दिल्ली को रेड-ऑरेंज दो जोन में बांटा, आज से बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन

नई दिल्ली कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को अलग-अलग जोन में बांटने जा रही है। दिल्ली के कंटेनमेंट इलाकों को रेड जोन में डाला गया है। इसके आसपास आने वाले इलाके ऑरेंज जोन में होंगे, जहां संक्रमण फैलने का खतरा दूसरे इलाकों से बहुत ज्यादा है। दिल्ली सरकार दोनों जोन का सोमवार से बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के जिन इलाकों में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उन सभी एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।…

Read More

प्रदेश में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

शिमला हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। पूरे प्रदेश में 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। इस बीच, रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दोपहर के समय मैदानी जिलों में चटक धूप से लोगों…

Read More

लॉकडाउन : शैक्षणिक शेड्यूल गड़बड़ा गया, आने वाली छुट्टियों से होगी भरपाई

शिमला कोरोना वायरस से बचाव को हुए लॉकडाउन से सरकारी स्कूलों की छुट्टियों पर कैंची चलना तय है। शैक्षणिक दिवस पूरे करने के लिए बरसात, दिवाली सहित कई अन्य छुट्टियों में कटौती होगी। शीतकालीन स्कूल करीब डेढ़ माह और ग्रीष्मकालीन स्कूल एक माह तक बंद रहने के चलते आगामी छुट्टियों में कमी करने को सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग इस बाबत योजना बनाने में जुट गया है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित अन्य जिलों में स्थित शीतकालीन स्कूलों में बीस फरवरी से…

Read More

तीन भारतीय मौलाना नेपाल में कोरोना पॉजिटिव मिले, बताए जा रहे हैं जालिम मुखिया के करीबी

गोरखपुर नेपाल में हिरासत में लेकर आइसोलेशन वार्ड में रखे गए तीन भारतीय मौलानाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनों जालिम मुखिया के करीबी बताए जा रहे हैं। ये बीरगंज महानगर पालिका क्षेत्र स्थित छपकैया जामा मस्जिद में छिपे हुए थे। इनके दिल्ली तब्लीगी जमात से जुड़े होने के साथ ही तीनों को यहां छिपाने में जालिम मुखिया की भूमिका की जांच हो रही है। इन सबके बीच, जालिम मुखिया ने परसा बीरगंज जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर खुद को निर्दोष बताया है। परसा बीरगंज जिले के…

Read More

भारत की जगह पहुंच गईं अमेरिका, आधे घंटे में कोरोना वायरस की जांच वाली 5 लाख किट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की जांच करने वाली करीब 5 लाख विशेष किट भारत की जगह अमेरिका पहुंच गई हैं। केंद्र समेत कई राज्यों ने चीन की एक कंपनी को जांच किट का ऑर्डर दिया था, लेकिन निर्यातक व्यापारी ने माल को अमेरिका भेज दिया। इस किट की मदद से महज आधे घंटे में जांच संभव थी। यहां अब कोविड-19 की रैपिड जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने शनिवार को कहा, पांच लाख किट…

Read More

बाहरी राज्यों में बिना कर्फ्यू पास जा सकेंगे फल-सब्जियों के वाहन

शिमला प्रदेश के किसानों-बागवानों की तैयार सब्जियां और फल लॉकडाउन के बीच अब खेतों में खराब नहीं होंगे। अब प्रदेश के किसान और बागवान बिना कर्फ्यू पास बनाए देश के दूसरे राज्यों की मंडियों में सब्जी और फल बेच पाएंगे। देश भर में लॉकडाउन के कारण बागवानों और किसानों को अपनी नकदी फसलें बेचने में परेशानी हो रही थी। हिमाचल से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली मंडियों में सब्जी बेची जाती है। केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसानों को फल-सब्जियां देश की मंडियों तक पहुंचाने के…

Read More

राशनकार्ड उपभोक्ता 72 घंटे में व्हाट्सऐप या मैसेज करके किसी भी डिपो से ले सकेंगे राशन : सचिव अमिताभ अवस्थी

 शिमला हिमाचल के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता अब किसी भी डिपो से सस्ता राशन ले सकेंगे। इसके लिए लोगों को खाद्य नागरिक उपभोक्ता मामले विभाग की मेल या फिर व्हाट्सऐप नंबर 9459278904 या फिर इसी नंबर पर मैसेज करना होगा। जहां उपभोक्ता चाहेंगे, 72 घंटे में उन्हें उसी डिपो में राशन मिलेगा। प्रदेश में कोरोना महामारी फैलने से पहले लोग किसी भी डिपो से सस्ता राशन ले रहे थे, लेकिन जैसे ही हिमाचल में कोरोना के मामले सामने आने लगे, सरकार ने डिपो में पॉस मशीनों के इस्तेमाल पर…

Read More

भारत कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में चीन-अमेरिका और जर्मनी से आगे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से इटली, स्पेन, अमेरिका और ब्रिटेन में भले ही मौतों से हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन आंकड़ों के विश्लेषण से यह तथ्य भी निकल कर सामने आया है कि वायरस भारत में भी तेजी से हावी हो रहा है। मरीजों की संख्या सात हजार के पार पहुंचने की रफ्तार में भारत ने चीन, अमेरिका और जर्मनी जैसे सबसे ज्यादा प्रभावित नौ देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। वायरस समय के साथ आक्रामक हो रहा है और जांच के दायरे में ज्यादा आबादी को लाए जाने…

Read More

कोरोना वायरस : 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले, कुल संख्या 7447

नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 40 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 642 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।…

Read More

भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया, चौकियां तबाह, कई दहशतगर्द ढेर

जम्मू भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने – फोटो : भारतीय सेना एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी और केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पीओके में तीन से चार आतंकी ठिकाने उड़ा दिए। कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। कई चौकियां भी तबाह हुई हैं।…

Read More