राजपुर/ पांवटा (सिरमौर)। थाना क्षेत्र पांवटा के तहत कबूतरबाजी के मामले का आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। विदित रहे कि अंबाला (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति पांवटा में गीता भवन के पास एक ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उस पर आरोप है कि वह कबूतरबाजी के तहत लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा निवासी सतीश कुमार नाम का एक व्यक्ति और उसके दो अन्य दोस्त उत्तराखंड…
Read MoreAuthor: ibindiannews
नाहन, ददाहू एवं संगड़ाह में दूरसंचार सेवाएं प्रभावित
नाहन (सिरमौर)। ददाहू, नाहन एवं संगड़ाह के कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों से दूरभाष सेवाएं प्रभावित हो रही है। ऐसे में इन क्षेत्रों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को एक दूसरे से संपर्क साधने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं में सेवाएं प्रभावित होने को लेकर विभाग के प्रति भारी रोष हैं। ददाहू क्षेत्र के उपभोक्ता दीपक, मान सिंह, राकेश, अमित कुमार, जयप्रकाश तथा नाहन के उपभोक्ता अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश एवं प्रेमपाल महिंद्रू ने बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लैंडलाइन एवं मोबाइल सेवाएं प्रभावित हो रही…
Read Moreआज फिर बारिश और बर्फबारी!
शिमला। प्रदेश में आज फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई तथा मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश तथा बर्फबारी होगी। इधर, प्रदेश में बर्फबारी के पांच दिन बाद भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट सकी है। 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 64 सड़कों को लोनिवि ने यातायात के लिए बहाल कर दिया। सड़कों के बंद रहने से निगम के दो सौ से ज्यादा रूटों पर बस सेवा मंगलवार को प्रभावित रही। किन्नौर, चंबा, रोहडू में कई इलाके अभी अंधेरे में डूबे हैं। कुल्लू तथा लाहौल घाटी…
Read Moreकागजों को काला करती रही आपदा प्रबंधन कमेटी!
शिमला। ऐतिहासिक धरोहर गॉर्टन कैसल में आग के कारणों की जांच पूरी हो गई है। सभी के बयान ले लिए हैं और साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए हैं। केवल फोरेंसिक लैब से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद की जा रही है। जांच अफसर इस रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त को देंगे। वहीं, सूत्र बताते हैं कि जांच में कई खामियां पाई गई हैं। अग्निकांड से निपटने के लिए ठोस इंतजाम और नीति नहीं थी। आपदा प्रबंधन के नाम पर बनाई गई…
Read Moreदलालों के आगे निकला आरटीओ ऑफिस का दम
शिमला। आरटीओ ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कोई फायदा नहीं हुआ। दलालों का यहां आना-जाना जारी है। कैमरों में रिकॉर्डिंग हो रही है और दलाल बेखौफ घूम रहे हैं। विभाग ने आरटीओ ऑफिस में कैमरे लगाकर दलालों की एंट्री रोकने का दावा किया था, लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात ही है। मंगलवार को इंडियन बुलेटिन की पड़ताल में दलाल यहां पूरी तरह सक्रिय नजर आए। सवा बारह बजे कार्यालय के कैश काउंटर के बाहर गेलरी में दलाल और कुछ युवकों में बातचीत चल रही है। गेलरी से थोड़ा…
Read Moreडीएसपी सिटी के पक्ष में उतरी नागरिक सभा
शिमला। नागरिक सभा शिमला की इंजनघर इकाई ने डीएसपी सिटी पंकज शर्मा के तबादला आदेश को रद्द करने की मांग की है। सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं से असामाजिक तत्वों को शह मिलेगी। सभा के अध्यक्ष प्रो. आरके गुप्ता और सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि राजनीतिक हस्तक्षेप से प्रेरित तबादलों से ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गिरता है। समाज में बुराइयों को दूर करने तथा अच्छे समाज निर्माण के रास्ते में भी बाधा उत्पन्न होती है। डीएसपी सिटी ने…
Read Moreबावड़ियों का पानी बेचेगा एमसी
शिमला। नगर निगम शहर में परदादा के वक्त की बावड़ियों पर पहरा बैठाने की तैयारियों में जुट गया है। पहले चरण में बैम्लाई स्थित बावड़ी के पानी को बेचने की योजना तैयार की गई है। योजना में तेजी लाते हुए मंगलवार को हुई निगम की जनरल फंक्शन कमेटी में छह पार्षदों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी 25 फरवरी को मौके का दौरा करेगी। कमेटी की रिपोर्ट पर नगर निगम के मासिक सदन में चर्चा होगी। बावड़ियों का पानी बेचने पर सदन अंतिम मुहर लगाएगा। जनवरी माह की मासिक बैठक…
Read Moreपीजीटी बनेंगे 500 टीजीटी
शिमला। प्रदेश के स्कूलों में तैनात 500 टीजीटी शीघ्र पीजीटी पद पर पदोन्नत होंगे। टीजीटी से पदोन्नति के लिए स्नातकोत्तर डिग्री में 45 फीसदी न्यूनतम अंकों की शर्त का विवाद सुलझने के बाद विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों को पदोन्नति के लिए विभागीय स्तर पर सूची लगभग तैयार कर दी है। इसे राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाना है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही विभाग की ओर से टीजीटी से पीजीटी बनाने के लिए पदोन्नति लिस्ट जारी की जानी है। निदेशक उच्च शिक्षा…
Read Moreएचआरटीसी के 150 रूट फेल, फंसीं हैं 48 बसें
शिमला। बर्फबारी के पांच दिन बाद भी ऊपरी शिमला में यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। मंगलवार को ऊपरी शिमला में एचआरटीसी के करीब 150 रूट फेल हुए। बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में फंसी निगम की 48 बसें मंगलवार को भी शिमला नहीं पहुंच पाईं। राष्ट्रीय राजमार्ग -22 नारकंडा में यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है लेकिन सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमी होने के कारण वाहन स्किड हो रहे हैं। बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग -22 सहित अन्य मार्गों को बहाल करने का काम…
Read Moreजलवाहक 20 को घेरेंगे विधानसभा
मंडी। राज्य स्तरीय ग्रामीण अंशकालीन जलवाहक एवं जलवाहक कम सेवादार संघ लंबित मांगों को लेकर 20 फरवरी को विस का घेराव करेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भुट्टू राम ने बताया कि विस घेराव में प्रदेश भर के अंशकालीन जलवाहक और जलवाहक कम सेवादार भाग लेंगे। प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। संघ प्रदेश भर में रिक्त पड़े पदों को भरने, 52 दिन की छुट्टियों का वेतन देने तथा पांच वर्ष बाद जलवाहकों को जलवाहक कम सेवादार बनाकर प्रमोशन देने की मांग कर रहा है।
Read More