कोरोना प्रभावित राज्यों में दिल्ली रिकवरी रेट में अव्वल

नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना के मरीज बहुत तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी में बीते एक माह में रिकॉर्ड 80 हजार लोगों ने कोरोना को मात दी है। देश में कोरोना के टॉप संक्रमित राज्यों में दिल्ली में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। यहां रोज औसतन 2700 मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 जून को राजधानी में संक्रमितों की संख्या 49974 थी। इनमें 21241 लोग ठीक हो गए थे। अब तक…

Read More

विकास दुबे का खजांची जय बाजपेई गिरफ्तार, साथी डब्बू भी धरा गया

कानपुर विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही थी और दिन में ही छोड़ा गया था लेकिन रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जय बाजपेई का साथी डब्बू भी धरा गया गया है। बता दें कि ये दोनों घटना के दिन 2 जुलाई को शाम को बिकरू गांव गए थे। विकास को पैसे, असलाह और भागने के लिए गाड़ी मुहैया करवाई। जय  फोन अपने घर पर ही रखकर गया था ताकि ट्रेस न हो पाए। विकास दुबे…

Read More

हरकत में हरियाणा सरकार, पुरानी पेंशन योजना को लेकर सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

हरकत में हरियाणा सरकार,  पुरानी पेंशन योजना को लेकर सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर सरकार हरकत में आ गई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने योजना के ड्राफ्ट पर परिवहन, श्रम, ऊर्जा, स्वास्थ्य व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों व प्रधान सचिवों से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। सर्व कर्मचारी संघ ने 3 जून को पुरानी योजना का ड्राफ्ट सरकार को सौंपा था। सरकार के हरकत में आने से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल होने की आशा जगी है। मुख्य सचिव कार्यालय के पत्र पर ऊर्जा…

Read More

गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज के अलावा विजेताओं को मिलेंगे डायमंड सर्टिफिकेट : कैप्टन

कोरोना महामारी के प्रति चलाए गए जागरूकता मिशन फतेह मुहिम को भारी समर्थन मिला है। इसे देखते हुए कैप्टन ने मिशन को और दो महीने बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अगले चरण के तौर पर डायमंड सर्टिफिकेट का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने मिशन फतेह के तहत 15 जून से 15 जुलाई तक महीना भर चले मुकाबलों के सात विजेताओं को बधाई दी। इन विजेताओं में नेहा (बठिंडा), मीना देवी (अमृतसर), मनिन्दर सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), जसबीर सिंह (गुरदासपुर), गुरसेवक सिंह (कपूरथला), मनबीर सिंह (फाजिल्का) और…

Read More

पंजाब में रविवार को नहीं लगेगा कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने हटाने का किया एलान

चंडीगढ़ फेसबुक लाइव सेशन के दौरान कहा- लोगों को काम से घर से बाहर निकलने की जरूरत होती है बार्डर पर सख्ती से जांच की जाएगी, मास्क पहनें और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें: कैप्टन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे में रविवार को कर्फ्यू हटाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि रविवार को अब कर्फ्यू लागू नहीं किया जा रहा क्योंकि बहुत लोगों को काम के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि लेकिन पंजाब बार्डर पर सूबे में…

Read More

मास्क पर सख्त हुई सरकार,  होम कवारंटीन पर भी पुलिस का पहरा

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड-19 की स्थिति लगातार बिगड़ने के कारण राज्य सरकार अनलॉक के मौजूदा दौर में किसी तरह की रोक तो नहीं लगा रही, लेकिन कोरोना से बचाव के नियमों को सख्ती से लागू करने की नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग को कड़ाई से लागू करने का फैसला किया गया है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने राज्य पुलिस के लिए नई हिदायतें जारी की हैं, जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क घूमने वालों…

Read More

मडग्रां में बच्चे के साथ दिखी भूरे रंग की मादा भालू

कुल्लू जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के हिमालयी क्षेत्र में भूरे भालू के कुनबे में इजाफा हो रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में भूरे भालू के साथ काले और सफेद भालू की भी प्रजातियां हैं, लेकिन लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी इलाकों में भूरे भालू की संख्या अच्छी खासी तादाद में है। बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति में भूरे भालू की संख्या 50 से 60 फीसदी तक है और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सप्ताह कुल्लू के राष्ट्रीय जीबी पंत पर्यावरण एवं शोध संस्थान मौहल के एक शोधकर्ता ने लाहौल…

Read More

शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में करेगा 30 फीसदी कटौती

धर्मशाला कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी पाठ्यक्रम में कटौती करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती का प्रस्ताव तैयार किया है। बोर्ड ने पांच सदस्यीय कमेटी को पाठ्यक्रम में कटौती करने जिम्मा सौंपा है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि देश भर में फैली कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़…

Read More

शिक्षकों की नई तबादला नीति पर आज हो सकता है फैसला

शिमला मंत्रिमंडल आज तय करेगा शिक्षकों की नई तबादला नीति का भविष्य हिमाचल में सॉफ्टवेयर से शिक्षकों के तबादलों का भविष्य सोमवार को कैबिनेट बैठक में तय होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला शिमला के सेंटर हेड टीचर (सीएचटी) और हेड टीचर (एचटी) के कैडर पर सॉफ्टवेयर से तबादले करने का ट्रायल किया जाएगा। जिला कैडर के शिक्षकों के डमी तबादले कर मंत्रियों को नए प्रस्ताव से अधिकारी अवगत कराएंगे। इस ट्रायल के बाद सभी मंत्रियों की राय पर अब नई तबादला नीति का भविष्य टिक…

Read More

एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल, निर्माता कंपनी को दिया जाएगा नोटिस

हमीरपुर जिला स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बिक रही इंफेक्शन की एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दवा निर्माता कंपनी को स्टॉक वापस लेने के निर्देश दिए हैं। बीते मार्च माह में ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र से कुछ दवाइयों के सैंपल लिए थे। अब जुलाई में इन सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची है, जिसमें एक दवाई एमोक्सीलीन प्राइनाइट्रेट एंड पोटाशियम क्लैवुलंनेट के सैंपल फेल पाए गए हैं। पोटाशियम कोलाबोरेट शून्य पाया गया है, जबकि यह 125 एमएल होना चाहिए था। एमोक्सीलीन…

Read More