किताबों की कमी से ‘बेजान’ लाइब्रेरी

चंबा। जिला पुस्तकालय की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ज्ञान का भंडार कहे जाने वाले पुस्तकालय में ज्ञानवर्द्धक किताबों की संख्या बढ़ने के बजाय घट रही है। नई किताबें का संकलन में भी नहीं हो रहा है। हाल यह है कि लाइब्रेरी में करीब तीन माह से 11 प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं आना बंद हो गई हैं। किताबों की कमी के चलते लाइब्रेरी बेजान लगती है। लाइब्रेरी में पहले 18 विभिन्न प्रकार की पत्रिकाएं आती थीं। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं भी होती थी। तीन माह से…

Read More

कराहती रही गर्भवती, नहीं पहुंची 108

तीसा (चंबा)। प्रसव पीड़ा से कराह रही तीसा की एक महिला को राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 का लाभ नहीं मिल पाया। इस कारण महिला को अस्पताल तक पहुंचाने में उसके परिजनों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मिली जानकरी के अनुसार पंचायत हरतवास के गांव सैली के लाल चंद ने महिला की खराब हालत को देखते हुए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 को फोन किया। 108 के केंद्र से एंबुलेंस सेवा नहीं भेजने की बात कही गई। बताया कि इस स्थान पर सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस सेवा नहीं…

Read More

युवा मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला

बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के एक साल के शासनकाल को कुशासन करार दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को युवा विरोधी साल माना गया है। सरकार के विरोध में मंगलवार को युवा मोर्चा ने यहां प्रदर्शन करते हुए सरकार मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। गुरुद्वारा चौक पर पुतला फूंकने से पहले जोरदार नारेबाजी की गई। रैली निकालने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में हुए अन्याय पर युवा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर शब्दवाण भी छोड़े। युवा मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार का यह शासनकाल पूरी तरह…

Read More

भंजराडू-सनवाल, चांजू-देहरा मार्ग बंद

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के भंजराडू-सनवाल और चांजू-देहरा मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। मार्गों पर बर्फ जमी होने के कारण मंगलवार को तीसरे दिन भी भी यातायात व्यवस्था ठप पड़ी रही। सड़कें बंद होने से हजारों की आबादी को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इन दो मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप रहने से सनवाल, मंगली, देवीकोठी, बैरागढ़, चांजू, देहरा क्षेत्र के लोगों को मुश्किलें पेश आ रही है। लोगों को जरूरी कार्य के लिए जिला या तहसील मुख्यालय जाने के लिए पैदल…

Read More

अंधेरे ने छीना चंबा का चैन

चंबा। देश के दूसरे शहरों को रोशन करने वाले चंबा जिले के कई गांव चार दिनों में अंधेरे में डूबे हुए हैं। सीजन की पहली बर्फबारी से ही जिले की ऊपरी क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को सर्द रातें अंधेरे में बीतानी पड़ रही हैं। या यूं कहें कि अंधेरे ने चंबा का चैन छीन लिया है। हालांकि बिजली बोर्ड लाइनों की मरम्मत करने में लगा है। इसके बावजूद भी शनिवार देर शाम से गुल हुई बिजली मंगलवार तक बहाल नहीं हो पाई है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर,…

Read More

महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाएं समय सारिणी

चंबा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन उपायक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में हुआ। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि 31 जनवरी तक चंबा बस स्टेंड के अलावा जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बसों की समय सारणी को दर्शाने वाले सूचना बोर्ड स्थापित हो जाने चाहिए। साथ ही उसमें निगम और निजी बसों के आगमन और प्रस्थान का समय लिखा होना चाहिए। बैठक के दौरान क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न सड़कों पर दुर्घटना के मद्देनजर 527 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए…

Read More

ड्यूटी में कोताही बरतने पर कर्मचारी निलंबित

धर्मशाला। रेडक्रास सोसायटी के तहत रखे एक कर्मचारी को ड्यूटी में कोताही बरतने पर उपायुक्त सी पालरासु ने निलंबित कर दिया है। कर्मचारी पर आरोप लगे हैं कि उसने ड्यूटी में कोताही बरती है। साथ ही वह अनाधिकृत रूप से अवकाश पर रहा है। आरोप है कि नशा निवारण केंद्र में नशा छुड़ाने आए मरीजों को आपत्तिजनक सामग्री भी सप्लाई की गई है। जांच के दौरान कर्मचारी पर लगे तमाम आरोप सही पाए गए हैं। अब कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कर्मचारी पहले रेडक्रास की एंबुलेंस में…

Read More

नेरटी में दुकान से हजारों की चोरी

शाहपुर (कांगड़ा)। चोरों ने नरेटी में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने रविवार रात्रि रविंद्र कुमार की नेरटी में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हर रोज की तरह रविंद्र शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह रविंद्र जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर खुला पाया। भीतर जाकर देखा तो सारा…

Read More

कार छोड़ सामान से भरी जीप ले उड़े चोर

कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर के पास गनोह इलाके में सोमवार रात्रि तेल और घी से भरी जीप छीनकर लुटेरे फरार हो गए। हैरत की बात यह है कि शातिर अपनी कार वहीं छोड़ गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जीप में डेढ़ लाख से अधिक का सामान था। लूट का शिकार जिला ऊना निवासी हुआ है। कार चोरी की है या निजी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। जीप (एचपी 19 सी 7303) के चालक विशाल निवासी मोआ (ऊना) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह…

Read More

न्यू ईयर पार्टी पर बजेगा लाइव डीजे

धर्मशाला। पर्यटन निगम पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। क्रिसमस पर जहां निगम और निजी होटल मालिकों ने होटलों को खूब सजा दिया है, वहीं न्यू ईयर पर पर्यटन निगम के होटलों में लाइव डीजे का आयोजन होने जा रहा है। डीजे ब्वॉय पार्टी में आए लोगों का मनोरंजन करेंगे। 31 दिसंबर की शाम को होटल धौलाधार स्थित धर्मशाला, होटल भागसू, दॅ क्लब हाउस, होटल मणिमहेश स्थित डलहौजी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कपल के लिए विशेष…

Read More