कोरोना महामारी के दृष्टिगत लगाए गए देशव्यापी लाॅकडाउन में किसी मरीज को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन चलाई गई है, जो प्रदेशभर में लोगों के लिए इस मुश्किल घड़ी में वरदान साबित हुई है। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा भी लोगों के लिए मेडिसिन हेल्पलाइन चलाई गई है, जिसमे जिला के विभिन्न खण्डों में मेडिसिन स्टोर के नंबर लोगों से साँझा किये गए हैं, जिन पर फोन करने के बाद लोगों को दूर दराज क्षेत्रों में भी घर बैठे…
Read MoreAuthor: ibindiannews
राज्य में प्रवेश करने पर पूर्ण चिकित्सा जांच अनिवार्य: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक के दौरान प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की पूर्ण चिकित्सा जांच सुनिश्चित करवाने के उपरांत ही उन्हें होम क्वारन्टीन के लिए संबंधित गंतव्यों के लिए जाने की स्वीकृति देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित उपायुक्तांे द्वारा अधिक पास जारी…
Read Moreप्रधानमंत्री ने एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज वीडियो काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। इस अभियान से प्रदेश के लोगों में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षणों की स्क्रीनिंग करने में सहायता मिली है। उन्होंने सभी राज्यों को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश की इस पहल का अनुसरण करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को उनके संबंधित राज्यों के लोगों…
Read Moreराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डुंगयानी में आग की घटना में महिला के निधन पर शोक व्यक्त किया
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के उप-मंडल रोहड़ू की तहसील चिड़गांव के डुंगयानी गांव में आग की घटना में 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार सदस्यों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है। उन्होंने घटना की सूचना मिलने के उपरांत जिला प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य आरंभ करने…
Read Moreकोरोना वायरस : लॉकडाउन 40 दिन के बाद भी जारी रह सकता है,कई राज्यों के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग में करेंगे मांग
नई दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन 40 दिन के बाद भी जारी रह सकता है। कई राज्यों ने 3 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के दूसरे चरण के बाद भी इसे जारी रखने का समर्थन किया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने जा रही वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये मुख्यमंत्री लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग करेंगे। हालांकि कई राज्यों का कहना है कि लॉकडाउन को बढ़ाने के बजाय इसे केवल प्रभावित इलाकों तक ही सीमित किया जाना चाहिए। दरअसल तेलंगाना के…
Read Moreदिल्ली में 100 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में
नई दिल्ली दिल्ली के 14 अस्पतालों में 100 से ज्यादा डॉक्टर और नर्स समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। रविवार को भी एम्स और सफदरजंग समेत पांच अस्पतालों में 14 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले, जिनका उपचार चल रहा है। एम्स के कैंसर विभाग में कार्यरत एक नर्स व उसके दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। सफदरजंग के प्रसूति विभाग में तैनात एक नर्स, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एक नर्स व सफाई कर्मचारी, बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 4 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा रोहिणी…
Read Moreमुंबई में फंसे बागेश्वर के 22 युवक, घर वापसी की लगा रहे गुहार, कोरोना के कारण नौकरी गई
बागेश्वर मुंबई के होटलों में काम करने वाले कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 22 युवाओं की कोरोना संक्रमण के कारण नौकरी चली गई। अब इन युवाओं के सामने खाने के लाले पड़े हुए हैं। यह युवा क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और राज्य सरकार से घर वापसी के इंतजाम करने की गुहार लगा रहे हैं। रविवार को मुंबई से सानिउडियार निवासी सूरज आर्या ने फोन पर अमर उजाला संवाददाता से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि बनीगांव, कांडा के वजीला, ठांगा (कमस्यार), सनिउडियार के 22 लोग मुंबई में फंसे…
Read Moreआईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की रिसर्च, शून्य वायु प्रदूषण के करीब दिल्ली
रुड़की आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने शुरू किया सेटेलाइट इमेज के आधार पर प्रदूषण का अध्ययन 50 फीसदी गिरावट के बाद भी कोलकाता सबसे ज्यादा प्रदूषित, देश के बाकी हिस्से में भी सुधार लॉकडाउन के कारण वायुमंडल में प्रदूषण के स्तर में कमी साफ नजर आ रही है। देशभर में प्रदूषण के गिरते स्तर का वास्तविक पता लगाने के लिए आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने अध्ययन शुरू कर दिया है। शोध के शुरुआती नतीजे सकारात्मक आए हैं। हाल ही में ली गई सेटेलाइट इमेज के अध्ययन में पता चला है…
Read Moreहिजबुल का आतंकी हिलाल अहमद वागी अमृतसर से गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज
चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को 29 लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि उसकी पहचान हिलाल अहमद वागी के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल की शाम को हिलाल अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर-जालंधर मार्ग स्थित मेट्रो मार्ट के नजदीक से संदेह के आधार पर पकड़ा। वह उस इलाके में संदिग्ध हालात में घूम रहा था। पुलिस ने उसे रोका और कर्फ्यू पास व अन्य पहचान पत्र मांगा। लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे…
Read Moreसुरक्षाबलों ने अप्रैल में 26 और इस साल 58 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आठ आतंकी ढेर किए गए हैं। पिछले करीब 24 घंटे के भीतर दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आठ आतंकी मार गिराए। अगर बात करें अप्रैल महीने की तो जवान 26 आतंकियों को मार गिराने में सफल रहे हैं। कुल मिलाकर घाटी में तैनात जवान आतंकियों के लिए काल साबित हो रहे हैं। रविवार रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुलगाम में एक इमारत के अंदर कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर सेना ने आतंकियों को घेर…
Read More