भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू घाटी के नदी-नालों का पानी जमने लग गया है। लंबे अरसे से जिला में बारिश नहीं होने से घाटी के छोटे-बडे़ नदी-नालों में पानी का जलस्तर सिमट कर रह गया है। ऐसे में जिले में विद्युत उत्पादन करे रहे हाईडल प्रोजेक्ट बैकफुट पर आ खड़े हुए हैं। उत्पादन में इतनी गिरावट दर्ज की गई है कि प्रोजेक्टों का आर्थिक संतुलन गड़बड़ा गया है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में अत्यधिक ठंड के चलते नदी-नाले जाम हो गए हैं। ऐसे में जलस्तर घट गया है तथा बिजली उत्पादन…
Read MoreAuthor: ibindiannews
उद्योगों और घरों को मिलेगी प्राकृतिक गैस
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए गैस कंपनी को वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार है। एनओसी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस पाइपलाइन को बिछाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय योजना के तहत किए आवेदन को हरी झंडी मिल गई है। पाइप बिछने से उद्योगाें के साथ-साथ दूसरे चरण में घरों एवं वाहनाें के लिए भी गैस मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों एवं उद्योगाें को बिजली एर्वं इंधन की समस्या से भी काफी…
Read Moreपानी कम, मिट्टी ज्यादा
ऊना। ऊना शहर में मटमैले पानी की सप्लाई के कारण लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने पर बाल्टी में ढेर सारी मिट्टी भी आ रही है। नलों के मटमैला पानी उगलने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उनके घरों में लगे वाटर प्यूरीफायर भी चॉक हो गए हैं। इससे लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। पेयजल सप्लाई में खामी के चलते हजारों रुपये का नुकसान झेल रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि वे विभाग के खिलाफ सड़कों पर…
Read Moreबाथू का अमित बना लेफ्टिनेंट
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के बाथू गांव का अमित राणा एनडीए की चार वर्ष की शिक्षा एवं प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लेफ्टिनेंट बन गया है। आईएमए देहरादून के प्रबंधन ने बीते दिन अमित राणा के पिता दिलदार सिंह को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। प्रबंधन ने 14 दिसंबर को देहरादून में होने वाली पासिंग परेड के लिए अमित राणा के परिजनों को भी आमंत्रित किया है। आईएमए देहरादून से इस आशय का पत्र मिलते ही अमित के घर में खुशियों का माहौल है। अमित के दादा कुलदीप सिंह…
Read Moreदुराचारी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
ऊना। विख्यात धार्मिक स्थल पीर निगाह में आठ वर्षीय बालिका का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुराचार की वारदात में न्यायालय ने आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए दस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर ने बालिका के अपहरण और दुराचार के दोषी मुकेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी नकोदर जिला जालंधर पंजाब के खिलाफ उक्त सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी एनसी घई ने बताया कि दोषी को भादंसं की धारा 366 के तहत पांच वर्ष कठोर कारावास और 10…
Read More.अपने आदमी है इनका ध्यान रखना
रामपुर बुशहर। यहां के चौधरी अड्डे और पुराने बस अड्डे के मध्यम रेहड़ी फहड़ी लगा कर कारोबार करने वाले प्रवासी और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोग पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए है। पुलिस चाह कर भी उक्त लोगों पर कार्यवाई नहीं कर पा रही है। क्योंकि कुछ मझौले स्तर के नेता अपने वोट बैंक को बचाने के लिए प्रवासी रेहड़ी फहड़ी वालों को शरण दिए हुए है। क्योंकि यहां कारोबार कर रहे है लगभग सभी प्रवासियों को वोट देने का अधिकार है। कुछ अधिकारी बताते…
Read Moreरसोई गैस न मिलने पर चक्का जाम
नेरवा। नेरवा में रसोई गैस की सप्लाई न पहुंचने पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने वीरवार को चक्का जाम किया है। दोपहर बाद तक रसोई गैस के इंतजार में खड़े लोगों को जब सप्लाई न पहुंचने की सूचना मिली तो वे भड़क उठे हैं। लोगों ने करीब पौने घंटे तक रास्ता रोक कर प्रशासन और खाद्य आपूर्ति निगम के खिलाफ नारेबाजी की । पुलिस की मध्यस्थता के बाद मामला शुक्रवार तक के लिए शांत हुआ है। जानकारी के अनुसार नेरवा के लिए सुबह चौपाल गैस एजेंसी से सिलेंडर की गाड़ी रवाना हुई…
Read Moreमुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने के लिए याचिका दायर
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने आज एक विशेष अदालत से कहा कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ घोर राष्ट्रद्रोह का मामला शुरू किया जाए। सरकार ने तीन न्यायाधीशों वाली अदालत के रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दी। इसमें मुशर्रफ के खिलाफ 2007 में आपातकाल लगाने को लेकर सुनवाई की मांग की गई है। पाकिस्तान में सैन्य दखल का पुराना इतिहास रहा है, लेकिन यह पहली बार है कि किसी पूर्व जनरल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में मुशर्रफ के खिलाफ मामला चलाने…
Read Moreरामदेव की बढी़ मुसीबतें, ट्रस्ट के खिलाफ 11 और मामले दर्ज
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के खिलाफ स्टांप शुल्क चोरी के 11 और मामले दर्ज किये हैं। इन ताजा मामलों के बाद पिछले एक महीने के दौरान रामदेव के विभिन्न ट्रस्टों के ख़्िालाफ भूमि कानून उल्लंघन के कुल दर्ज मामलों की संख्या 96 हो गयी है। हरिद्वार की जिलाधिकारी निधि पांडे ने बताया कि ताजा दर्ज किये गये स्टांप शुल्क चोरी के सभी 11 मामले आठ या उससे ज्यादा साल पुराने हैं। उन्होंने बताया कि रामदेव के विभिन्न ट्रस्टों के खिलाफ दर्ज किये गये ज्यादातर…
Read Moreएशेज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगा आस्ट्रेलिया
पर्थ : पहले 2 मैचों में बड़ी जीत से उत्साहित आस्ट्रेलिया अपनी आक्रामकता और जज्बे को बरकरार रखकर इंगलैंड के खिलाफ कल से यहां शुरू होने वाले तीसरे टैस्ट क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके फिर से एशेज अपने नाम करने की कोशिश करेगा। आस्ट्रेलियाई टीम ने इंगलैंड में 3-0 से हार के बाद वर्तमान शृंखला में हिस्सा लिया लेकिन तेज गेंदबाज मिशेल जानसन की अगुवाई में उसकी टीम ने बेहतरीन वापसी करके ब्रिसबेन और एडिलेड में बड़ी जीत दर्ज कर खुद को एशेज हासिल करने के करीब पहुंचा दिया। अपनी…
Read More