कसौली (सोलन)।(यशपाल) कसौली छावनी परिषद में दुकानें खाली करने के लिए जारी नोटिसों और हिदायतों का विरोध करते हुए शनिवार को कारोबारियों ने बाजार बंद रखा। 28 फरवरी को दुकानें नगर परिषद के अधीन करने का अंतिम दिन था। छावनी अधिकारी और कर्मचारी पुलिस के साथ दुकानों का कब्जा लेने तो पहुंचे, लेकिन सभी दुकानें बंद मिलीं और कारोबारी गायब। कुछ देर इंतजार करने के बाद पुलिस को साथ लेकर छावनी अधिकृत बंद दुकानों पर नोटिस फिर चस्पा दिए गए और जबरन दुकानें खाली करवाने की हिदायत जारी करते हुए…
Read MoreAuthor: ibindiannews
15 गांवों में नहीं हो रही नियमित पेयजल सप्लाई
धर्मपुर (सोलन)।(केवल चौहान) ग्राम पंचायत जाबली के करीब 15 गांवों में पिछले दो माह से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के राजपुर, शमराल, चमगाह गांवों में पिछले दो माह से पानी नहीं आया है, जबकि कोटी, जाबली, बांदड़ी, लशांह व कोट में भी सप्लाई नियमित नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत रजिस्टर में बार-बार शिकायतें लिखने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इन गांवों में दो हजार से अधिक आबादी…
Read Moreबिल दिए नहीं और कनेक्शन काटने के आदेश
भोजनगर (सोलन)। विद्युत बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बोर्ड ने 24 फरवरी को भोजनगर व उसके आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए। सभी कनेक्शन बिल जमा न करवाने पर काटे जा रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके पास बिजली बिल पहुंचे ही नहीं। उनका कहना है कि बोर्ड की ओर से बिल काटने के कार्य में जुटे कर्मचारी दुकानों में बैठकर बिल काटते हैं। वे घरों तक बिल पहुंचाना मुनासिब नहीं समझते।…
Read Moreबद्दी में बारिश से तीन मार्ग बंद
बद्दी (सोलन)।(निशा) बीबीएन में बारिश के चलते पिछले तीन दिन से तीन मार्गों पर यातायात सुविधा ठप पड़ी हुई है। इससे आधा दर्जन पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों के लोग यातायात से वंचित हैं। ये तीनों मार्ग कच्चे हैं तथा इन पर फिसलन होने से निगम के संचालक रिस्क नहीं ले रहे हैं। बीबीएन के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले नालागढ़-अलेवण, नालागढ़-बद्दी-घरेड़ रामशहर व नालागढ़-तालड़-साईं मार्गों पर जाने वाली बसें मार्ग कच्चे होने से बंद पड़ी हैं। इन सड़कों पर एक मात्र एचआरटीसी की बसें संचालित होने से स्कूली…
Read More900 कामगारों पर बेरोजगारी का संकट
ददाहू (सिरमौर)।(रमेश) रेणुका क्षेत्र में खनन कारोबार को बंद हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन खानों के खुलने की आस अभी भी अधूरी है। इसको लेकर पूरे रेणुका क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोग सरकार से खिन्न होने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने तक का मन बना चुके हैं। एक साथ 9 खानों का संचालन एवं कारोबार बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। यहां तक कि खानों पर निर्भर रहकर…
Read Moreग्रामीणों ने की बिजली दफ्तार के बाहर नारेबाजी
सतौन (सिरमौर)। कफोटा क्षेत्र की शिल्ला गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत आपूर्ति बहाल न करने के विरोध में बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, नेत्र सिंह, सूरत सिंह, रतन सिंह, सोहन सिंह, रविंद्र सिंह, खुशी राम, फतेह सिंह, कपिल, अजय, विक्रम आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले चार-पांच दिनों से रोज शाम को 5 बजे से रात भर बत्ती गुल रहती है। जबकि पिछले 24 घंटों से आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। जब वह…
Read More104 करोड़ से चमकेगी नाहन की कालोनियां
नाहन (सिरमौर)।(दीप राम) नगर परिषद नाहन की ओर से तैयार किए गए 104 करोड़ के स्लम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के शहर की 20 हजार आबादी को मूलभूत सुविधा मिलेगी। नप की ओर से 6 माह पूर्व केंद्र को भेजी गई स्लम एरिया की सूची में परिवर्तन किया गया है। ऐसा हाल ही में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के नप में विलय होने के बाद किया। जुलाई 2013 में नप ने राजीव आवास योजना के तहत केंद्रीय शहरी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय भारत सरकार को स्लम एरिया से जुड़ा एक प्रोजेक्ट मंजूरी के…
Read More40 मजदूरों को वेतन का इंतजार
धौलाकुआं (सिरमौर)। केंद्रीय योजना, नेशनल मेडिशनल प्लांट के मजदूरों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिला है। लगभग 40 मजदूरों ने इस योजना के तहत जुलाई 2013 में पौध रोपण किया था। तब से लेकर अब तक इन कामगारों की 3.50 लाख की राशि वन विभाग के पास फंसी है। इसे लेकर मजदूरों ने वन विभाग के प्रति अपना रोष व्यक्त किया है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत वन विभाग में जुलाई 2013 में पौध रोपण का…
Read Moreबाइक दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
नाहन (सिरमौर)।(दीप राम) कालाअंब-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग-72 पर आमवाला के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कैलाश निवासी कौंथरों थाना कालाअंब सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार बने कौंथरो निवासी कैलाश एवं नाहन निवासी मनीष कालाअंब स्थित एक फैक्टरी से शुक्रवार देर शाम को अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर दोनों युवक नाहन की ओर जा रहे थे। इस बीच आमवाला के समीप पहुंचने पर बारिश के चलते…
Read Moreजंगलों में हुए काम की होगी पड़ताल
शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के जंगलों में कैंपा (प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण) के तहत जमीनी काम कराए गए या नहीं, इसकी पड़ताल अब थर्ड पार्टी से कराई जाएगी। इसके तहत पिछले पांच साल में पूरे प्रदेश में कराए गए लगभग 167 करोड़ रुपये के कार्यों की बारीकी से छानबीन होगी। देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से यह जांच कराने को लेकर बात की जा रही है। इसकी पुष्टि अपर प्रमुख वन संरक्षक कैंपा एसएस नेगी ने की। नेगी ने बताया कि जल्द ही एफआरआई के साथ…
Read More