रातभर अंधेरे में डूबीं रहीं पांच पंचायतें

पधर (मंडी)। पधर उपमंडल की पांच पंचायतें उरला, चुक्कू, कधार, गुम्मा और रोपा पधर का कुछ हिस्सा वीरवार रात अंधेरे में डूबा रहा। इस कारण कड़ाके की सर्दी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होते ही घटासणी में स्थापित बीएसएनएल के मोबाइल टावर से भी नेटवर्क गायब हो गया। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई। वीरवार रात को करीब साढे़ आठ बजे कोटरोपी के पास बिजली की तारोें पर पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली गुल हो गई। इससे रात के समय में विद्युत बोर्ड…

Read More

निर्माण में खामी या तकनीक का हिस्सा

बरमाणा (बिलासपुर)। एनटीपीसी की कोलबांध परियोजना के तहत सतलुज का पानी एक बार फिर से डाइवर्जन टनलाें से निकलने लगा है। इन्हें गत वीरवार को ही बंद करके बांध में जल भराव का कार्य शुरू किया गया था। शुक्रवार को इनसे दोबारा पानी निकलता नजर आया। लोग इसे परियोजना में खामी की नजर से देख रहे हैं। परियोजना प्रबंधन इसे तकनीक का एक हिस्सा बता रहा है। एनटीपीसी ने सतलुज पर कोलबांध परियोजना के माध्यम से जलविद्युत क्षेत्र में कदम रखा है। 800 मेगावाट क्षमता के इस प्रोजेक्ट के तहत…

Read More

इधर गोल की सीटी, उधर फाउल का शोर!

बिलासपुर। स्कूली छात्राआें की नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में अन्य तमाम व्यवस्थाएं भले ही उम्मीदों के अनुरूप रही हों, लेकिन चैंपियनशिप के एक बेहद महत्वपूर्ण पहलू को संभवतया अधिक गंभीरता से नहीं लिया गया। टूर्नामेंट में कई मैचों में रेफरियों में तालमेल का अभाव नजर आया। वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था न होने से भले ही इसे चुनौती नहीं दी जा सकती हो, लेकिन रेफरियों के बीच तालमेल की कमी से कई टीमें खिन्न नजर आईं। यहां तक कि कई मौकों पर दर्शक भी रेफरियों के फैसलों पर हंसते दिखाई पड़े। बिलासपुर…

Read More

छुट्टियों के शेड्यूल पर असमंजस बरकरार

भरमौर (चंबा)। शीतकालीन स्कूलों में अवकाश के बारे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बारे में अभी तक शिक्षा निदेशालय की ओर से किसी प्रकार की नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। इसके चलते शिक्षक असमंजस में है कि इस बार छुट्टियां नई समय सारणी के मुताबिक होंगी या पुरानी समय सारिणी के हिसाब से। हालांकि शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं पुरानी समय सारणी के आधार पर हो गईं हैं और कुछ स्कूलों में चल रही हैं। पुरानी समय सारिणी के तहत पहली से नौंवी कक्षा तक की वार्षिक…

Read More

आधार नंबर युक्त राशन कार्ड बनेंगे

चंबा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में जिला प्रशासन ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिले में आधार नंबर युक्त राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के तहत राशनकार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण इलाके में आवेदन फार्म पंचायत सचिव, शहरी क्षेत्र में फार्म खाद्य आपूर्ति निरीक्षक से मिलेंगे। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि इन फार्मों को भरकर 20 जनवरी तक जमा करवाना होगा। पंचायत सचिव अपने हस्ताक्षर व मोहर के साथ इन फार्मों को खाद्य आपूर्ति निरीक्षण के पास 25 जनवरी तक…

Read More

अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा

चंबा। शहर में किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने अतिक्रमण को रोकने के लिए एक विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत रूटीन से शहर की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्र वार को पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी मनोज वालिया की अगुवाई में शहर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर दुकानदारों की ओर से दुकान से बाहर सड़क किनारे रखे सामान को हटाया गया। साथ ही सड़क में दुकानदारी सजाकर बैठे रहड़ी-फड़ी वालों को भी हटाया। यही…

Read More

शिव कैलाशों के वासी’ने मोहा मन

सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम व सरस्वति वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद शिक्षा एंड पार्टी ने देश रंगीला देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। शीतल एंड पार्टी ने शिव कैलाशों के वासी व रोहडू जाणा मेरी आमिये गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान मासूम…

Read More

चांजू में 125 परिवारों पर जमींदोज का खतरा

चंबा। अंबेडकर मिशन सोसाइयटी चुराह ने चांजू में प्रोजेक्ट निर्माण कार्य से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। सोसायटी के संस्थापक केएल शाह ने बताया कि चांजू में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के चलते दलिंजण, कूंआ, मकलवानी व कठवाड गांवों के घरों में काफी दरारें आ गईं हैं। इससे गांवों के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है और लोग खतरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट निर्माण के लिए की गई ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। लोगों के मकान…

Read More

मंदिर अधिकारी की वित्तीय शक्तियां छीनीं

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की तफ्तीश सहायक आयुक्त मंदिर एवं एसडीएम देहरा विनय कुमार ने पूरी करके रिपोर्ट जिलाधीश कांगड़ा को भेजी है। जांच रिपोर्ट में ज्वालाजी मंदिर अधिकारी पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश कांगड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वालाजी मंदिर अधिकारी की वित्तीय शक्तियां छीनने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब संबंधित मंदिर अधिकारी किसी प्रकार का सरकारी लेनदेन तथा अन्य कामकाज नहीं कर पाएगा। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद मंदिर अधिकारी पर सस्पेंड होने की…

Read More

यातायात की वैकल्पिक संभावनाएं तलाशी जाएंगी

धर्मशाला। प्रदेश के धर्मशाला और शिमला शहरों में बढ़ती वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए यातायात की वैकल्पिक संभावनाएं तलाशी जाएंगी। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने इस उद्देश्य के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बढ़ती वाहनों की संख्या के दृष्टिगत वैकल्पिक यातायात की संभावनाओं को तलाशने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बैठक में अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड की ओर से मेट्रो केबल तथा मोनो रेल जैसे वैकल्पिक साधन उपलब्ध करवाने के बारे में…

Read More