एसओजी कुपवाड़ा की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। वहीं इस मुठभेड़ में भारतीय…

Read More

मंत्रालय ने जारी किया पत्र, चिकन-मीट की बिक्री से हट सकता है

 पालमपुर (कांगड़ा) कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने चिकन और मीट पर भले ही पाबंदी लगा दी है। लेकिन भारत सरकार ने इसकी बिक्री को आवश्यक चीजों की सूची में डालने की राज्य सरकारों से सिफारिश की है। कई लोगों का यह भी तर्क है कि कोरोना वायरस से लड़ने में चिकन व मीट आदमी की रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनिटी) बढ़ाता है। कोरोना वायरस को लेकर फिलहाल प्रशासन ने चिकन और मटन पर पाबंदी लगाई है। चिकन और मीट पर पाबंदी लगाने से इस समय कई भेड़पालक और मुर्गी पालकों…

Read More