सूरजपुर से चोरी कार शिमला से बरामद

कसौली से बरोटीवाला लाए गए चोरी के 2 आरोपियों ने बरोटीवाला पुलिस के सामने जहां कई राज उगले हैं, वहीं बरोटीवाला पुलिस ने सूरजपुर से चोरी हुई एक कार को भी इन चोरों के जरिए शिमला के एक मैकेनिक से बरामद किया है। गौरतलब है कि 28 दिसम्बर को अर्की पुलिस ने 2 लोगों को ट्रैक्टर चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था और उसके बाद इन चोरों को कसौली पुलिस रिमांड पर लाई थी। पुलिस फिर इन्हें बरोटीवाला पूछताछ के लिए लाई थी और दोनों चोरों को अदालत…

Read More

बज्रेश्वरी मंदिर में घृत पर्व की तैयारियां शुरू

कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में घृतमंडल पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माता की पिंडी पर घृत बनाने की मुहिम में मंदिर के पुजारियों का दल जुट गया है। इस बार करीब 20 क्विंटल मक्खन बनाए जाने की संभावना है। मान्यता है कि घी को 101 बार शीतल जल से धोकर इसका मक्खन तैयार किया जाता है। इस मक्खन को घृत मंडल पर्व पर मां की पिंडी पर चढ़ाया जाता है। पिंडी को मेवों और फलों से भी सजाया जाता है। सातवें दिन घृत माता की पिंडी से…

Read More

देवी रूप बने कंडक्टर यूनियन का अध्यक्ष

कुल्लू। स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मंडी मंडल के चुनाव कुल्लू में हुए। यह चुनाव यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप और प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष कुल्लू में करवाए गए। चुनावों में केलांग डिपो के देवी रूप अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा सरकाघाट के तामेश्वर को प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। मंडी के गुलाब सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान के पद से नवाजा गया। सुंदरनगर के तेज राम गुप्ता को उपप्रधान और कुल्लू के रत्न लाल को महासचिव चुना गया। इसके अलावा मंडी के पवन कुमार को सचिव, मंडी के घनश्याम…

Read More

…तो क्या आप की राह पर चलेगी हिलोपा

कुल्लू। दिल्ली विधानसभा चुनावों में नवगठित आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार कामयाबी से उत्साहित हिमाचल लोकहित पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने राजनीतिक पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। विधायक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में हिलोपा आने वाले दिनों में आप की राह पर चलने जा रही है। हालांकि, महेश्वर सिंह अभी खुले तौर पर आप के साथ हाथ मिलाने की बात नहीं कह रहे हैं, लेकिन उनकी आगामी रणनीति को देखकर तो यही लग रहा है कि हिलोपा आप के राजनीतिक प्रयोग को हिमाचल में आजमा…

Read More

नाईजीरिया में अंधाधुंध गोलीबारी, 30 लोगों की मौत

जोस: मध्य नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने कल एक गांव पर हमला कर अंधाधुंध गोलीबारी की और घरों में आग लगा दी। घटना में 30 लोग मारे गए हैं। स्थानीय रियोम प्रशासनिक क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि ने बताया कि बिरोम बहुल गांव शोनोंग पर कल सुबह कई बंदुकधारियों ने हमला कर दिया। उन्होंने पहले अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर बीसियों घरों को जलाकर खाक कर दिया। इस हमले में 30 लोगों की जान गई है। सेना के स्थानीय प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि की है लेकिन कहा कि मरने वालों की संख्या…

Read More

नग्न रेस करवाने पर पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

लाहौर: पाकिस्तान में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जिसमें कुछ युवको ने नग्न प्रतियोगिया का आयोजन कर सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने मिलकर इस नग्न प्रतियोगिता का आयाजन किया, जिसमें आयोजनकर्ताओं ने रेस जीत वाले के लिए 20 हज़ार रुपए का इनाम भी रखा। यह नग्न युवक जब गोराली से नाट गांव के बीच दौड़ लगा रहे थे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा। लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन…

Read More

अब ATM का किया ज्यादा इस्तेमाल तो देने पड़ेंगे पैसे!

अब ATM का किया ज्यादा इस्तेमाल तो देने पड़ेंगे पैसे!

नई दिल्‍ली: यदि आप से बार-बार बैलेंस पता करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। आप एटीएम से जब चाहे बैलेंस पता कर लिया करते थे और मुफ्त में पैसे निकालते आए थे। लेकिन अब यह सब खत्म होने जा रहा है। नए प्रस्ताव के मुताबिक अब आप सिर्फ पांच बार ही ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने रिजर्व बैंक को सुझाव दिया है कि अब हर महीने सिर्फ पांच बार मुफ्त ट्रांजैक्शन की इजाजत हो, चाहे वह वह अपने खाते से ही पैसे निकाल रहा…

Read More

जम्मू: सोपोर में सेना-आतंकियों में मुठभेड़, चार पुलिसकर्मी घायल

जम्मू: सोपोर में सेना-आतंकियों में मुठभेड़, चार पुलिसकर्मी घायल

सोपोर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले के चंखन गांव में सेना और आतंकियो में मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में चार पुलिसवालो के जख्मी हाने की खबर है। कहा जा रहा है कि अभी तक 2-3 आतंकियों के छिपे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में सेना ने घुसपैंठ की कोशिश कर रहे कई आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

Read More

आसाराम की बेल पर सुनवाई 13 जनवरी तक टली, समर्थक हुए निराश

आसाराम की बेल पर सुनवाई 13 जनवरी तक टली, समर्थक हुए निराश

नई दिल्ली: नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ के आरोपी आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई 13 जनवरी तक टल गई। जोधपुर रेप केस में जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी। गौरतलब है कि आसाराम के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर ट्विटर BailOn7thJan और Bapuji हैशटैग टॉप 10 ट्रेंड में बनाया हुआ था। आसाराम के समर्थकों की मांग थी कि आसाराम को न्याय मिले और उन्हें 7 जनवरी को जमानत दी जाए लेकिन कोर्ट ने सुनवाई 13 जनवरी तक टाल दी।   BailOn7thJan ट्रेंड में समर्थकों ने आरोप…

Read More

बिना परमिट के कार्बेट में जंगल सफारी

रामनगर। बिना परमिट के पर्यटकों को गुपचुप ढंग से जंगल सफारी कराने पर शनिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने छह जिप्सी मालिकों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सीटीआर निदेशक निदेशक सुरेंद्र मेहरा के निर्देश पर छापा मारा गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। निदेशक ने बताया कि पार्क के दुर्गा देवी गेट से अक्सर शिकायत आने पर छापामार अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि जिन छह जिप्सियों को पकड़ा गया, उनमें पर्यटक सवार थे और बिना सीटीआर की इजाजत के…

Read More